इंदौर में ब्लैक आउट के समय ओला, उबर, जोमैटो और स्विगी भी बंद, वो 12 मिनट केवल एंबुलेंस चलेगी
Sanjay Gupta | May 07, 2025, 14:41 IST
indore-blackout-emergency-services-delivery
इंदौर सहित मध्य प्रदेश के पांच जिलों में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान 7:30 बजे से लेकर 7:42 बजे तक ब्लैक आउट रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के वाहनों की लाइट बंद रहेगी और कोई वाहन सड़क पर नहीं चलेगा।
मध्य प्रदेश के इंदौर सहित पांच जिलों में होने वाली मॉक ड्रिल के दौरान सबसे अहम शाम साढ़े सात से 7:42 बजे का समय है जिसमें हर व्यक्ति की भागीदारी होना है। इस दौरान ब्लैक आउट रहेगा। इस दौरान कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने साफ कर दिया है कि सड़कों पर कोई वाहन नहीं चलेंगे, जो वाहन चलेंगे वह भी उस समय इंजन, लाइट बंद कर सड़क किनारे खड़े रहेंगे।
![7aefe289-ed5]()
इस दौरान एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं वाले वाहन पुलिस, फायर जैसे ही सड़क पर चल सकेंगे। क्योंकि सिविल डिफेंस के समय भी इन वाहनों की जरूरत होती है।
इस दौरान किसी तरह की फूड डिलीवरी सर्विस नहीं चलेगी। जोमैटो, स्विगी के साथ ब्लिकिंट जैसी अन्य होम डिलीवरी सर्विस पूरी तरह से बंद रहेंगी। इसलिए बेहतर है कि आम व्यक्ति भी जिम्मेदारी समझे और इस अवधि के दौरान किसी तरह के ऑर्डर देने से बचें।
खबर यह भी...ऑपरेशन सिंदूर : इंदौर से जम्मू और जोधपुर की इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल
कलेक्टर सिंह ने कहा कि इस दौरान व्यक्ति जैसे लाइट जाने पर घर के अंदर मोमबत्ती, इमरजेंसी लाइट, इन्वर्टर आदि जलाकर रोशनी करता है वह कर सकता है लेकिन ध्यान रखना होगा कि यह लाइट बाहर से नहीं दिखे। यानी पर्दे आदि लगाना होंगे, जिससे रोशनी घर के बाहर से नहीं दिखे।
खबर यह भी...सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल के लिए इंदौर को क्यों चुना गया, इसलिए है यह शहर संवेदनशील
इस दौरान
सभी शैक्षणिक संस्थान, प्राइवेट संस्थान, सरकारी संस्थान, व्यापारी लोग एवं रहवासियों को सूचित किया जाता है कि आज शाम 7:30 बजे से लेकर 7:42 बजे तक ब्लैकआउट एक्शन प्लान के अंतर्गत कार्रवाई की जानी है जिसमें आप लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। आप सभी लोगों को ठीक शाम 7:30 बजे अपने-अपने घर, अपने-अपने संस्थान, अपने-अपने दुकान आदि की लाइट तत्काल बंद कर देना है एवं कहीं पर भी किसी तरीके की रोशनी यदि जल रही है तो उसको तत्काल बंद करना और ठीक 7:42 पर वापस से उसको चालू करना है।
आप लोगों से यह इसलिए कराया जा रहा है ताकि यदि देश में किसी तरीके की आकस्मिक युद्ध की स्थिति बनती है तो हमें शासन प्रशासन एवं हमारे सैनिकों का सहयोग करना है। हम इस तरह से उनका सहयोग कर सकते हैं ताकि दुश्मन हम तक आसानी से पहुंच न पाए। भारत सरकार द्वारा यह ड्रिल आप लोगों को सुरक्षित एवं ऐसी स्थितियों से बचने के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें आप सभी लोगों को भाग लेना है एवं सुरक्षित रहने की दिशा में कदम बढ़ाना है।
Indore News | MP News | इंदौर पुलिस अलर्ट Ola | uber
7aefe289-ed5
केवल यह वाहन चलेंगे
जोमैटो, स्विगी भी सब बंद
खबर यह भी...ऑपरेशन सिंदूर : इंदौर से जम्मू और जोधपुर की इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल
इंदौर में इस तरह रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था- सिग्नल भी रहेंगे बंद
- ब्लैक आउट की ट्रैफिक व्यवस्था 6:30 बजे शाम से प्रभावी हो जाएगी
- ब्लैक आउट के दौरान शहर के सम्पूर्ण ट्रैफिक सिग्नल बंद रहेंगे और बायपास, रिंगरोड सहित जो वाहन जहां पर होगा वही रुक कर वाहन की हेडलाइट बंद कर खड़ा कर लिया जाए
- इंदौर शहर में प्रवेश करने वाले समस्त प्रवेश मार्ग जैसे शिप्रा टोल, राऊ सर्किल, चंदन नगर (जवाहर टेकरी), देवगुराडिया, तेजाजीनगर, बरौली टोल, गांधी नगर चौराहा की ओर से आने वाले वाहन ब्लैक आउट समय शाम 7:30 से 7:42 बजे तक जो जहां है वही खड़े कर हेडलाइट बंद कर लेंगे
- ब्लैक आउट के दौरान शहर के मार्गों पर कोई भी वाहन (सम्पूर्ण प्रकार के ट्रक, बस, बीआरटीएस बस, दो पहिया, चार पहिया, ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा सहित) का संचालन बंद रहेगा और इस दौरान जो जहां खड़ा है वहीं रोककर हेडलाइट बंद कर लेंगे। इस तरह बायपास व अन्य मार्गों पर भी वाहन यही करेंगे।
- इस दौरान टैक्सी सर्विसेज जैसे ओला, रैपिडो, उबर आदि का परिवहन के दौरान वाहन रोककर हेडलाइट बंद कर लेंगे
घर में मोमबत्ती, इमरजेंसी लाइट जलाएं लेकिन पर्दे बंद
खबर यह भी...सिविल डिफेंस की मॉक ड्रिल के लिए इंदौर को क्यों चुना गया, इसलिए है यह शहर संवेदनशील
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह की अपील
- ब्लैक आउट में वाहनों की लाइट बंद करें
- ब्लैक आउट में एंबुलेंस को रास्ता दें
- ब्लैक आउट के दौरान सड़क पर खड़े वाहनों को लाइट बंद करने की अपील
- ब्लैक आउट में घरों के पर्दे लगाना जरूरी
इस दौरान इंदौर पुलिस की अपील
यह इसलिए कराया जा रहा है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Indore News | MP News | इंदौर पुलिस अलर्ट Ola | uber
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari