इंदौर के पार्षदों से बीजेपी संगठन नाराज और पार्षद अधिकारियों से परेशान, पार्षद अनवर डकैत की पार्षदी जाना तय
Sanjay Gupta | Oct 07, 2025, 13:14 IST
indore-bjp-councilors-reprimanded-anwar-kadri-parshadi-termination
इंदौर में बीजेपी पार्षदों से संगठन नाराज है। कांग्रेस के पार्षद अनवर डकैत की पार्षदी हटाने का फैसला लिया गया है। पार्षदों ने निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए।
INDORE. इंंदौर के बीजेपी पार्षदों को संगठन ने चेतावनी दे दी है। संगठन ने साफ कहा है कि पार्षद खुद को संगठन से अलग नहीं समझें, उनके कामों पर भी नजर रखी जा रही है। संगठन से ही पार्षद हैं। यह बात बीजेपी दफ्तर में हुई बैठक में शहराध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा कही गई। उधर पार्षदों ने फिर निगम अधिकारियों को लेकर कहा कि वे सुनते नहीं हैं और लगातार बैठक में होने की बात कहते हैं, पता नहीं इन बैठकों में क्या होता है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के पुलिसकर्मियों को अपशब्द, कांग्रेस बोली – ये चाल, चरित्र और चेहरा
नेताओं ने पार्षदों से कहा कि पार्षद सावधान रहें और संगठन को महत्व दें। कई पार्षद हैं जो संगठन की बैठकों से दूरी बनाए रखते हैं। बैठक में इंदौर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा के साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम सभापति मुन्नालाल यादव और एमआईसी सदस्य भी थे। मिश्रा ने कहा कि कोई सोचता है कि वह किसी के कारण पार्षद बना है तो यह सही नहीं है, संगठन के कारण वह है। संगठन के पास हर व्यक्ति का मूल्यांकन है कि वह क्या कर रहा है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के 3 साल पूरे, 352 पन्नों में 3000 कामों का रिपोर्ट कार्ड किया जारी
ये खबर भी पढ़िए...ग्वालियर में मुन्नालाल गोयल का टिकट कटने से समर्थकों का महल में हंगामा, सिंधिया की कार के आगे लेटे, माया सिंह का किया विरोध
उधर पार्षदों ने एक बार फिर निगम अधिकारियों को लेकर बात रखी और कहा कि वे सुनते ही नहीं हैं। पार्षदों ने कहा कि जोनल अधिकारी कहते हैं कि मुख्यालय पर बैठक हो रही है तो वे वहां पर हैं। हमेशा यही वे कहते हैं। ऐसे में वे हमें मिलते ही नहीं हैं। अधिकारी भी वार्ड में हमें बिना बताए दौरे कर लेते हैं, बाद में लोग हमें घेरते हैं, जवाब तो हमें ही देना होता है।
अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं, बाद में कहते हैं मीटिंग में थे। उधर पार्षदों ने कहा कि 180 करोड़ के विकास कार्य रोक दिए गए हैं। महापौर ने सभी पार्षदों के 5-5 विकास कार्य मंजूर किए थे, लेकिन अब भोपाल से आए आदेश का हवाला देकर इन्हें रोक दिया गया है। हम मैदान में क्या जवाब देंगे। महापौर ने इस मामले में भोपाल बात करने का आश्वासन दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी बीजेपी संगठन को मिलेगी नई दिशा, प्रदेश कार्यकारिणी और निगम मंडलों में नेताओं की नियुक्ति जल्द!
कांग्रेस पार्षद डकैत की जाएगी पार्षदी
बीजेपी नेताओं के साथ हुई पार्षदों की बैठक में सामूहिक तौर पर तय हुआ कि कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत को नौ अक्टूबर को होने वाले निगम परिषद सम्मेलन में दो तिहाई बहुमत से बाहर किया जाएगा। इसके लिए पार्टी ने सभी पार्षदों को उपस्थित रहने का व्हिप जारी कर दिया है। यह मामला उधर संभागायुक्त के पास भी चल रहा है लेकिन इसमें अभी तक कादरी ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है। वहीं, इसकी सुनवाई अगले सप्ताह लगी है। लेकिन इसके पहले ही परिषद से ही उसकी पार्षदी चली जाएगी।
बीजेपी पार्षदों को यह दी गई हिदायत
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के 3 साल पूरे, 352 पन्नों में 3000 कामों का रिपोर्ट कार्ड किया जारी
इंदौर के पार्षदों से बीजेपी संगठन नाराज की खबर पर एक नजर...
|
पार्षदों ने अधिकारियों को लेकर फिर की शिकायतें
अधिकारी फोन तक नहीं उठाते हैं, बाद में कहते हैं मीटिंग में थे। उधर पार्षदों ने कहा कि 180 करोड़ के विकास कार्य रोक दिए गए हैं। महापौर ने सभी पार्षदों के 5-5 विकास कार्य मंजूर किए थे, लेकिन अब भोपाल से आए आदेश का हवाला देकर इन्हें रोक दिया गया है। हम मैदान में क्या जवाब देंगे। महापौर ने इस मामले में भोपाल बात करने का आश्वासन दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: एमपी बीजेपी संगठन को मिलेगी नई दिशा, प्रदेश कार्यकारिणी और निगम मंडलों में नेताओं की नियुक्ति जल्द!
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari