BJP हाईकमान की फटकार के बाद इंदौर में नेता, अधिकारियों की समन्वय बैठक
Sanjay Gupta | Jan 04, 2026, 23:21 IST
Photograph: (THESOOTR)
इंदौर में बीजेपी नेताओं और अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक हुई। इस बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित कई नेता मौजूद थे।
INDORE. इंदौर के भागीरथपुरा कांड से बीजेपी सरकार बैकफुट पर है। विपक्ष लगातार घेर रहा है। इसी घटनाक्रम में अधिकारी और नेताओं के बीच में तल्खी और दूरियां भी सामने आई। इसे बीजेपी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिल्ली बुलाया तो वहीं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा इंदौर पहुंचे और बंद कमरे में बैठक लेकर नेताओं को संभलकर बोलने की हिदायत दे दी।
इसके बाद चार जनवरी रविवार को इंदौर में रेसीडेंसी में बीजेपी नेताओं और अधिकारियों की बंद कमरे में समन्वय बैठक हुई। इसमें मंत्री कैलाश विजयवर्गीय व मंत्री तुलसी सिलावट के साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, गोलु शुक्ला, नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, एमआईसी मेंबर बबलू शर्मा व मनीष मामा व अन्य नेता मौजूद थे।
अधिकारियों में संभागायुक्त सुदाम पी खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ ही नव पदस्थ निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और तीन नए आए आईएएस अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष पाठक भी मौजूद रहे। निगम में आए सभी नए अधिकारियों का परिचय भी जनप्रतिनिधियों से कराया गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट में कलेक्टर का नाम नहीं, जनसंपर्क ने फिर X पर ऐसे दिया श्रेय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताई भागीरथपुरा में पानी की नई सैंपल रिपोर्ट, बैक्टीरिया मुक्त
बैठक में सभी को मिलकर काम करने और व्यवस्थाएं सुधारने को लेकर बात की गई। सीएम डॉ. मोहन यादव के जो आदेश है कि सात दिन में वाटर सप्लाय लाइन का सर्वे हो। साथ ही जहां समस्याएं मिले वहां 48 घंटे में ठीक किया जाए इस पर काम करने के लिए कहा गया। वहीं जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की समस्याएं भी बताई।
उधर निगमायुक्त सिंघल ने तीन अपर आय़ुक्तों के बीच में काम का विभाजन भी कर दिया। पहले इसमें से अधिकांश खाम आईएएस रोहित सिसोनिया के पास थे, जिसे लेकर महापौर ने कहा था कि एक ही अधिकारी को निगमायुक्त दिलीप यादव ने सारे काम दे दिए हैं, और बाकी के पास काम नहीं है।
नए विभाजन में आईएएस आकाश सिंह को रिमूवल, मार्केट व लायसेंस विभाग व लीज विभाग दिया गया है। आईएएस प्रखर सिंह को स्वच्छ भारत मिशन व भवन अनुज्ञा शाखा की जिम्मेदारी दी गई और प्रमोटी आईएएस आशीष पाठख को फिलहाल सबसे अहम ड्रेनेज व सीवरेज विभाग व जलप्रदाय विभाग दिया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली से आते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, बोले कांग्रेस को मुद्दा नहीं बनाने देना
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
उधर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री संजीव श्रीवास्तव के निलंबन के बाद नए इंजीनियर भी पदस्थ हुए हैं। पीएचई में पदस्थ प्रताप सिंह बुंदेला सहायक यंत्री की सेवाएं इंदौर निगम को दी गई है। नरेश कुमार भास्कर को भी इंदौर निगम भेजा गया है वहीं खरगोन में पदस्थ उपयंत्री नारमल कुमार कनाड़े को इंदौर नगर निगम का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिल्ली बुलाया तो वहीं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा इंदौर पहुंचे और बंद कमरे में बैठक लेकर नेताओं को संभलकर बोलने की हिदायत दे दी।
इसके बाद हुई समन्वय बैठक
अधिकारियों में संभागायुक्त सुदाम पी खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा के साथ ही नव पदस्थ निगमायुक्त क्षितिज सिंघल और तीन नए आए आईएएस अपर आयुक्त आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष पाठक भी मौजूद रहे। निगम में आए सभी नए अधिकारियों का परिचय भी जनप्रतिनिधियों से कराया गया।
ये खबरें भी पढ़ें...
कैलाश विजयवर्गीय के ट्वीट में कलेक्टर का नाम नहीं, जनसंपर्क ने फिर X पर ऐसे दिया श्रेय
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताई भागीरथपुरा में पानी की नई सैंपल रिपोर्ट, बैक्टीरिया मुक्त
जल समस्या को लेकर हुई बात
निगमायुक्त ने तीन अपर आयुक्तों को दिए प्रभार
नए विभाजन में आईएएस आकाश सिंह को रिमूवल, मार्केट व लायसेंस विभाग व लीज विभाग दिया गया है। आईएएस प्रखर सिंह को स्वच्छ भारत मिशन व भवन अनुज्ञा शाखा की जिम्मेदारी दी गई और प्रमोटी आईएएस आशीष पाठख को फिलहाल सबसे अहम ड्रेनेज व सीवरेज विभाग व जलप्रदाय विभाग दिया गया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
दिल्ली से आते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक, बोले कांग्रेस को मुद्दा नहीं बनाने देना
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
इंजीनियरों के भी तबादले
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari