जीतू यादव के MIC में आने से नाराज पार्षद कमलेश कालरा धरने पर, विधायक गौड़ चुप
Sanjay Gupta | Sept 12, 2026, 15:29 IST
Photograph: (thesootr)
इंदौर में बीजेपी में एक बार फिर गुटबाजी और खिलाफत सामने आ गई है। जीतू यादव (जाटव) के बीजेपी में वापस आने और अब एमआईसी मेंबर बनाने के खिलाफ पार्षद कमलेश कालरा धरने पर बैठ गए हैं।
इंदौर वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा के घर जनवरी 2025 में हुए हमले के बाद जीतू यादव को एमआईसी से हटा दिया गया था। साथ ही एमपी बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित भी कर दिया था। बाद में पुलिस से क्लीन चिट मिलने के बाद बीजेपी ने 18 अगस्त को उनकी पार्टी में वापसी कर ली।
इसके बाद 11 सितंबर को उन्हें फिर से एमआईसी मेंबर बना दिया गया। इसी फैसले से नाराज इंदौर बीजेपी केकमलेश कालरा परिवार के साथ राजबाड़ा पहुंचे और मां अहिल्या की प्रतिमा के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में वार्ड 69 की पार्षद नीता रामबाबू राठौर भी धरना स्थल पर पहुंचीं।
![97daa2b1-455]()
कालरा का कहना है कि जीतू यादव (jitu yadav bjp) की वापसी से पहले पार्टी ने उनका पक्ष नहीं सुना। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अब विधानसभा 2 और 4 की नहीं, बल्कि उनके स्वाभिमान की है। यह उनकी व्यक्तिगत लड़ाई है।
कालरा ने कहा कि मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, इसके बावजूद पार्टी ने जीतू को एमआईसी मेंबर बना दिया और उनकी बात सुने बिना एकतरफा फैसला ले लिया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री मोहन यादव तक ले जाएंगे और जरूरत पड़ी तो दिल्ली पीएमओ तक भी जाएंगे।
वहीं जनवरी 2025 में जब कालरा के घर हमला हुआ था, तब विधायक मालिनी गौड़ ही उनके परिवार को लेकर पार्टी कार्यालय पहुंची थीं। उन्होंने कार्रवाई की मांग उठाई थी और उनके दबाव के बाद ही जीतू यादव को पार्टी से बाहर किया गया था। हालांकि, इस बार पूरे मामले में विधायक की चुप्पी चर्चा का विषय बनी हुई है। वह अभी तक कालरा के धरना स्थल पर भी नहीं पहुंची हैं।
इस पर कालरा का कहना है कि उस समय घटना के बाद सभी ने उनका साथ दिया था, लेकिन अब तक पार्टी की ओर से उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अब यह उनकी व्यक्तिगत लड़ाई है। विधायक मालिनी गौड़ से उनकी अभी कोई बात नहीं हुई है। वहीं विधायक रमेश मेंदोला से बातचीत को लेकर कालरा ने कहा कि उनकी आज तक उनसे कोई चर्चा नहीं हुई है।
वहीं बीजेपी छोड़ने के सवाल पर कालरा ने कहा कि अभी वह पार्टी के सभी स्तर के नेताओं से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे उन लोगों से भी मिलेंगे, जिन्होंने पार्टी को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है और अपनी बात रखेंगे। कालरा ने साफ कहा कि फिलहाल वह पार्टी छोड़ने नहीं जा रहे हैं।
इस पूरे मामले (jitu yadav vs kamlesh kalra) में विधायक मालिनी गौड़ की चुप्पी कालरा और उनके समर्थकों को खल रही है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या हाल ही में उनकी विधानसभा में संघ और उनके करीबी नेताओं के बीच हुए विवाद की वजह से वह इस मुद्दे पर खुलकर सामने नहीं आ रही हैं।
इस विवाद में उनके प्रतिनिधि वीरेंद्र शेंडगे, पीए प्रणय चित्तौड़ा समेत कुछ अन्य लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पार्टी ने शेंडगे को बाहर करने का नोटिस भी दिया था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत से मामला सुलझा लिया गया। इसके बाद पुलिस ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की और पार्टी ने भी किसी को बाहर नहीं किया।
ऐसे में माना जा रहा है कि अगर विधायक गौड़ अब कालरा के मुद्दे को जोर-शोर से उठाती हैं तो शेंडगे वाला मामला भी फिर से चर्चा में आ सकता है। एमआईसी इंदौर
पार्षद कमलेश कालरा ने जीतू को कहा गुंडा, प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखा, बाहर करो
बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा फिर विवादों में, जनसुनवाई में शिकायत, 10 हजार नहीं दिए तो दुकानें तुड़वाई
पार्षद कमलेश कालरा का फर्जी जाति सर्टिफिकेट मामले में जवाब, हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई
इंदौर में पार्षद कमलेश कालरा का जीतू के बहाने गौड़ गुट विरोधी 3 नेताओं पर निशाना
इसके बाद 11 सितंबर को उन्हें फिर से एमआईसी मेंबर बना दिया गया। इसी फैसले से नाराज इंदौर बीजेपी केकमलेश कालरा परिवार के साथ राजबाड़ा पहुंचे और मां अहिल्या की प्रतिमा के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांधकर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में वार्ड 69 की पार्षद नीता रामबाबू राठौर भी धरना स्थल पर पहुंचीं।
97daa2b1-455
क्या बोल रहे हैं कालरा
कालरा ने कहा कि मामला अभी कोर्ट में चल रहा है, इसके बावजूद पार्टी ने जीतू को एमआईसी मेंबर बना दिया और उनकी बात सुने बिना एकतरफा फैसला ले लिया। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री मोहन यादव तक ले जाएंगे और जरूरत पड़ी तो दिल्ली पीएमओ तक भी जाएंगे।
2da32c3a-f35
विधायक चुप, कालरा बोले पहले सभी ने साथ दिया
इस पर कालरा का कहना है कि उस समय घटना के बाद सभी ने उनका साथ दिया था, लेकिन अब तक पार्टी की ओर से उनसे किसी ने संपर्क नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अब यह उनकी व्यक्तिगत लड़ाई है। विधायक मालिनी गौड़ से उनकी अभी कोई बात नहीं हुई है। वहीं विधायक रमेश मेंदोला से बातचीत को लेकर कालरा ने कहा कि उनकी आज तक उनसे कोई चर्चा नहीं हुई है।
बीजेपी छोड़ने के सवाल पर क्या बोले कालरा
क्या इसलिए विधायक चुप
इस विवाद में उनके प्रतिनिधि वीरेंद्र शेंडगे, पीए प्रणय चित्तौड़ा समेत कुछ अन्य लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ था। पार्टी ने शेंडगे को बाहर करने का नोटिस भी दिया था। हालांकि, बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत से मामला सुलझा लिया गया। इसके बाद पुलिस ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की और पार्टी ने भी किसी को बाहर नहीं किया।
ऐसे में माना जा रहा है कि अगर विधायक गौड़ अब कालरा के मुद्दे को जोर-शोर से उठाती हैं तो शेंडगे वाला मामला भी फिर से चर्चा में आ सकता है। एमआईसी इंदौर
ये खबरें भी पढ़ें...
बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा फिर विवादों में, जनसुनवाई में शिकायत, 10 हजार नहीं दिए तो दुकानें तुड़वाई
पार्षद कमलेश कालरा का फर्जी जाति सर्टिफिकेट मामले में जवाब, हाईकोर्ट में होगी फाइनल सुनवाई
इंदौर में पार्षद कमलेश कालरा का जीतू के बहाने गौड़ गुट विरोधी 3 नेताओं पर निशाना
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari
13 से 16 अक्टूबर तक होगी सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी परीक्षा, जानें कब मिलेगा एडमिट कार्ड
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : खरोरा अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री पर बवाल, बालोद में एसिड अटैक और हाईकोर्ट का अहम फैसला समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar