इंदौर में अग्रवाल समाज के चुनाव 17 को 7 पदों पर ही होंगे, मार्गदर्शक मंडल के पदाधिकारी पकड़ेंगे मैदान

Vishwanath Singh | Aug 07, 2025, 12:46 IST
Share
Sourabh (24)
Sourabh (24)

अग्रवाल समाज की प्रमुख संस्था श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा चुनाव अधिकारी ने की है। नामांकन फार्म आठ से 10 अगस्त तक शाम 5 से 7 बजे के बीच केंद्रीय समिति के हाईटेक कार्यालय, आंचल नगर, पीपल्याहाना से ले सकेंगे।

इंदौर में अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के चुनाव को लेकर एक बड़ी बात सामने आई है। इसमें यह साफ हो गया है कि अब संस्था के चुनाव 21 नहीं, बल्कि संविधान के मुताबिक 7 पदों पर ही होंगे। इसको लेकर द सूत्र ने 3 जून को ही खबर प्रकाशित कर बता दिया था कि अब संस्था के 21 पदों पर चुनाव कराना संभव नहीं है। वह खबर पूरी तरह से सही साबित हुई। केवल 7 पदों पर ही चुनाव कराए जाएंगे। कुलीनों की संस्था अग्रवाल समाज में उपजे विवाद के बाद संस्था के वरिष्ठों की बैठक हुई और फिर तय किया गया कि संस्था के 33 साल पुराने संविधान के मुताबिक ही इस बार चुनाव कराए जाना तय किया गया है।

यह है चुनाव कार्यक्रम

अग्रवाल समाज की प्रमुख संस्था श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा चुनाव अधिकारी द्वारा की गई है। नामांकन फार्म आठ से 10 अगस्त तक शाम पांच से सात बजे के बीच केंद्रीय समिति के हाईटेक कार्यालय, आंचल नगर, पीपल्याहाना से ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 17 अगस्त को सुबह 11 बजे से स्नेह नगर स्थित अग्रसेन भवन पर मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

8 अगस्त से मिलेंगे नामांकन फार्म

निर्वाचन अधिकारी राम ऐरन के मुताबिक नामांकन फार्म 8 अगस्त से उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें 10 अगस्त तक शाम 5 से 7 बजे के बीच जमा किया जा सकेगा। 10 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच के बाद रात 8 बजे वैध उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। 12 अगस्त को शाम 5 से 7 बजे तक नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी। उसी दिन रात 8 बजे अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। स्नेह नगर स्थित अग्रसेन भवन पर मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

इन 7 पदों पर ही होंगे चुनाव

चुनाव अधिकारी के मुताबिक संस्था में भले ही 21 पद हैं, लेकिन उन्हें संविधान सम्मत नहीं माना गया है। ऐसे में फिलहाल जो निर्वाचन प्रक्रिया अपनाई जाएगी, वह केवल कुल 7 पदों के लिए ही होगी। इसमें प्रमुख संरक्षक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं सहमंत्री या संयोजक पद शामिल हैं। ये सब वे ही पद हैं जिनका उल्लेख अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के संविधान में है।

खबर यह भी...मंत्री गुट के इनकार ने इंदौर नगर निगम में रिटायर्ड प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल की वापसी को रोका

तब यह कहा था अध्यक्ष बंसल ने

श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष राजेश बंसल ने द सूत्र से बातचीत में जून में कहा था कि संस्था के दस्तावेजों को लेकर कार्रवाई चल रही है, जो कि जल्दी ही पूरी हो भी जाएगी। इसके बाद हम अगस्त में संस्था के चुनाव करवा सकते हैं। इस बार चुनाव संविधान के मुताबिक 7 पदों पर ही होंगे। उसके बाद संविधान में संशोधन की कार्रवाई की जाएगी।

अब 7000 लोग नहीं डाल पाएंगे वोट

असल में अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के 1992 के संविधान के मुताबिक केवल 7 पदों पर ही चुनाव हो सकते हैं। साथ ही इसके वार्षिक सदस्य नहीं बनाए जा सकते। समाज से जुड़े वरिष्ठों का कहना है कि अब चूंकि संविधान के मुताबिक 7 पदों पर चुनाव हो रहे हैं तो फिर केवल 1500 लोग ही वोट डाल पाएंगे। ऐसी स्थिति में जो 7000 सदस्य हैं, वे वोट नहीं डाल पाएंगे। सूत्रों के मुताबिक इन सभी 7000 लोगों को समाज के वरिष्ठजनों ने भरोसा दिलाया है कि चुनाव बाद उन्हें दोबारा संस्था में शामिल कर लिया जाएगा।

वरिष्ठों के हस्तक्षेप के बाद लिया निर्णय

बताया जाता है कि पिछले दिनों उद्योगपति विनोद अग्रवाल के साथ समाज के कुछ पदाधिकारियों की बैठक हुई थी। तब चुनाव कराए जाने को लेकर चर्चा हुई और उसी में तय हुआ कि संविधान के मुताबिक चुनाव कराए जाएं। सूत्रों के मुताबिक पहले से ही तय नाम के अनुसार, इसमें केवल मार्गदर्शक मंडल के सदस्य ही चुनाव मैदान में उतरेंगे। ऐसी संभावना है कि वे सभी निर्विवाद ऐसे नाम होंगे जिन पर कि समाज के लोगों को कोई आपत्ति नहीं होगी। वे ही लोग संभवतः सर्वसहमति से इस चुनाव में चुने जाएंगे।

खबर यह भी...सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत इंदौर में देंगे 96 करोड़ के कैंसर केयर सेंटर की सौगात, पूरा जनसहयोग से बन रहा

यह प्रमुख लोग हैं इस संस्था में

श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति में शहर व मध्यप्रदेश के जो बड़े लोग शामिल हैं, उनमें प्रमुख संरक्षक विनोद अग्रवाल (अग्रवाल ग्रुप), संरक्षक गिरीश अग्रवाल, प्रमुख परामर्शदाता प्रेमचंद गोयल, प्रमुख सलाहकार संतोष गोयल, चेयरमैन सदस्यता व उत्सव समिति अरविन्द बागड़ी, प्रमुख समन्वयक संजय बांकड़ा, प्रमुख समन्वयक सेवा प्रकल्प किशोर गोयल, निवृत्तमान अध्यक्ष गोविंद सिंघल, पूर्व अध्यक्ष राम ऐरन, गणेश गोयल, पीडी अग्रवाल (महू), कुलभूषण मित्तल (कुक्की) शामिल हैं।

अग्रवाल समाज की इस कार्यकारिणी पर उठे सवाल

श्री अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति में अध्यक्ष राजेश बंसल (पंप), उपाध्यक्ष नारायण अग्रवाल (420 पापड़), महामंत्री पवन सिंघल (क्रेन), महिला उपाध्यक्ष पुष्पा किशन गुप्ता, संयोजक नवीन बागड़ी, सहमंत्री अरविन्द अग्रवाल (वेल्युअर), कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल (इंजीनियर), सह संयोजक प्रयोग गर्ग हैं। वहीं, कार्यकारिणी में दिनेश बंसल (जूनी इंदौर), रितेश मित्तल (बारदान), महेश अग्रवाल (वेल्युअर), मनोज अग्रवाल (अन्नपूर्णा), संदीप गोयल (ऑटो), नितिन अग्रवाल (एयरपोर्ट), राजेश मित्तल (मालवा मिल), संजय बद्रुका (प्रॉपर्टी), केके गोयल (कॉन्ट्रैक्टर), शरद गोयल (जनपद) और महिला कार्यकारिणी पिंकी रवि अग्रवाल, राधा राजेंद्र अग्रवाल व प्रज्ञा निलेश अग्रवाल शामिल हैं।

खबर यह भी...इंदौर में BJP निगम परिषद के 3 साल पर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और कांग्रेस के आरोप- भ्रष्टाचार में किया नवाचार

अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति का यह है सलाहकार मंडल

संस्था के सलाहकार मंडल में अविनाश अग्रवाल (ओएस्टर), संजय अग्रवाल (नखराली ढाणी), नितिन अग्रवाल (महू), प्रवेश अग्रवाल (सोम्या ग्रुप), विनोद सिंघानिया, जगदीश अग्रवाल (बाबाश्री), प्रकाश अग्रवाल (मोमबत्ती), मदन अग्रवाल (गरोठ), नीतिन अग्रवाल (एपेक्स) के अलावा संरक्षक एवं मार्गदर्शक टीकमचंद गर्ग (केटी), दिनेश मित्तल (मित्तल कॉर्प.), पवन सिंघानिया (मोयरा), सुभाष अग्रवाल (बजरंग ऑयल), विष्णु बिंदल, निलेश अग्रवाल (सजन प्रभा), ओमप्रकाश बंसल (पंप), सीताराम मित्तल (नीमच वाला), बालकिशन छाबछरिया (बल्लू भैया) भी जुड़े हैं।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर
  • चुनाव
  • घोषणा
  • अग्रवाल समाज
  • केंद्रीय समिति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि