इंदौर पब में राज्य सेवा SAS अधिकारी शाक्य और भूमाफिया धवन के बेटे ने कारोबारी के पुत्र पर शराब की बोतल मारी

Sanjay Gupta | Aug 28, 2024, 11:35 IST
Share
अधिकारी और भूमाफिया के बेटे की करतूत
अधिकारी और भूमाफिया के बेटे की करतूत

इंदौर में बार-पब विवाद में राजेश शाक्य के बेटे और भूमाफिया लक्की धवन के बेटे ने कारोबारी के बेटे की जमकर पिटाई की। युवक की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंदौर के बार- पब में विवाद ( Indore Bar-Pub Dispute ) जारी है। सीसीटीवी से लाइव फीड देने का नियम अभी दरकिनार पर है। अब ताजा झगड़ा हाईप्रोफाइल है। इसमें राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी व जनपद पंचायत सीईओ राजेश शाक्य के बेटे और इंदौर के भूमाफिया लक्की उर्फ राजीव धवन के बेटे ने एक कारोबारी के बेटे के साथ जमकर मारपीट की।

इस तरह हुआ विवाद

घटना कनाडिया थाना क्षेत्र के स्थित बार की है। पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों को ढूंढ रही है। अग्रवाल नगर निवासी कारोबारी मुकेश गुप्ता का बेटा इशान पार्टी करने गया था। यहां भूमाफिया लक्की धवन का बेटा हार्दिक धवन और अपर कलेक्टर राजेश शाक्य के बेट अभि शाक्य ( Abhi Shakya ) भी आए थे।

यहां पर दोनों का एक कारोबारी के बेटे से विवाद हो गया। दोनों ही आरोपियों ने विवाद बढ़ने पर इशान को उठाया और बार के बाहर ले गए। यहां उन्होंने इशान के सिर पर शराब की बोतल दे मारी। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में बार-पब की लाइव फीड कंट्रोल रूम जाएगी, AI की मदद से कलेक्टर को पहुंचेगी देर रात खुलने की खबर

टीआई ने यह बताया

कनाडिया टीआई केपी यादव के मुताबिक इशान के सिर में गहरी चोट आई है। विवाद की शुरुआत रुपयों को लेकर हुई थी। इशान मोबाइल बेचने का काम भी करता है। इशान का कुछ बकाया आरोपियों पर था, इसलिए उसने पार्टी में ही इनसे बकाया राशि मांग ली, जिस पर विवाद शुरू हो गया। घटना में ऋतिक अरोरा और रोहन का नाम भी आ रहा है, जो ट्रांसपोर्ट कारोबारी के बेटे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर पब में डिजियाना ग्रुप के एमडी घुम्मन और उनके साथियों के साथ मारपीट, गुंडे कट्‌टा और चाकू लेकर पहुंचे

अभि शाक्य पर पहले भी अपराध

अभि शाक्य पर ये पहला अपराध नहीं है। उसपर पहले से ही हिट एंट रन और जानलेवा हमले में केस दर्ज है। विजयनगर पुलिस पहले भी उसे पकड़ चुकी है। शाक्य शराब और ड्रग्स पार्टी के लिए बदनाम है। पुलिस को जानकारी मिली है कि तीन दिन पहले भी शाक्य का स्कीम-140 स्थित एक पब के बाहर भी विवाद हुआ था।

लक्की धवन भी बड़े वाला

भूमाफिया लक्की धवन भी जमीन घोटाले में आरोपी रहा है। वहीं उनके भाई हैप्पी धवन भी जमीन घोटालों में आरोपी है। एक बार हैप्पी की जमानत के लिए लक्की नकली वकील बनकर ही जिला कोर्ट चला गया था और वहां पकड़ाया था।

sanjay gupta
sanjay gupta

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर बार-पब विवाद
  • Indore Bar-Pub Dispute
  • अभि शाक्य
  • Abhi Shakya
  • भूमाफिया लक्की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज