भागीरथपुरा कांड के जिम्मेदार तय, जांच आयोग की 600 पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश
Sanjay Gupta | Aug 20, 2026, 12:25 IST
indore bhagirathpura water case report
भागीरथपुरा में दिसंबर-जनवरी के दौरान दूषित पानी से हुई 36 मौतों की जांच पूरी हो गई है। जनवरी 2026 में हाईकोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जांच आयोग बनाया था। आयोग ने 600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश कर दी है।
इंदौर के अभी तक के शर्मनाक भागीरथपुरा दूषित पानी कांड (bhagirathpura indore news) की जांच पूरी हो गई है। हाईकोर्ट डबल बेंच ने 27 जनवरी 2026 को हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया था। जांच आयोग ने इंदौर नगर निगम, आईडीए, प्रशासन,इंदौर स्वास्थ्य विभाग सभी से दस्तावेज लेने और खुले तौर पर आमजन से लिखित बयान बुलाने के बाद यह रिपोर्ट बनाई है।
द सूत्र को सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार रिपोर्ट 600 पन्नों से ज्यादा की है। इसे हाईकोर्ट इंदौर में जमा करा दिया गया है। इस मामले में सुनवाई की संभावित तारीख 25 अगस्त को है। ऐसे में यह एमपी हाईकोर्ट की बेंच ही तय करेगी कि यह रिपोर्ट कब, कैसे ओपन होगी और कब इसकी कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। यह रिपोर्ट पूरी तरह से सीलबंद है।
![8e4e0f1b-f11]()
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की जांच को पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, क्योंकि मामला संवेदनशील है। जांच में आईएएस अधिकारियों से लेकर नगर निगम के कई अधिकारियों, स्थानीय पार्षद कमल वाघेला और निचले स्तर के कर्मचारियों की भूमिका की जांच की गई है।
वहीं, मप्र सरकार ने अभी तक इन मौतों को दूषित पानी (indore bhagirathpura) से मानकर मुआवजा राशि नहीं दी है।। फिलहाल रेडक्रॉस की ओर से इलाज के लिए दो लाख रुपए की मदद दी गई है। अब मुआवजे की राशि तय होना बाकी है।
इस रिपोर्ट से ही दो आईएएस की आगे की स्थिति तय होगी। तत्कालीन निगमायुक्त 2014 बैच के आईएएस दिलीप यादव और साल 2017 बैच के आईएएस व तत्कालीन अपर आयुक्त निगम रोहित सिसोनिया, दोनों को लेकर भी रिपोर्ट काफी अहम है। इसके साथ ही कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, पार्षद वाघेला इन सभी पर रिपोर्ट में क्या है, इस पर नजरें रहेंगी। आईएएस रोहित सिसोनिया
![ed53a4ab-c46]()
![e8f51d51-2e3]()
भोपाल बन रहा अगला भागीरथपुरा? नलों से आ रहा सीवेज का पानी, 90% सैंपल फेल
भागीरथपुरा कांड के बाद जागी सरकार: अब हर कुएं,बावड़ी, बोरिंग का बनेगा हेल्थकार्ड
भागीरथपुरा जल प्रदूषण पर NGT सख्त, बोला-जांच आयोग की रिपोर्ट अहम
भागीरथपुरा दूषित पानी से हुई मौतों पर 6 माह में भी जांच रिपोर्ट तैयार नहीं, आज सुनवाई
सीलबंद लिफाफे में 600 पन्नों की रिपोर्ट
8e4e0f1b-f11
गोपनीय तरीके से कमेटी ने बनाई रिपोर्ट
वहीं, मप्र सरकार ने अभी तक इन मौतों को दूषित पानी (indore bhagirathpura) से मानकर मुआवजा राशि नहीं दी है।। फिलहाल रेडक्रॉस की ओर से इलाज के लिए दो लाख रुपए की मदद दी गई है। अब मुआवजे की राशि तय होना बाकी है।
898d7988-abe
दो IAS की स्थिति भी जांच रिपोर्ट पर निर्भर
जांच कमेटी ने इन मुद्दों पर की है जांच
- जल दूषित होने का कारण, क्या भागीरथपुरा में दिया गया जल दूषित था।
- दूषित होने का स्रोत और प्रकृति (सीवेज का प्रवेश, औद्योगिक कारण, पाइपलाइन क्षति या अन्य)।
- दूषित पानी के कारण वास्तविक मृत्यु की संख्या।
- दूषित पानी से क्या बीमारी हुई।
- भागीरथपुरा जल संदूषण घटना के लिए प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान करना और उन पर जिम्मेदारी तय करना।
- प्रभावितों के मुआवजा राशि को लेकर।
ed53a4ab-c46
e8f51d51-2e3
ये खबरें भी पढ़ें...
भागीरथपुरा कांड के बाद जागी सरकार: अब हर कुएं,बावड़ी, बोरिंग का बनेगा हेल्थकार्ड
भागीरथपुरा जल प्रदूषण पर NGT सख्त, बोला-जांच आयोग की रिपोर्ट अहम
भागीरथपुरा दूषित पानी से हुई मौतों पर 6 माह में भी जांच रिपोर्ट तैयार नहीं, आज सुनवाई
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj