PM की मां को गाली देने के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, ताई बोलीं– अब हद हो गई, विधायक ने कहा– गोली मार दो

Vishwanath Singh | Sept 01, 2025, 22:56 IST
Share
Sourabh821
Sourabh821

महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शन में इंदौर की सभी विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकर्ता शामिल हुईं। उनके हाथों में पोस्टर और बैनर थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इंदौर में सोमवार को शहर में भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी की मां पर की गई टिप्पणी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के कथित महिला विरोधी बयान के खिलाफ सड़कों पर उतरीं।

यहां पर पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन और विधायक मालिनी गौड़ काफी गुस्से में नजर आईं। उनका कहना था कि पटवारी बार-बार महिलाओं को लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए उन्हें तत्काल पद से इस्तीफा देना चाहिए।

कांग्रेस दफ्तर पर नारेबाजी, तस्वीरें जूतों से रौंदी गईं

महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शन में इंदौर की सभी विधानसभा क्षेत्रों की कार्यकर्ता शामिल हुईं। उनके हाथों में पोस्टर और बैनर थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और राहुल गांधी की तस्वीरों को कार्यकर्ताओं ने जूतों से रौंदकर विरोध दर्ज कराया।

विधायक बोलीं, गोली मार दो

विधानसभा क्षेत्र 4 की विधायक मालिनी गौड़ भी बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन में पहुंची। यहां पर उन्होंने कहा कि उस दिव्य शक्ति को जन्म देने वाली मां को जिस प्रकार से एक विशेष वर्ग के व्यक्ति ने गाली दी है। उसको तो गोली मार देना चाहिए।

ताई बोलीं- आज गुस्से में हूं, अब नहीं सहेंगे

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि अब सबक सिखाने की बात है। नारी को इतना कमजोर मत समझो। मगर इतनी भी ज्यादा। मैं बोलती थी इन सबको कि तुम काम करो मैं पीछे से बताउंगी, सलाह दूंगी। लेकिन अब हद पार हो गई। इसलिए आना पड़ा। ठीक नहीं लग रहा है। पूरी राजनीति का माहौल बदलने में लग गए हैं ये कांग्रेसी और ये इंडिया वाले। अपने आपको इंडिया संगठन कहते हैं ना ये लोग। काहे का इंडिया संगठन। इसलिए मैं कहती हूं कि भारत का संगठन ऐसा नहीं होगा। अब हमें यह बताना होगा कि यह सहन नहीं होगा।

यह पूरी नारी जाति का अपमान

उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय स्तर के नेताओं के साथ, कांग्रेस के नेताओं के साथ बाकी सब नेता मिलकर के एक प्रधानमंत्री को अगर गाली देते हैं। मां से संदर्भित गाली देते हैं, तो यह पूरी नारी जाति का अपमान है और पूरी भारतीय संस्कृति का अपमान है। इसलिए बताना पड़ेगा। काहे की लड़ाई लड़ रहे हो, क्या तुम्हारे पास अच्छे शब्द नहीं हैं।

पूर्व लोकसभा स्पीकर महाजन बोलीं, सबसे ज्यादा हम विपक्ष में रहे

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि क्रिटिसिजम हमने भी किया है। सबसे ज्यादा विपक्ष में तो हम रहे हैं। आपको मालूम है, लेकिन कभी अपशब्दों का उपयोग हमने नहीं किया है। मैं एक बात पूछना चाहूंगी। ये कांग्रेस के नेता जो कि नए–नए बने हैं। अनुभव तो है नहीं और अनुभव लेना भी नहीं चाहते हैं। आज मैं गुस्से में हूं। अगर ये माहौल बिगाड़ोगे और प्रधानमंत्री तक को नहीं बख्शोगे। मां की गाली दी जाती है मंच से और उस मंच को राहुल गांधी संबोधित करने जा रहे हैं। तो हमें उसके खिलाफ बोलना पड़ेगा।

यह खबर भी पढ़ें...IAS शिवशेखर शुक्ला को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार, दो दिन पहले ही बने हैं ACS

रैली के रूप में पहुंचीं कार्यकर्ता

प्रदर्शन की तैयारी को लेकर महिला मोर्चा ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से रैली निकाली।

  • जवाहर मार्ग माता मंदिर से पहली टुकड़ी रवाना हुई।
  • विधानसभा क्षेत्र दो की कार्यकर्ता चंद्रभागा और गुरुद्वारे मार्ग से होकर निकलीं।
  • विधानसभा क्षेत्र तीन की कार्यकर्ता राजवाड़ा और पीवाय रोड से मार्च करते हुए आईं।
  • विधानसभा क्षेत्र चार की कार्यकर्ता मच्छी बाजार मार्ग से निकलीं।
  • विधानसभा क्षेत्र पांच की कार्यकर्ता पंढरीनाथ मंदिर से रैली में जुड़ीं।
  • राऊ क्षेत्र की कार्यकर्ता हरसिद्धि और अटल पुल होते हुए मच्छी बाजार पहुंचीं।
करीब दोपहर 1 बजे सभी रैलियां गांधी भवन पहुंचीं और एकजुट होकर कांग्रेस विरोधी नारे लगाए।

कांग्रेस बोली- यह फ्लॉप शो

भाजपा महिला मोर्चा के इस प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सिर्फ दिखावा था और जनता ने इसमें कोई रुचि नहीं दिखाई। कांग्रेस ने इसे “फ्लॉप शो” करार दिया।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • राहुल गांधी
  • इंदौर
  • सुमित्रा महाजन
  • विधायक मालिनी गौड़
  • पीएम
  • विधायक
  • ताई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा