इंदौर में बिल्डर संजय जैन को हैरी बॉक्सर के नाम से आई 15 करोड़ की धमकी, शूटर पकड़ा गया
Sanjay Gupta | Mar 24, 2026, 12:57 IST
indore builder sanjay mogra threat shooter manish jangid
इंदौर में बिल्डर संजय मोगरा (जैन) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर से आई 15 करोड़ की धमकी में पुलिस हरकत में आई है। इसमें अशोकनगर जेल में बंद शूटर मनीष जांगिड़ को प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लिया गया है।
इंदौर के बिल्डर संजय मोगरा (जैन) के मामले में क्राइम ब्रांच ने शूटर मनीष जांगिड़ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मनीष जांगिड़ हाल ही में अशोकनगर में धमकी देने के आरोप में पकड़ा गया था।
जांगिड़ अभी अशोकनगर जेल में बंद है। इसे क्राइम ब्रांच प्रॉडक्शन वारंट पर मंगलवार को इंदौर लेकर आ रही है। इससे पूछताछ की जाएगी।
अशोकनगर में भी हाल ही में एक कारोबारी को हैरी बॉक्सर के नाम से धमकी मिली थी। इसके बाद इसमें कारोबारी को धमकाने के मामले में जांगिड़ का नाम आया था। इसमें पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि अब अशोकनगर के साथ ही इनका अगला टारगेट इंदौर है।
इसके बाद इंदौर में संजय जैन को धमकी आ गई। इन्हीं कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने जांगिड़ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
अशोकनगर कांड मे पुलिस जांच में एक चौंकाने वाली बात पता चली थी। कारोबारी अंकित अग्रवाल को धमकाने के लिए जांगिड़ को लॉरेंस गैंग ने किराए पर लिया था। गैंग के नाम पर वॉइस नोट भेजकर 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में पहले ही मनीष को पकड़ा था। इसके बाद दो साथियों को पैसे ट्रांसफर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शूटर मनीष के पास आई रकम की लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों तक पहुंची थी। यानी यह पूरा संगठित मामला था।
इंदौर में संजय जैन को धमकी भरा पहला कॉल 16 मार्च को सुबह साढे़ आठ बजे आया था। कॉल इंटरनेशनल नंबर से आया था। कॉल पर कहा कि- संजय जैन बोल रहा है ना, झूठ मत बोल मुझे सब पता है।
मेरा नाम हैरी बॉक्सर है मैं लॉरेंस गैंग का मेंबर हूं। इंटरनेट पर मेरी जानकारी देख सकता है। इस पर जैन ने डरकर फोन काट दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया।
इसके बाद वॉइस मैसेज आया, वीडियो कॉल भी आया लेकिन जैन ने नहीं उठाया था। बाद में दूसरे नंबर से कॉल आया और वॉइस मैसेज भी आया था।
इसमें कहा गया था कि- फोन काटने, ब्लॉक करने, भागने से कुछ नहीं होगा। पहले 10 करोड़ देने थे लेकिन अब 15 करोड़ देना होंगे। या तो पैसे देगा या जान देगा। तुझे जिसके पास जाना है चले जा अब कोई तुझे नहीं बचा पाएगा।
धमकी में आगे कहा गया था कि मुझे सब जानकारी है। निलेश जैन, नंदर जैन और सुनंदा जैन सभी की। यहां तक कि जीएसटी रिटर्न की भी जानकारी है। तू कब कहां जाता है इसकी भी जानकारी है। किस गाड़ी से आता-जाता है। कहां किसके पास बैठता है। जब तुम्हार नंबर आ सकता है तो लोकेशन भी आ सकती है।
धमकी में आगे कहा कि कोई गलतफहमी मत पालना। मेरे बारे में इंटरनेट से पता कर लेना या वीडियो कॉल कर चेहरा देख लेना। वॉइस नोट पुलिस को भी सुना देना वो पहचान जाएंगे।
जल्दी लाइन पर आ जा। जो बिल्डिंग बना रहा है उसे कोई नहीं खरीदेगा। समय रहते लाइन पर आ जा नहीं तो ऐसा नुकसान होगा जिसकी भरपाई जिंदगीभर नहीं कर पाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: इंदौर में बिल्डर को ऐसे धमकाया- मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का मेंबर, सुन संजय 15 करोड़ देने होंगे
इंदौर में बिल्डर जैन को लारेंस गैंग के हैरी बाक्सर नाम से 15 करोड़ की फिरौती की धमकी
मध्यप्रदेश न्यूज: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती
एमपी के व्यापारी को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, कहा- 10 करोड़ दे दो नहीं तो जान से मार देंगे
जांगिड़ अभी अशोकनगर जेल में बंद है। इसे क्राइम ब्रांच प्रॉडक्शन वारंट पर मंगलवार को इंदौर लेकर आ रही है। इससे पूछताछ की जाएगी।
जांगिड़ को कब्जे में क्यों लिया
इसके बाद इंदौर में संजय जैन को धमकी आ गई। इन्हीं कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने जांगिड़ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
लॉरेंस गैंग से ही गया था पैसा
पुलिस ने इस मामले में पहले ही मनीष को पकड़ा था। इसके बाद दो साथियों को पैसे ट्रांसफर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शूटर मनीष के पास आई रकम की लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों तक पहुंची थी। यानी यह पूरा संगठित मामला था।
20 मार्च को संजय जैन ने की शिकायत
मेरा नाम हैरी बॉक्सर है मैं लॉरेंस गैंग का मेंबर हूं। इंटरनेट पर मेरी जानकारी देख सकता है। इस पर जैन ने डरकर फोन काट दिया और नंबर ब्लॉक कर दिया।
फिर वॉइस मैसेज पर आई धमकी
इसमें कहा गया था कि- फोन काटने, ब्लॉक करने, भागने से कुछ नहीं होगा। पहले 10 करोड़ देने थे लेकिन अब 15 करोड़ देना होंगे। या तो पैसे देगा या जान देगा। तुझे जिसके पास जाना है चले जा अब कोई तुझे नहीं बचा पाएगा।
जीएसटी रिटर्न, परिवार सभी की जानकारी
पुलिस को भी सुना देना वॉइस नोट
जल्दी लाइन पर आ जा। जो बिल्डिंग बना रहा है उसे कोई नहीं खरीदेगा। समय रहते लाइन पर आ जा नहीं तो ऐसा नुकसान होगा जिसकी भरपाई जिंदगीभर नहीं कर पाएगा।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: इंदौर में बिल्डर को ऐसे धमकाया- मैं हैरी बॉक्सर लॉरेंस गैंग का मेंबर, सुन संजय 15 करोड़ देने होंगे
इंदौर में बिल्डर जैन को लारेंस गैंग के हैरी बाक्सर नाम से 15 करोड़ की फिरौती की धमकी
मध्यप्रदेश न्यूज: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर व्यापारी से मांगी 5 करोड़ रुपए की फिरौती
एमपी के व्यापारी को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, कहा- 10 करोड़ दे दो नहीं तो जान से मार देंगे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari