शुक्ला परिवार की बाणेश्वरी लिखी बस ने अब साइकल सवार को कुचला, मौत

Vishwanath Singh | Feb 26, 2025, 12:46 IST
Share
The Sootr
The Sootr

घटना लवकुश चौराहे के पास की है। यहां पर सायकल सवार युवक को अचानक तेजी से आती शुक्ला परिवार की बाणेश्वरी लिखी बस ने रौंद डाला। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

इंदौर में शुक्ला परिवार के बाणेश्वरी लिखे वाहनों से आम लोगों का कुचला जाना और मारा जाना आम बात होती जा रही है। बुधवार को बस (एमपी 09 एफए 6228) ने बाणगंगा क्षेत्र में फिर एक युवक को कुचल डाला है। घटना के बाद घायल को अरविंदो अस्पताल लेकर गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस बस पर बाणेशवरी और गोलू दोनों लिखा है। इस परिवार से विधानसभा तीन में गोलू शुक्ला बीजेपी विधायक हैं।

बस छोड़कर भाग गए ड्राइवर, कंडक्टर

बाणगंगा पुलिस के मुताबिक घटना लवकुश चौराहे के पास की है। यहां पर सायकल सवार युवक को अचानक तेजी से आती गोलू और बाणेश्वरी लिखी बस ने रौंद डाला। इसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर और कंडक्टर सहित चार लोग बस को छोड़कर भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं, बाणगंगा पुलिस ने भी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जीवनरक्षक दवाएं अमानक घोषित, उपयोग पर तत्काल रोक के आदेश

बाणेश्वरी मतलब रौब दिखाना

कारों पर तेज हूटर बजाते हुए बिना रुके जाना, रौब जमाते हुए तेज रफ्तार से कार चलाना शुक्ला परिवार (गोलू शुक्ला, संजय शुक्ला) का शौक है। इनका भौकाल पुलिस देख चुकी है और ‘द सूत्र’ इसका खुलासा भी कर चुका है। उसके बावजूद पुलिस का अमला इन पर कार्रवाई को लेकर बेबस और असहाय सा नजर आता है।
शुक्ला परिवार का भौकाल, बाणेश्वरी लिखी कार ने बैरिकेडिंग देख रफ्तार बढ़ाई, हूटर बजाया

आरटीओ की चेकिंग की भी उड़ाते हैं धज्जियां

आरटीओ भी समय–समय पर शहरभर में चेकिंग करते नजर आते हैं। यही नहीं उनका उड़नदस्ताअंतर्राज्यीय बसों पर भी कार्रवाई करता दिखता है। हालांकि उनको शहरभर में ट्रैफिक के नियमों की धज्जियां उड़ाती ये बाणेश्वरी की गोलू लिखी बसें नहीं दिखती हैं। यही कारण है कि बेखौफ ये बसें राह चलते लोगों को टक्कर मारते व रौंदते हुए निकल जाती हैं।

The Sootr
The Sootr
Indore में शुक्ला परिवार की बाणेश्वरी कार का खौफ ! एक महिला को कु*चला, मौ*त



अभी कुछ दिन पहले ही वृद्धा को कुचला था

विधायक गोलू शुक्ला और पूर्व विधायक संजय शुक्ला के भतीजे यश शुक्ला के करीबी रहे राधाकिशन प्रजापति के नाम पर दर्ज काली स्कॉर्पियो ने पिछले दिनों बेदर्दी से एक वृद्ध महिला को कुचल डाला था। कार का नंबर भी वीवीआईपी एमपी 09 डीक्यू 9999 था। इसने 85 वर्षीय वृद्धा कौशल्याबाई को कुचल डाला था और उसे काफी दूर तक घसीटते हुए लेकर गया था। चालक पर बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत केस दर्ज हुआ।

बाणेश्वरी लिखी कारों पर लगे होते हैं हूटर

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में ही पिछले दिनों पुलिस चेकिंग के दौरान एसीपी करणदीप सिंह ने एक एसयूवी को रोका था। इस पर हूटर लगा हुआ था। कार पर बाणेश्वरी लिखा था और कार को मोनू खत्री नामक व्यक्ति चला रहा था। कार रोके जाने पर उसने रौब दिखाते हुए फोन लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया और हूटर हटा दिया गया।

Indore में शुक्ला परिवार की गाड़ी को पुलिस ने रोका | हूटर बजा कर चल रहा था कारवाला

बैरिकेड्स देखकर बजा दिया था हूटर

कुछ दिन पूर्व ही तेजाजी नगर चेकिंग पॉइंट पर बैरिकेड्स लगे थे। यहां से एक एसयूवी एंडेवर कार एमपी 09 सीटी 2500 ने पुलिस के बैरिकेड्स देखकर हूटर बजाने शुरू कर दिए और कार निकालने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने उसे रोक दिया और कार पर हूटर लगे होने का कारण वह बता नहीं पाया। कार की नंबर प्लेट पर भी एक लाल रंग की कवर चढ़ी हुई थी।



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • bus accident
  • इंदौर गोलू शुक्ला
  • Crime
  • death
  • Yash Shukla
  • पूर्व विधायक संजय शुक्ला
  • विधायक गोलू शुक्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा