विधायक ने किया था संत रविदास, डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण, अब प्रतिमा हटा पैरों के बीच रखी
Sanjay Gupta | Jan 24, 2025, 11:49 IST
Controversy over Ambedkar
इंदौर में कांग्रेस जय बाबू, जय भीम, जय संविधान की सभा को महू में तैयारी कर रही है और इसी दौरान जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम के एक काम से बखेड़ा खड़ा हो गया है। जानें क्या हा पूरा मामला इस लेख में....
इंदौर में कांग्रेस जय बाबू, जय भीम, जय संविधान की सभा को महू में तैयारी कर रही है और इसी दौरान जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम के एक काम से बखेड़ा खड़ा हो गया। आरई टू में 19 जनवरी को ही लगाई गई प्रतिमा संत शिरोमणि रविदास जी महाराज और डॉ. भीमराव अंबेडकर को हटा दिया गया। जबकि इन प्रतिमाओं का अनावरण खुद विधानसभा पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया ने ही किया था। उधर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है, उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं को पैरों के बीच में रखकर ले जाना घोर निंदनीय है।
![dr. br ambedkar statue controversy]()
वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रतिमा को कब्जा करने की नियत से ही सरकारी जमीन पर रखा गया था। यहां पर ओटला बनाकर पहले प्रतिमाओं को रखा और फिर टेंट आदि भी बना लिए और कब्जे का प्रयास किया गया। यह जमीन आरई टू की कीमती जमीन है, जिसकी कीमत दस करोड़ से ज्यादा की है। यदि यह नहीं हटाते तो कुछ असामाजिक तत्व जमीन पर कब्जा कर लेते। प्रतिमाओं को सम्मान से ऊपर रखकर ले जाया गया है और ससम्मान ही इन्हें रखा गया है।
https://www.youtube.com/watch?v=ZYsr2WKZsGg
उधर भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) व आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी छात्र संगठन ने घटना का विरोध किया है। साथ ही अल्टीमेटम भी दिया है कि जूनी इंदौर तहसील प्रशासन को 48 घंटे का समय देते हैं कि जो बाबा साहब की व रविदास जी की मूर्ति को पैरों में रख कर ले गए है उन पर पुलिस प्रशासन कनाडिया द्वारा कार्रवाई हो। यदि ऐसा नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे और शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे।
dr. br ambedkar statue controversy
क्यों हुआ बखेड़ा
प्रशासन ने सरकारी जमीन पर लगाई गई इन प्रतिमाओं को अवैध कब्जा मानते हुए हटा दिया। यह तो विवाद है ही, लेकिन इसमें एक वीडियो सामने आया, जिसमें इन प्रतिमाओं को नगर निगम की टीम ने ओटले से हटाया और इसे जीप में नीचे रख लिया, जिसमें निगम कर्मचारी बैठे हुए थे। भीम आर्मी (भारत एकता मिशन) के मुकेश करोसिया का आरोप है कि यह इन प्रतिमाओं का घोर अपमान है और इन्हें अधिकारी, कर्मचारी अपमानजनक तरीके से पैरों के बीच में रखकर ले गए।
प्रशासन का कहना अतिक्रमण हो रहा था
https://www.youtube.com/watch?v=ZYsr2WKZsGg
इधर दिया अल्टीमेटम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari