सार्वजनिक नहीं होगी इंदौर के भागीरथपुरा कांड की जांच रिपोर्ट

Sanjay Gupta | Aug 25, 2026, 12:31 IST
Share
indore bhagirthpura water case report hc
indore bhagirthpura water case report hc

इंदौर के भागीरथपुरा कांड की जांच रिपोर्ट फिलहाल सार्वजनिक नहीं होगी। 25 अगस्त को हुई सुनवाई में याचिकाकर्ताओं ने रिपोर्ट को सामने लाने की मांग की थी, जबकि सरकार की ओर से इसका विरोध किया गया।

इंदौर के भागीरथपुरा कांड की जांच पूरी हो चुकी है। जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में भी पेश कर दी गई है। इस मामले में 25 अगस्त को सुनवाई हुई, जिसमें याचिकाकर्ताओं ने रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। वहीं सरकारी वकीलों ने इसका विरोध किया।

याचिकाकर्ता एडवोकेट रितेश इनानी ने कहा कि यह जनहित याचिका है, इसलिए रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाना चाहिए। फिलहाल इंदौर हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। यानी अभी भागीरथपुरा कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं होगी।

8e4e0f1b-f11
8e4e0f1b-f11

600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट की थी पेश

बता दें कि भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 36 मौतों के बाद इंदौर देशभर में चर्चा में आया था। इस मामले (bhagirathpura indore news) की जांच के लिए हाईकोर्ट ने 27 जनवरी 2026 को रिटायर्ड जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोग बनाया था।

आयोग को दूषित पानी के कारणों, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका, प्रभावित लोगों को राहत और मुआवजे जैसे मुद्दों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे।

जांच आयोग ने 600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट एमपी हाईकोर्ट में पेश की थी। आयोग ने इंदौर नगर निगम, आईडीए, प्रशासन, इंदौर स्वास्थ्य विभाग सभी से दस्तावेज लेने और खुले तौर पर आमजन से लिखित बयान बुलाने के बाद यह रिपोर्ट बनाई है।

गोपनीय तरीके से कमेटी ने बनाई रिपोर्ट

सूत्रों के मुताबिक, इस मामले की जांच को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था, क्योंकि मामला संवेदनशील है। जांच में आईएएस अधिकारियों से लेकर नगर निगम के कई अधिकारियों, स्थानीय पार्षद कमल वाघेला और निचले स्तर के कर्मचारियों की भूमिका की जांच की गई है।

वहीं, मप्र सरकार ने अभी तक इन मौतों को दूषित पानी (indore bhagirathpura ki news) से मानकर मुआवजा राशि नहीं दी है।। फिलहाल रेडक्रॉस की ओर से इलाज के लिए दो लाख रुपए की मदद दी गई है। अब मुआवजे की राशि तय होना बाकी है।

898d7988-abe
898d7988-abe

दो IAS की स्थिति भी जांच रिपोर्ट पर निर्भर

इस रिपोर्ट से ही दो आईएएस अफसरों (तत्कालीन निगमायुक्त और तत्कालीन अपर आयुक्त ) के आगे की स्थिति तय होगी। इसके साथ ही कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव, पार्षद वाघेला इन सभी पर रिपोर्ट में क्या है, इस पर नजरें रहेंगी।

जांच कमेटी ने इन मुद्दों पर की पड़ताल

  • भागीरथपुरा (भागीरथपुरा इंदौर कांड) में सप्लाई किया गया पानी दूषित था या नहीं, इसकी जांच की गई।
  • पानी दूषित होने की वजह पता की गई, जैसे सीवेज मिलना, फैक्ट्री का प्रदूषण, पाइपलाइन में खराबी या कोई दूसरी वजह।
  • दूषित पानी से हुई मौतों की असल संख्या का पता लगाया गया।
  • दूषित पानी पीने से कौन-कौन सी बीमारियां फैलीं, इसकी जांच की गई।
  • घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों की पहचान कर उनकी जवाबदेही तय करने पर जांच की गई।
  • प्रभावित लोगों को मिलने वाले मुआवजे की राशि को लेकर भी रिपोर्ट में जानकारी दी गई।

ये खबरें भी पढ़ें...

भागीरथपुरा कांड के जिम्मेदार तय, जांच आयोग की 600 पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश

भोपाल बन रहा अगला भागीरथपुरा? नलों से आ रहा सीवेज का पानी, 90% सैंपल फेल

भागीरथपुरा कांड के बाद जागी सरकार: अब हर कुएं,बावड़ी, बोरिंग का बनेगा हेल्थकार्ड

भागीरथपुरा जल प्रदूषण पर NGT सख्त, बोला-जांच आयोग की रिपोर्ट अहम

Tags:
  • एमपी हाईकोर्ट
  • इंदौर नगर निगम
  • आईडीए
  • भागीरथपुरा कांड
  • bhagirathpura indore news
  • indore bhagirathpura ki news
  • भागीरथपुरा इंदौर कांड
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी

By Arun Tiwari

EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी