इंदौर में बिल्डर्स से फर्जी जमीन सौदों से करोड़ों की अजीब ठगी, हुआ केस

Sanjay Gupta | Nov 21, 2025, 18:19 IST
Share
land deals scam
Photograph: (THESOOTR)

इंदौर के सांवेर रीजन में बिल्डरों के साथ फर्जी जमीन सौदों से करोड़ों की ठगी हुई है। मास्टरमाइंड संजीव उर्फ संजय चौधरी और उसकी गैंग ने फर्जी कागजात बनाकर बड़ी धोखाधड़ी की। बिल्डर संजय दासौद की शिकायत पर गैंग के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

INDORE. इंदौर में बिल्डरों के साथ सांवेर रीजन में अजीबो गरीब ठगी हुई है। सालों से सांवेर रीजन में एक गैंग सक्रिय है, जो बडे़-बड़े बिल्डरों के साथ करोड़ों की ठगी कर चुकी है। आखिरकार इंदौर के बिल्डर संजय दासौद की शिकायत पर इस गैंग के लोगों के खिलाफ चार सौ बीसी का केस हुआ है।

संजय चौधरी गैंग का मास्टरमाइंड

बिल्डर्स से ठगी करने वालेइस फर्जीवाड़े गैंग का मास्टरमाइंड और मुखिया बिसनावदा इंदौर निवासी संजीव उर्फ संजय चौधरी है। इसके साथ पूरी 10-12 लोगों की गैंग है। यह गैंग बिल्डर और बड़ी जमीन खरीदने वालों को घेरती थी। पहले यह जमीन दिखाती थी और फिर उनके फर्जी कागज तैयार कराकर दिखा देती थी। इसके बाद इन्हीं फर्जी कागज के आधार पर यह उन्हें जमीन की रजिस्ट्री भी करा देती थी। इसके जरिए इस गैंग ने करोड़ों की ठगी की है।

ये खबरें भी पढ़ें...

इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलीकॉप्टर सेवा, यात्री का वजन 80 किलो से ज्यादा, तो लगेगा अतिरिक्त शुल्क

इंदौर के यशवंत क्लब में संविधान संशोधन की सुगबुगाहट, चुनाव के पहले बड़ा दाव

बिल्डर दासौद के साथ धोखाधड़ी में केस

बिल्डर संजय दासौद की शिकायत पर गैंग के खिलाफ केस हुआ है। दासौद ने बताया कि इन्होंने प्रमोद खाती के नाम से खाता खुलवाया और उसकी जमीन बताई। खरीदी के लिए 1.50 करोड़ का भुगतान चेक से और 1.70 करोड़ नकद लिया। साथ ही जमीन रजिस्ट्री में 49.59 लाख लगे।

इस तरह ग्राम बालोदा सर्वे नंबर 87/01 की जमीन का फर्जी सौदा करते हुए 3.72 करोड़ की ठगी की गई। बताया जाता है कि यह गैंग इसके पहले बिल्डर आरपी महेशवरी, जयेश शाह व अन्य कई बड़े लोगों के साथ करोड़ों की धोखाधड़ी को अंजाम दे चुकी हैा। बिल्डर चिंतन बाकलीवाल की शिकायत पर तो चौधरी एक बार जेल भी जा चुका है।

fake-land-deals
fake-land-deals

ये खबरें भी पढ़ें...

महू उपद्रव आरोपी एहमद उर्फ अहमद दरबारी को कलेक्टर ने किया 6 माह के लिए जिलाबदर

एमपी में शीतलहर का अलर्टः भोपाल-इंदौर में पारा 10 डिग्री के नीचे, रीवा में ठंड से हुई एक की मौत

गैंग में इस पर हुई एफआईआर

सांवेर थाने में बिल्डर संजय दासौद, 17, सीताबाग इंदौर की शिकायत पर आईपीसी धारा 420, 467, 468, 419, 471, 120बी व 34 धारा में केस दर्ज हुआ है।

इसमें आरोपी संजीव उर्फ संजू उर्फ संजय चौधरी पिता कैलाश चौधरी निवासी बिसनावदा, प्रमोद पिता सुखराम खाती निवासी खुड़ैल, संदीप पिता दिलीप सिंह निवासी धन्नड़ राउ, आनंदीलाल सेठ पिता अंबाराम खाती निवासी धन्नड़, अमित पिता हरीराम पटेल निवासी कजराना सांवेर, वर्षा भट्ट पिता दिनेश भट्ट, निवासी शिवाजीनगर, अश्विन उर्फ गोलू पिता प्रकाश पटेल, तराना सांवेर, गौरव पिता संजीव चौधरी निवासी बिसनावदा यह सभी बनाए गए हैं।

fake land deals
fake land deals

fake land deals (2)
fake land deals (2)

fake land deals (3)
fake land deals (3)

Tags:
  • इंदौर
  • संजय चौधरी
  • जमीन की रजिस्ट्री
  • सांवेर
  • बिल्डर्स से ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती