इंदौर एयरपोर्ट पर रात 10:30 से सुबह 6:30 तक बंद रहेगा रनवे, बदलेगा फ्लाइट का शेड्यूल

Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 26, 2025, 12:37 IST
Share
The sootr
The sootr

इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे रिपेयरिंग के कारण 1 अप्रैल से रनवे आठ घंटे के लिए बंद रहेगा। ऐसे में इस दौरान किसी भी फ्लाइट का संचालन नहीं होगा। इस कारण इंदौर-शारजाह फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा।

MP News : इंदौर एयरपोर्ट पर रनवे रिपेयरिंग के कारण 1 अप्रैल से रनवे आठ घंटे के लिए बंद रहेगा। ऐसे में इस दौरान किसी भी फ्लाइट का संचालन नहीं होगा। इस कारण इंदौर-शारजाह फ्लाइट का शेड्यूल बदलेगा। वहीं, पुणे, दिल्ली, लखनऊ सहित 10 से ज्यादा फ्लाइट प्रभावित होंगी और इनके शेड्यूल में भी परिवर्तन हो सकता है। इंदौर एयरपोर्ट पर अब फ्लाइट की आवाजाही सुबह 6:30 बजे से रात 10:30 बजे के बीच ही होगी।

ये खबर भी पढ़ें : Airport Jobs 2025 : 10वीं पास हो या पोस्ट ग्रेजुएट...सबको मिलेगी नौकरी

8 घंटे रोजाना रात में होगा काम

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार अब आठ घंटे रोजाना रात में काम होगा। अब तक रनवे रिपेयरिंग का काम रात 12 से सुबह 6 बजे तक चल रहा था। दो घंटे का समय और बढ़ाने से कुछ उड़ानें प्रभावित होंगी। इधर, एयरपोर्ट के रनवे के कारण इंडिगो और एयर इंडिया एयरलाइंस की परेशानी भी बढ़ गई है, क्योंकि उनके लिए फ्लाइट के समय में बदलाव मुश्किल रहेगा। एयरलाइंस से जुड़े लोगों ने कहा कि सुबह से लेकर रात तक चलने वाली फ्लाइट के शेड्यूल बदलने पड़ेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : transportation में इनोवेशन : Rewa में airport की सौगात

इन उड़ानों का आधे से दो घंटे तक बदलेगा समय

इंदौर से अभी संचालन का समय: इंदौर-लखनऊ, इंदौर-बेंगलुरु, इंदौर-जयपुर, पुणे-इंदौर, इंदौर-मुंबई, इंदौर-दिल्ली, इंदौर-पुणे, दिल्ली-इंदौर और मुंबई-इंदौर फ्लाइट का संचालन सुबह या रात को होता है। इन फ्लाइट के समय में आधे घंटे से लेकर दो घंटे तक बदलाव होगा। फिलहाल इनका नया शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। इसके अलावा, रात की जयपुर-इंदौर, लखनऊ-इंदौर और बेंगलुरु-इंदौर फ्लाइट निरस्त हो सकती हैं।

अब तक रात 12 से सुबह 6 बजे तक चल रहा था काम

एयरपोर्ट पर अब तक रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक रनवे रिपेयरिंग का काम चल रहा था, लेकिन अब 1 अप्रैल से दो घंटे और बढ़ाया जाएगा, ताकि काम जल्दी खत्म हो सके।

ये खबर भी पढ़ें : Indigo flight में बम की खबर देने वाला निकला IB अफसर,जेल भेज फंसी पुलिस

इंदौर-शारजाह फ्लाइट -

इंदौर से शारजाह:

  • रात 10:10 बजे इंदौर से रवाना होगी।
  • रात 12:05 बजे (यूएई समयानुसार) शारजाह पहुंचेगी।
इंदौर से शारजाह:

  • रात 11:30 बजे रवाना होगी।
  • यूएई समयानुसार रात 1:45 बजे शारजाह पहुंचेगी।
ये खबर भी पढ़ें : Train के किराए में Air India से खरीदें Flight Ticket | Airline Tickets

30 मार्च से ये होगा नया शेड्यूल

शारजाह से इंदौर:

  • शाम 4:25 बजे (यूएई समयानुसार) रवाना होगी।
  • रात 9:10 बजे इंदौर आएगी।

वर्तमान शेड्यूल

शारजाह से इंदौर:

  • शाम 5:50 बजे (यूएई समयानुसार) शारजाह से रवाना होगी।
  • रात 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार) इंदौर आएगी।
Tags:
  • MP News
  • Indore
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • 000- MP News
  • madhyapradesh
  • mpnews
  • 50 passenger flight left
  • airport
  • indorenews
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज