इंदौर में जीतू, भाऊ के करीबी गुंडे ने जन्मदिन पर CM की फोटो के साथ छपवाया विज्ञापन
Sanjay Gupta | Jan 15, 2025, 13:10 IST
thesootr
मारपीट और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त राकेश कुशवाह उर्फ पहलवान ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 13 जनवरी को बड़े पैमाने पर विज्ञापन छपवाए और शहरभर में पोस्टर लगवाए। इन पोस्टरों में इंदौर के कई नेताओं की तस्वीरें थीं।
इंदौर में गुंडों की इतनी हिम्मत हो गई है कि वह सीएम डॉ. मोहन यादव की फोटो का ही उपयोग करने लगे हैं। मारपीट, जान से मारने की धमकी देने वाले एमजी रोड थाने में चार अपराध दर्ज वाले गुंडे राकेश पिता रमेश चंद्र कुशवाह उर्फ पहलवान ने अपने जन्मदिन पर 13 जनवरी को जमकर विज्ञापन छपवाए और पोस्टर लगवाए। इस फोटो में इंदौर के कई नेता चस्पा तो थे लेकिन पहलवान ने सीएम डॉ. मोहन यादव को भी नहीं छोड़ा और उनकी फोटो के साथ विज्ञापन जारी कर दिए।
![thesootr]()
![thesootr]()
![thesootr]()
( 1 ) अपराध क्रमांक 283/2007- धारा - 384 आईपीसी (यह जबरन वसूली की धारा)
(2) अपराध क्रमांक 64/2011 धारा- धारा 294, 323, 506,34 आईपीसी (इसमें मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसी धाराएं)
(3) अपराध क्रमांक 337/2021- धारा 147, 294, 506 (इसमें दंगा करने, जान से मारने की धमकी)
(4) इस्तगासा - 331/2023 - 107,116(3) (यह प्रतिबंधात्मक धारा)
नवंबर 2021 में एमजी रोड इलाके में लोखंडे पुल पर अस्थाई पटाखा दुकानों को लेकर मनमानी वसूली का आरोप लगाते चाकूबाजी, लूट का मामला हुआ था। इसमें जगदीश खत्री की शिकायत पर राकेश कुशवाह निवासी काछी मोहल्ला, साथी बब्बू यादव, दिलीप गौड़, दिनेश गौड़, अर्जुन माली पर 1 लाख रुपए छीनने और मारपीट कर धमकाने के मामले में केस दर्ज हुआ। तब कुशवाह कांग्रेस में था और उसने मिहिर कल्याणे और हिंदू जागरण मंच के विभाग संयोजक धीरज यादव से मारपीट कर दी थी। बाद में जुलाई 2022 में इसमें खात्मा हो गया।
इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर ED की नजर, प्रशासन से ली लिस्ट
वहीं जून 2023 में बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी पहलवान का नाम आया था और पुलिस ने पूछताछ की थी। लेकिन इस मामले में वह राजनीतिक दखल के चलते बच गया था।
हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में कहा था कि हिस्ट्रीशीटर के साथ ही कैलाश और रमेश के फोटो क्यों आते हैं। वह विधानसभा एक के विधायक और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला को घेर रहे थे। पहलवान कुशवाहा द्वारा जारी विज्ञापनों में जहां कैलाश और रमेश के साथ ही जीतू यादव हो या विधायक गोलू शुक्ला या मंत्री तुलसी सिलावट हो या फिर खुद जीतू पटवारी सभी के फोटो चस्पा किए गए हैं। यानी गुंडों ने इंदौर के किसी भी बड़े नेता को नहीं छोड़ा है।
BJP इंदौर नगराध्यक्ष में टीनू, सुमित, मुकेश और बबलू में कौन, उधर चिंटू मुश्किल में
यह गुंडे नेताओं का फोटो छापकर, रील बनाकर अपना जमकर रसूख दिखाते हैं और इसका उपयोग एरिया में भौकाल बढ़ाने के लिए करते हैं। इसके जरिए वह वसूली जैसे धंधों में लग जाते हैं। वहीं पुलिस इस मामले में नेताओं के फोटो देखने के बाद चुप्पी साध लेती है।
thesootr
जीतू का करीब और भाऊ का खास है
thesootr
thesootr
पहलवान फिलहाल गायब चल रहे और बीजेपी से निकाले गए पार्षद जीतू यादव उर्फ जाटव उर्फ देवतवार के करीबी है। इतना ही नहीं वह गैंगस्टर सतीश भाऊ का खास है। पहले भी द सूत्र ने जीतू के जन्मदिन पर सतीश भाऊ की उपस्थिति का वीडियो और फोटो जारी किया था। अब द सूत्र के पास भाऊ के साथ घूमते हुए राकेश पहलवान के वीडियो और जीतू के 15 दिसंबर को मनाए गए जन्मदिन के भी फोटो, वीडियो हैं जिसमें वह जीतू के बगल में ही खड़ा होकर उनका जन्मदिन मना रहा है। कुशवाहा पहले कांग्रेस में था लेकिन बाद में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिरने के बाद फिर बीजेपी सरकार बनने के दौरान वह बीजेपी में शामिल हो गया था।
यह अपराध दर्ज हुए थे राकेश पर जो अब खत्म हो चुके हैं।
(2) अपराध क्रमांक 64/2011 धारा- धारा 294, 323, 506,34 आईपीसी (इसमें मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसी धाराएं)
(3) अपराध क्रमांक 337/2021- धारा 147, 294, 506 (इसमें दंगा करने, जान से मारने की धमकी)
(4) इस्तगासा - 331/2023 - 107,116(3) (यह प्रतिबंधात्मक धारा)
साल 2021 में अंतिम अपराध हुआ था दर्ज
thesootr
इंदौर में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर ED की नजर, प्रशासन से ली लिस्ट
मोनू कल्याणे की हत्या में भी आया नाम
जीतू पटवारी की भी फोटो लगाई
BJP इंदौर नगराध्यक्ष में टीनू, सुमित, मुकेश और बबलू में कौन, उधर चिंटू मुश्किल में
फोटो छापकर अपना रसूख दिखाते हैं गुंडे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman