BJP MLA उषा ठाकुर बोलीं- घर में डंडा, तलवार और बंदूक रखें हर सनातनी
Sanjay Gupta | Dec 09, 2024, 22:56 IST
indore BJP MLA usha-thakur-sanatani-culture-stick-sword-gun-advice
पूर्व मंत्री और महू से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर का बड़ा सामने आया है। उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए डंडा, तलवार और बंदूक रखने की सलाह दी, उन्होंने यह इल्तिजा मुफ्ती के विवादित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
INDORE. मध्य प्रदेश में पूर्व मंत्री और महू से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने एक बार फिर सनातनी संस्कृति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सनातनी समुदाय (Sanatani Community) के लोगों से अपने घरों में सुरक्षा के लिए डंडा, तलवार और एक बंदूक रखने की सलाह दी है। उषा ठाकुर का यह बयान जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती (Iltija Mufti) के हिंदुत्व (Hindutva) पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ प्रतिक्रिया के तौर पर सामने आया है।
पूर्व मंत्री और महू से बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि सनातनी समाज के लिए यह बहुत जरुरी है कि वह आत्म अवलोकन करें। हर देवी-देवता शस्त्र से युक्त हैं। सनातनी समाज को भी शस्त्र युक्त होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि हर सनातनी को अपने घर में बड़ा डंडा, दो तलवारें रखनी चाहिए। 12 बोर बंदूक या रिवाल्वर जो ले सकता है लें। उन्होंने आगे कहा है कि हिंदुओं को अपने परिवार और मोहल्ले की सुरक्षा करना चाहिए।
दरअसल, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने ‘हिंदुत्व’ को लेकर विवादित बयान दिया था। मुफ्ती ने बयान देते हुए हिंदुत्व को एक बीमारी बताया था। उन्होंने कहा था कि ‘हिंदुत्व’ बीमारी है जिससे हिंदू धर्म बदनाम हो रहा है। भगवान के राम को कंलकित कर रहा है। जयश्री राम का नारा अब रामराज्य की जगह भीड़ द्वारा हिंसा में इस्तेमाल होता है।
बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने इल्तिजा मुफ्ती के हिन्दुत्व को लेकर दिए बयान पर नाराजगी जाहिर की है। उषा ठाकुर ने यह भी कहा कि इल्तिजा ना तो हिंदुत्व को जानती है और ना ही भगवान राम को। जम्मू कश्मीर के साथ ही पूरी दुनिया में प्रभु राम के आदर्श की पाठशाला होना चाहिए। इल्तिजा मुफ्ती ने हाल ही में हिंदुत्व के बारे में बयान दिया था, जिसके बाद उषा ठाकुर ने इसे लेकर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
तलवार और बंदूक रखने की दी सलाह
इल्तिजा मुफ्ती ने क्या कहा था?
महबूबा मुफ्ती के बयान पर प्रतिक्रिया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari