MIC मेंबर जीतू यादव के समर्थकों की गुंडागर्दी पर सिंधी समाज का बंद, खतरे में कुर्सी

Sanjay Gupta | Published:
Share
jeetu yadav
jeetu yadav

इंदौर में बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा के घर में मारपीट और गुंडागर्दी की घटना पर सिंधी समाज ने विरोध में बाजार बंद रखने की घोषणा की है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में....

इंदौर में वार्ड 65 के बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा के घर में घुसकर बेटे के साथ मारपीट, चाकूबाजी, पिस्टल अड़ाने जैसी गुंडागर्दी के खिलाफ सिंधी समाज में जमकर आक्रोश है। वीडियो और ऑडियो से साफ है कि यह जीतू यादव के समर्थकों द्वारा की गई गुंडागर्दी है। इस मामले में सिंधी समाज ने मोर्चा खोल दिया है और मंगलवार को दोपहर तक अपने प्रतिष्ठान बंद करने की घोषणा कर बाजार बंद रखा है।

जीतू को बीजेपी से बाहर करने की उठी मांग

सिंधी समाज की सोमवार शाम को बैठक हुई और इसमें दोपहर 2 बजे तक प्रतिष्ठान बंद कर पलासिया स्थित कमिश्नर कार्यालय में कमिश्नर महोदय को ज्ञापन देने का फैसला हुआ। वरिष्ठ समाज जन के साथ-साथ युवा और महिलाएं भी शामिल होंगी। साथ ही तय हुआ कि मंगलवार को सिंधी कॉलोनी में जमा होकर वार्ड के सभी लोग इकट्ठा होकर कमिश्नर कार्यालय जाएंगे और जीतू यादव और उनके साथियों पर कड़ी कार्रवाई करने, गिरफ्तारी करने की मांग भी करेंगे। साथ ही बीजेपी से जीतू यादव को पार्टी से बाहर करने की मांग भी की जाएगी।

जीतू ने खेला था एससी और यादव कार्ड

इस पूरे मामले में जीतू यादव ने सीएम मोहन यादव के सामने एससी व यादव कार्ड खेल दिया है। वह रविवार को कला संकुल पर सीएम से मिलने पहुंचे तो अपने साथ यादव समाज के पदाधिकारी और समाज को लोगों को लेकर पहुंचे। अखिल भारतीय युवा यादव समाज के जरिए निगम के भवन सहायक यतींद्र यादव का मुद्दा भी उठाया, जिनके साथ कालरा ने गाली-गलौज की थी और इस दौरान जीतू का नाम आया था। जीतू के साथ निगम सभापति मुन्नालाल यादव भी गए थे साथ ही एससी समाज के लोग भी साथ थे।

पार्टी दोनों को दे चुकी है नोटिस

वहीं बीजेपी नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इस मामले में जीतू यादव और कमलेश कालरा दोनों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। पार्टी इस मामले में एक्शन करते हुए दिख रही है।

जीतू यादव के नोटिस में यह था

नोटिस में यह है कि पार्षद कमलेश कालरा द्वारा पार्टी कार्यालय में आकर शिकायत की है कि मेरे वार्ड से संबंधित किसी विषय पर मैंने जोन के भवन निर्माण शाखा के कर्मचारी को कुछ निर्देश दिए थे, जिस पर उसने मेरा कहा नहीं मानते हुए पार्षद जीतू यादव का रिश्तेदार बताकर दुर्व्यवहार किया था। बाद में झोन के भवन अधिकारी द्वारा उक्त कर्मचारी की गलती मानते हुए मुझसे फोन पर उसकी बात करवाई गई, जिस पर स्वाभाविक रूप से मैंने कर्मचारी को डांट लगाई। उसके बाद 50-60 गुंडा तत्वों द्वारा मेरे घर पर हमला किया गया और मेरे परिजन को गंभीर चोट पहुंचाई गई। इस प्रकार घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए पार्षद कालरा ने हमले की घटना में आपके शामिल होने की बात कही है। इसलिए आप लिखित रूप में आगामी दो दिन में इस विषय पर अपना स्पष्टीकरण देकर संगठन को वास्तविकता से अवगत कराएं।

कमलेश कालरा के नोटिस में यह था

आपके खिलाफ तीन जनवरी को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप निगम के कर्मचारी को धमका रहे हैं। इस आडियो के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए आप दो दिन में उक्त विषय पर अपना लिखित स्पष्टीकरण देकर संगठन को वास्तविकता से अवगत कराएं।

सीएम और प्रदेशाध्यक्ष तक गई थी बात

इस मामले में विधायक मालिनी गौड़ ने कालरा और उनके परिजनों के साथ प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ शनिवार को मुलाकात कर घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए जीतू की शिकायत की थी। साथ ही फिर रात को सीएम से मुलाकात कर इस घटना के वीडियो बताए और घटना बताई। वहीं जीतू यादव ने भी विधानसभा दो के समर्थकों और यादव समाज को साथ लेकर रविवार को इंदौर में सीएम के आगमन पर घटना को लेकर स्पष्टीकरण दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस घटना ने पार्टी की जमकर थू-थू कराई है। इसके बाद पार्टी ने दोनों को ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं।

कालरा का कई सिंधी नेता, सांसद ने नहीं दिया साथ

उधर सिंधी समाज में भी कालरा को लेकर फूट साफ दिख रही है। सांसद शंकर लालवानी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं इसी क्षेत्र में रहने वाले पूर्व एमआईसी मेंबर जवाहर मंगवानी के साथ ही पूर्व पार्षद सरिता मंगलवानी, पार्षद कंचन गिदवानी के साथ ही अन्य नेता जेपी मूलचंदानी, अशोक कुमानी, लता पौरूषवानी यह इस मामले में अभी कालरा के लिए सामने नहीं आए हैं। इसकी एक वजह खुद कालरा का व्यवहार भी बताया जा रहा है, क्योंकि पूर्व वार्ड में कई लोग कालरा से भी दुखी है। उन पर लोगों को निर्माण को लेकर निगम से नोटिस दिलवाने और परेशान करने के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। निगम के साथ ही व अन्य रहवासियों से भी बदतमीजी करते रहे हैं। इसके चलते सिंधी समाज में एक बड़ा धड़ा इस मामले से दूर है और बाजार खुला रख रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर से जीतू की गिरफ्तारी की मांग की

पुलिस कमिश्नर से जीतू की गिरफ्तारी की मांग बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा ने आज इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से मुलाकात की और जीतू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पार्षद ने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि यादव पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने पर मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि घर में घुसने वाले गुंडो की जल्द से पहचान होकर गिरफ्तार होना चाहिए और उनके जुलूस भी निकल जाना चाहिए वहीं यह गुंडे जीतू यादव के समर्थक थे उनकी भी गिरफ्तारी होना चाहिए। साथ ही नाबालिग बेटे के साथ मारपीट करने वालों पर पॉक्सो भी लगना चाहिए। कालरा ने बताया कि cp ने कहा है की कार्रवाई होगी और इसके लिए पहले से ही एसीपी को आदेश दिए हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • विधायक मालिनी गौड़
  • गौरव रणदिवे
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • सिंधी समाज
  • पार्षद कमलेश कालरा
  • पार्षद जीतू यादव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर