इंदौर एयरपोर्ट पर अब हर यात्री होगा VIP, ऐसे मिलेगी मीट व ग्रीट सुविधा
Sanjay Gupta | Nov 08, 2024, 20:29 IST
Indore Airport VIP Facility
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर अब हर व्यक्ति को वीआईपी सुविधा मिलेगी। साथ ही एक अटेंडेंट भी तैनात किया जाएगा। पहले यह सुविधा सिर्फ वीआईपी नेताओं और मंत्रियों तक ही सीमित थी।
INDORE : अभी तक एयरपोर्ट पर वीआईपी के मूवमेंट को यात्रियों ने देखा होगा, सब कुछ उनके लिए तत्काल होता है और अटेंडर भी लगा रहता है। अब यह सुविधा वीआईपी नेताओं, मंत्री तक नहीं सीमित रहेगी, यह आम यात्री को भी मिलेगी, वह भी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर।
यात्री थोड़ा सा पैसा चुकाकर अपने लिए पर्सनल अटेंडर ले सकेंगे, जो उनका सामान उठाने से लेकर चेक-इन, बोर्डिंग, टैक्सी बुक करने जैसे सभी कामों में मदद करेगा। अभी यह सुविधा देश-दुनिया के बड़े एयरपोर्ट पर ही मौजूद है। यह सुविधा मीट एंड ग्रीट फेसिलिटी के तहत शुरू हो रही है।
एयरपोर्ट अथोरिटी टेंडर भी जारी किए हैं और जनवरी-फरवरी तक यह सुविधा एयरपोर्ट पर शुरू हो जाएगी। जिस कंपनी को यह काम दिया जाएगा वह कंपनी अराइवल और डिपार्चर में अटेंडर्स नियुक्त करेगी। कोई भी यात्री तय शुल्क चुकाकर अटेंडर की सुविधा ले सकेगा। अटेंडर के पास विशेष ट्राली भी रहेगी जो यात्री के हर सामान को ले जा सकेगा।
अटेंडर्स इंदौर से जाने वाले यात्रियों के लिए एयरपोर्ट के एंट्री गेट से ही उनके साथ आकर उनका सामान उतारना, ट्रॉली से टर्मिनल के गेट तक लेकर जाना, बैग्स की स्क्रिनिंग करवाने में मदद करेगा। चेकइन के बाद हैंडबैग लेकर बोर्डिंग गेट तक छोड़ने में भी मदद करेंगे।
इस तरह होगी सुविधा
कब से मिलेगी यह सुविधा
यह सभी भी सुविधाएं होंगी
कितना हो सकता है शुल्क
- सुविधाओं के अनुसार यह शुल्क 100 से 300 रुपए तक होगा।
- एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को एंट्री गेट से बोर्डिंग गेट तक सामान सहित छोड़ना 300 रुपए
- आने वाले यात्रियों को कन्वेयर बेल्ट से सामान सहित टर्मिनल के बाहर तक छोड़ने के लिए 300 रुपए
- सिर्फ बैग उठाना 100 रुपए।
- सिर्फ ट्रांसपोर्ट और होटल बुकिंग में मदद 100 रुपए।
- सिर्फ टिकट बुकिंग और रजिर्वेशन में मदद 100 रुपए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari