इंदौर में BJP ने रखा 8 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य, सदस्यता अभियान पर बोले नेता- यह हमारे परिवार का विस्तार

Sanjay Gupta | Sept 06, 2024, 08:32 IST
Share
BJP membership campaign
BJP membership campaign

बीजेपी का महत्वाकांक्षी सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। पार्टी ने मीडिया से चर्चा की। इसमें कहा गया यह अभियान कोरा कर्मकांड नहीं है। यह अभियान हमारे परिवार के विस्तार का कार्यक्रम है।

बीजेपी का महत्वाकांक्षी सदस्यता अभियान शुरू हो चुका है। इस मौके पर बीजेपी दफ्तर में गुरुवार 5 सितंबर को संगठन पर्व शुरू किया और मीडिया से चर्चा की। इसमें कहा गया कि यह अभियान कोरा कर्मकांड नहीं है। यह अभियान हमारे परिवार के विस्तार का कार्यक्रम है। इस दौरान इंदौर में 8 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। जबकि मप्र में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

पूर्व स्पीकर महाजन बोली

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है, जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीतिक दलों से अलग खड़ा करती है। 1984 में जब बीजेपी केवल 2 सीटें जीतकर आई थी, तब पार्टी का उपहास किया जाता था, लेकिन विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण बीजेपी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। यह जीवंत पार्टी है।

ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी सदस्यता अभियान : CM मोहन यादव मंत्रियों के साथ कराएंगे सदस्यता रिन्यु, एमपी में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

नगराध्यक्ष रणदिवे ने यह कहा

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है।

मप्र में 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को सदस्य बनाना है। मध्य प्रदेश में 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं इंदौर में 8 लाख से अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है।

ये खबर भी पढ़िए...बीजेपी का सदस्यता अभियान, जानें कैसे जोड़ेंगे नए कार्यकर्ता

18 करोड़ लोगों ने ली थी सदस्यता

2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था, अब यह अभियान फिर से शुरू हो गया है और आगामी डेढ़ माह तक चलेगा। संगठन पहापर्व का प्रथम चरण 1 सितंबर से शुरू हो चुका है और 24 सितंबर 2024 तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर 2024 तक चलेगा। प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 से 10 नवंबर 2024 होगी।

इस तरह ले सकते हैं सदस्यता

रणदिवे ने बताया कि 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे। दूसरा आयाम है क्यू आर कोड। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग क्यू आर कोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता गृहण की जा सकती है और बीजेपी की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, जिला अध्यक्ष चिन्टू वर्मा, पूर्व आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी एवं सह मीडिया प्रभारी नितीन द्विवेदी उपस्थित थे।

नगराध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता

नगर अध्यक्ष रणदिवे ने वरिष्ठ नेतागण जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई। इसमें पूर्व स्पीकर महाजन, पूर्व महापौर मोघे, बाबू सिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक गोपी नेमा, विधायक मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, जयपाल सिंह चावड़ा, निशांत खऱ् व अन्य ने 8800002024 नंबर पर मिस कॉल कर सदस्यता ली। वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन, कृष्णमुरारी मोघे, बाबूसिंह रघुवंशी, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर विधायक मनोज पटेल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन, टीनू, नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे, संदीप दुबे, सविता अखण्ड, सुनील तिवारी, जवाहर मंगवानी भी उपस्थित थे।

sanjay gupta
sanjay gupta


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • BJP
  • बीजेपी
  • Indore BJP
  • ताई सुमित्रा महाजन
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • BJP Membership Campaign
  • बीजेपी सदस्यता अभियान
  • bjp membership
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज