बीजेपी का सदस्यता अभियान आज से, जानें कैसे जोड़ेंगे नए कार्यकर्ता
CHAKRESH | Sept 02, 2024, 08:18 IST
बीजेपी का सदस्यता अभियान
BJP का सदस्यता अभियान आज 2 सितंबर से शुरू होगा। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाएंगे। इस अभियान में मिस्ड कॉल और नमो ऐप के जरिए सदस्यता ली जा सकती है। मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर सदस्यता अभियान की शुरुआत ( BJP membership campaign ) की है। कोरोना महामारी के कारण पिछले सदस्यता अभियान में कुछ सीमाएं थीं, लेकिन अब 2 सितंबर से नए सिरे से इस प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है। इस अभियान की शुरुआत का खास मौका तब आएगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) सदस्य बनाएंगे।
BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े (Vinod Tawde) ने बताया कि यह अभियान न केवल पार्टी के सदस्यों को जोड़ने का साधन है, बल्कि बीजेपी के विचारधारा और कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम भी है। 2014 में BJP के 11 करोड़ सदस्य हो गए थे, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इस अभियान के माध्यम से पार्टी अपने विचारों को और व्यापक रूप से प्रसारित करने का प्रयास कर रही है।
पहले चरण के बाद, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान का दूसरा चरण चलेगा, जिसमें पार्टी के जनप्रतिनिधि और केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। इसके बाद 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
ये खबर भी पढ़िए...भाजपा का सदस्यता अभियान 21 अगस्त से, संगठन चुनाव की तैयारियां भी शुरू
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार अपने सदस्यता अभियान में देशभर में शीर्ष स्थान हासिल करने की दिशा में अग्रसर है। इस सफलता की मुख्य वजह कार्यकर्ताओं के ठोस प्रयास और नेताओं को मिले सटीक टारगेट माने जा रहे हैं। BJP ने इस बार प्रदेश में डेढ़ करोड़ (1.5 करोड़) नए सदस्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जो वर्तमान में मौजूद सदस्यों की संख्या से 55 लाख ज्यादा है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने जानकारी दी है कि राज्य के सभी 64,871 बूथों पर इस सदस्यता अभियान को चलाया जाएगा। हर बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। यह अभियान 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की जयंती तक चलेगा।
BJP के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल (Ashish Agarwal) ने बताया कि इस अभियान के पीछे कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। BJP में हर 6 साल के अंतराल पर सदस्यता का नवीनीकरण (renewal) होता है, जिसके तहत सभी कार्यकर्ताओं को फिर से सदस्यता लेनी पड़ती है। इसके साथ ही, पार्टी का उद्देश्य समाज के हर क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी अपने साथ जोड़ना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की सदस्यता के बाद मध्य प्रदेश में यह अभियान शुरू होगा। इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सदस्यता के साथ ही प्रदेशभर में सदस्यता अभियान को गति मिलेगी।
25 सितंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान
- सदस्यता अभियान की शुरुआत: 2 सितंबर से BJP का सदस्यता अभियान शुरू हो रहा है, जिसमें पार्टी के सभी मौजूदा और नए सदस्यों को शामिल किया जाएगा।
- जेपी नड्डा द्वारा पीएम मोदी की सदस्यता: पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा स्वयं प्रधानमंत्री मोदी को सदस्य बनाएंगे, जिससे इस अभियान को एक महत्वपूर्ण शुरुआत मिलेगी।
- अभियान का पहला चरण: इस सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को समाप्त होगा।
क्यों पड़ी अभियान की आवश्यकता
ऐसे बीजेपी के सदस्य बनेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार मिस्ड कॉल के माध्यम से BJP की सदस्यता लेंगे। यह कार्यक्रम 2 सितंबर को शाम 5 बजे दिल्ली स्थित BJP के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित होगा। कोई भी व्यक्ति 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर या नमो ऐप के जरिए BJP की सदस्यता ले सकता है।
एक अक्टूबर से चलेगा दूसरा चरण
ये खबर भी पढ़िए...भाजपा का सदस्यता अभियान 21 अगस्त से, संगठन चुनाव की तैयारियां भी शुरू
डुप्लीकेसी को रोकने के लिए एआई का इस्तेमाल
अभियान के तहत एक सिम से एक ही व्यक्ति पार्टी का सदस्य बन सकता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति एक बार सदस्य बनने के बाद दोबारा दूसरे नम्बर से सदस्यता के लिए अप्लाई करता है तो उसे रोकने के लिए एआई का इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इससे सदस्यता अभियान में किसी तरह की डुप्लीकेसी की शिकायत नहीं आए, वहीं सदस्यता के वास्तविक आंकड़े ही सामने आएं। इसके अलावा लोकेशन मेपिंग, विधानसभावार रिकॉर्ड रखने के लिए भी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने जानकारी दी है कि राज्य के सभी 64,871 बूथों पर इस सदस्यता अभियान को चलाया जाएगा। हर बूथ पर कम से कम 200 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है। यह अभियान 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय (Pandit Deendayal Upadhyay) की जयंती तक चलेगा।
एमपी में सदस्यता अभियान के समीकरण
- मध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता: प्रदेश में बीजेपी के 41 लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
- प्रत्येक कार्यकर्ता का लक्ष्य: हर कार्यकर्ता को कम से कम 4 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है, जिससे कुल 1 करोड़ 64 लाख सदस्य बनाए जाएंगे।
- सांसदों का योगदान: प्रदेश के 29 सांसदों को 25-25 हजार नए सदस्य बनाने का टारगेट मिला है।
- मंत्रियों और विधायकों का लक्ष्य: मंत्री और विधायकों को क्रमशः 15 हजार और 5 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
- महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों की भूमिका: महापौर और जिला पंचायत अध्यक्षों को 15-15 हजार नए सदस्य बनाने होंगे, जबकि नगर पालिका अध्यक्षों को 5-6 हजार सदस्य जोड़ने का टारगेट मिला है।
समाज के हर क्षेत्र को जोड़ेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) की सदस्यता के बाद मध्य प्रदेश में यह अभियान शुरू होगा। इसके तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr. Mohan Yadav) और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सदस्यता के साथ ही प्रदेशभर में सदस्यता अभियान को गति मिलेगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari