इंदौर में बीजेपी नेता कमाल खान का बेटा माज होगा गिरफ्तार, पुलिस पर किया हमला, सरकारी काम में डाली बाधा

Sanjay Gupta | Jul 26, 2025, 22:38 IST
Share
bjp-leader-kamal-khans
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर में बीजेपी नेता कमाल खान के बेटे माज खान पर पुलिस हमला और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। माज खान पर ड्रग तस्करी के आरोप पहले से हैं। पुलिस ने जांच के दौरान उसे पकड़ लिया है।

INDORE. बीजेपी नेता कमाल खान का बेटा माज खान मुश्किल में हैं और कभी भी पुलिस औपचारिक तौर पर गिरफ्तारी ले सकती है। फिलहाल पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है और माना जा रहा है कि देर रात या सुबह तक उस पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी ले ली जाएगी।

पुलिस पर ही कर दिया हमला

पहले ही माज खान पर ड्रग तस्करी जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं. उसका भाई बिलाल खान ड्रग तस्करी में गिरफ्तार हो चुका है। शनिवार को माज खान पर युवती को साथ ले जाकर ड्रग तस्करी की आशंका में पुलिस क्राइम ब्रांच ने कार की जांच की कोशिश की। इस पर उसने कार रोकने की जगह तेज रफ्तार से आगे बड़ा दी, जिससे बाइक गिर गई और वह कार के बीच में फंस गई।

पुलिस ने जब कार रोककर जांच करने की कोशिश की तो उन्हें रोका और गलत शब्द कहे। उसने पुलिस पर आऱोप लगाए कि उसे फंसाया जा रहा है और कार में कुछ नहीं मिलेगा। वहीं पुलिस को कार में पाउडर मिला है, जिसकी जांच की जा रही कि वह किसी तरह का ड्रग तो नहीं है। यदि जांच में ड्रग मिला तो इसकी भी धाराएं बढ़ेंगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

लाड़ली बहना योजना सिर्फ पैसा नहीं, बहन-बेटियों का सम्मान हैः CM मोहन यादव

माज पर यह लग सकती है धाराएं

पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए पकड़ा है। माना जा रहा है कि उस पर शासकीय काम में बाधा के साथ ही हत्या के प्रयास की धारा में केस हो सकता है। यह गंभीर धाराएं हैं, जिस पर उसकी गिरफ्तारी भी ली जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में 100 चौराहों पर लगेंगे ट्रैफिक सिग्नल, ई चालान अगले चौराहे पर वसूली की तैयारी

इंदौर में bjym महामंत्री धीरज ठाकुर, बिल्डर डोसी विवाद में BJP नेता की इंट्री

कमाल खान के बेटों के कारण हिंदू संगठन कर चुके हंगामा

कमाल खान के दोनों बेटे बिलाल और माज विवादित है और हवा में पिस्टल चलाने, मारपीट, ड्रग तस्करी जैसे मामलों के आरोप लग चुके हैं। साल जून 2023 के दौरान इंदौर के पलासिया चौराहे पर इसी मामले में जमकर हंगामा हो चुका है।

बजरंग दल ने आरोप लगाए थे कि उनके लोगों पर कमाल खान के कहने पर पुलिस थानों में केस कर रही है और उनके बेटों को राहत दी जा रही है। इस मामले में पलासिया थाने के बाहर चौराहे पर हिंदू संगठनों का धरना प्रदर्शन हुआ, जिसके बाद लाठीचार्ज हुआ और मामला तूल पकड़ा।

इंदौर पुलिस मध्यप्रदेश

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • बीजेपी नेता कमाल खान
  • ड्रग तस्कर
  • माज खान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती