Indigo flight में बम की खबर देने वाला निकला IB अफसर,जेल भेज फंसी पुलिस

Marut raj | Dec 09, 2024, 08:01 IST
Share
Bomb rumour on Indigo flight IB officer arrested Raipur the sootr
Bomb rumour on Indigo flight IB officer arrested Raipur the sootr

Bomb rumour on Indigo flight : इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में पिछले महीने 14 नवंबर को इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। इस फ्लाइट में बम की सूचना देने पर जेल भेजे गए अनिमेष मंडल IB में डिप्टी इंवेस्टिगेशन ऑफिसर हैं।

Bomb rumour on Indigo flight : इंडिगो की नागपुर-कोलकाता फ्लाइट में पिछले महीने बम की खबर देने का मामला सामने आया था। इस केस में रायपुर पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, वह IB यानी इंटेलीजेंस ब्यूरो का अफसर बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, मीडिया रिपर्ट्स के अनुसार उन्होंने अपना आईकार्ड भी दिखाया था, इसके बाद भी पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी।

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी

पिछले नवंबर महीने का है मामला

उल्लेखनीय है कि नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की रायपुर में पिछले महीने 14 नवंबर को इमरजेंसी लैंडिग कराई गई थी। इस फ्लाइट से अनिमेष मंडल नागपुर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार वह नागपुर में आईबी डिप्टी इंवेस्टिगेशन ऑफिसर हैं। फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद उन्हें इनपुट मिला की फ्लाइट में बम हो सकता है। इसके आधार पर उन्होंने इसकी सूचना क्रू टीम को दी। इस पर विमान की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

ठंड का हुआ The End ! मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने फिर से चौंकाया

इसके बाद विमान को चेक किया गया तो मंडल की खबर झूठी साबित हुई। इस पर रायपुर पुलिस ने उन्हें अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यहां उल्लेखनीय है कि उस समय विमानों में बम होने की अफवाह के मामले रोज सामने आ रहे थे। इसलिए पुलिस भी इस तरह के मामलों को लेकर सख्त और सतर्क थी। मंडल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

रानू साहू को करोड़ों रुपए देने वाले द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार

इस तरह के केस की सुनवाई के लिए अलग कोर्ट

जानकारी के अनुसार इस तरह के केस की सुनवाई के लिए अलग कोर्ट होता है। सप्रेशन ऑफ अनलॉफुल इन सिविल एविएशन के केस उक्त विशेष कोर्ट में ही सुने जाते हैं। यह विशेष कोर्ट छत्तीसगढ़ में नहीं बैठता है।

MP के बाघ का खौफ... छत्तीसगढ़ में कर रहा शिकार, कई गांवों की लाइट काटी

जानकारी के अनुसार अनिमेष मंडल की पत्नी ने रायपुर कोर्ट में उनकी नियुक्ति व अन्य दस्तावेज पेश किए हैं। अब इस केस को रायपुर पुलिस को विशेष कोर्ट में पेश करना होगा। इसके साथ ही रायपुर पुलिस के खिलाफ भी परिवाद पेश किया जा सकता है।



FAQ

  1. अनिमेष मंडल ने इंडिगो फ्लाइट के बारे में क्या सूचना दी थी, और इसका क्या परिणाम हुआ ?
    अनिमेष मंडल ने नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम होने की सूचना दी थी। इस सूचना के आधार पर फ्लाइट की रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लेकिन जब विमान की जांच की गई, तो यह खबर झूठी साबित हुई।
  2. अनिमेष मंडल की गिरफ्तारी पर विवाद क्यों हुआ ?
    अनिमेष मंडल ने अपनी पहचान इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के डिप्टी इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के रूप में दी थी और अपना आईकार्ड भी दिखाया था। इसके बावजूद रायपुर पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी और उन्हें अफवाह फैलाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
  3. इस मामले की सुनवाई छत्तीसगढ़ में क्यों नहीं हो सकती है ?
    इस मामले की सुनवाई "सप्रेशन ऑफ अनलॉफुल एक्ट्स इन सिविल एविएशन" के तहत विशेष कोर्ट में होती है, और छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई विशेष कोर्ट नहीं है। इसलिए केस को इस विशेष कोर्ट में भेजा जाएगा।


Tags:
  • Indigo flight
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
  • New Raipur News
  • raipur news in hindi
  • cg news in hindi
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा