इंदौर में AI डीपफेक ठगी, बेटे पर हमले का फर्जी वीडियो बनाकर 1 लाख वसूले

Sanjay Gupta | Feb 25, 2026, 18:55 IST
Share
deepfake
deepfake

इंदौर में एआई डीपफेक से नई साइबर ठगी सामने आई है। ठगों ने बेटे पर चाकू हमले का फर्जी वीडियो भेजा। माता-पिता से किडनैपिंग का डर दिखाकर 1 लाख रुपए वसूले। बाद में पता चला कि बच्चा सुरक्षित था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News in Short

  • यह मामला इंदौर में एआई डीपफेक ठगी का है।
  • ठगों ने बेटे पर हमले का फर्जी वीडियो बनाया।
  • माता-पिता को किडनैपिंग का डर दिखाया गया।
  • डर के कारण 1 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए।
  • बाद में पता चला कि बच्चा सुरक्षित था।

News in Detail

इंदौर में साइबर ठगी का पहली बार एआई डीपफेक वाला नया तरीका सामने आया है। अब ठग एआई डीपफेक वीडियो से लोगों को फंसा रहे हैं। इस बार निशाना 10वीं के स्कूली छात्र का परिवार बना।

ये भी पढ़ें...एमपी में साइबर ठगी के नए तरीके: बोर्ड परीक्षा और वेतन आयोग के नाम पर धोखाधड़ी

इंदौर AI डीपफेक ठगी केस क्या है और कैसे हुआ

यह मामला मध्यप्रदेश के इंदौर का है। परिवार का बेटा 10वीं कक्षा में पढ़ता है। वह शाम को कोचिंग के लिए निकला था। रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार चिंतित हुआ। परिवार ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की और साथ ही पुलिस को सूचित किया। इसी दौरान परिवार को वीडियो कॉल आया। इसमें कॉल करने वालों ने अपना चेहरा छिपाया था। वीडियो में उनका बेटा और बदमाश उसे चाकू मारते दिख रहे थे। धमकी दी गई कि बच्चे को हमने अपहरण किया है और यदि रुपए नहीं दोगे तो जान से मार देंगे।

deepfake
deepfake

QR कोड से 1 लाख रुपए वसूले गए

डरे हुए माता-पिता ने ठगों की बात मान ली। इसके बाद ठगों ने एक क्यूआर कोड भेजा। अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 1 लाख 2 हजार भेजे गए। अगले दिन सच्चाई सामने आई। बेटे ने अपने दोस्त को फोन कर बताया कि वह दोस्तों के साथ सांवरिया सेठ दर्शन के लिए आया है। फिर माता-पिता को पता चला और बच्चे से बात हुई तो उसने बताया कि उसने किसी ने अगवा नहीं किया।

ये भी पढ़ें...हाई कोर्ट ने दिए सरकार को निर्देश, साइबर ठगी रोकने के लिए चलाया जाए अभियान

परिवार को ठगी का एहसास हुआ

इसके बाद परिवार को पता चला कि ठगी हो गई है। ठगों ने वीडियो कॉल यूके नंबर से किया था। वहीं पैसे लेने के लिए, क्यूआर भारत का था। फिर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। यह आशंका है कि बच्चे के गायब होने पर परिजन ने सोशल मीडिया पर उसके गायब होने की सूचना, फोटो, और संपर्क नंबर डाले थे। बदमाशों ने यहीं से उसकी फोटो ली होगी। इसी से डीपफेक से वीडियो बनाया। एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें...हाई कोर्ट ने दिए सरकार को निर्देश, साइबर ठगी रोकने के लिए चलाया जाए अभियान

ये भी पढ़ें...साइबर ठगी के लिए कंबोडिया भेजने वाले गिरोह का खुलासा, एक दलाल पकड़ा

जरूरी जानकारी कैसे बचें डीपफेक से

सोशल मीडिया पर निजी फोटो और नंबर सीमित रखें। किसी भी धमकी भरे वीडियो पर तुरंत भरोसा न करें। पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क करें। पैसे भेजने से पहले पुलिस को सूचना दें। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की जा सकती है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • AI
  • साइबर ठगी
  • डीपफेक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान