इंदौर हंस ट्रैवल्स में छेड़छाड़ के बाद वर्मा ट्रैवल्स की बस में नेशनल शूटर से बैड टच

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore-bus-harassment-bad-touch-verma-hans-travels
indore-bus-harassment-bad-touch-verma-hans-travels

इंदौर की बसों में छेड़छाड़ की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में वर्मा ट्रैवल्स की बस में एक शूटर के साथ बैड टच की घटना सामने आई। इससे पहले हंस ट्रैवल्स की बस में भी छेड़छाड़ की घटना हुई थी।

INDORE. इंदौर की बसों में दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन और पुलिस कितने भी दावे कर लें, लेकिन ये बसें सड़कों पर लोगों को पहले रौंद रही थीं। अब इनके स्टाफ ड्राइवर-क्लीनर युवतियों को छेड़ रहे हैं।

कुछ दिन पहले ही हंस ट्रैवल्स की बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। वहीं, अब वर्मा ट्रैवल्स की बस में तो नेशनल शूटर के साथ बैड टच की घटना हुई है।

इंदौर-पुणे बस के बीच में हुआ यह

16 नवंबर को रात 12 बजे पुणे से भोपाल जा रही एक शूटर के साथ यह घटना हुई थी। वर्मा ट्रैवल्स की स्लीपर बस में ड्राइवर और दो हेल्पर ने बैड टच किया था। यह घटना इंदौर के राजेंद्रनगर थाने के पास हुई थी। पुलिस की चेकिंग देखकर शूटर को हिम्मत आई और उसने हेल्परों को पीट दिया। यह घटना बस नंबर एमपी 09 एजी 0336 में हुआ थी। ड्राइवर और हेल्पर घटना के बाद फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि ड्राइवर और कंडक्टर नशे में थे।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर BJP में ऑडियो कांड, पार्षद कमलेश कालरा ने जीतू से समझौते के लिए ये रखी थी ये शर्तें

हंस ट्रैवल्स में भी हो चुकी ऐसी घटना

हाल ही में 6 नवंबर को हंस ट्रैवल्स की बस में भी छेड़छाड़ का मामला हुआ था। मुंबई-इंदौर रूट की एक बस में युवती के साथ यात्री ने आपत्तिजनक हरकतें की थीं। वहीं इस मामले में भी ड्राइवर और क्लीनर ने आरोपी को रोकने के बजाय उसका साथ दिया था।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद राजेंद्रनगर पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज किया था। साथ ही, केस बड़वानी जिले को ट्रांसफर किया गया था, क्योंकि छेड़छाड़ वहीं हुई थी। इसमें भी ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार किया था। इनकी जिला कोर्ट बड़वानी से जमानत खारिज हो गई है।

हालांकि, इस वारदात का मुख्य आरोपी किशोर सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस केस में पीड़िता की मां की हिम्मत और सूझबूझ ने अहम भूमिका निभाई है। इन्होंने आधी रात को बेटी का फोन आने पर खुद कार चला कर सेंधवा टोल नाके पहुंच गई थी। इसके साथ ही उन्होंने आरोपियों को भी पकड़वाया था। इसमें पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे सभी ने उच्च स्तर पर बात कर घटना पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में 12 साल पहले हुए 24 करोड़ के पैरामेडिकल छात्रवृत्ति घोटाले में लोकायुक्त के चालान से हड़कंप

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से हो चुकी छेड़छाड़

इंदौर पहले भी इंटरनेशनल लेवल पर शर्मिंदा हो चुका है। 25 अक्टूबर को महिला वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान एक अजीब घटना घटी थी। ऑस्ट्रेलिया टीम की दो खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल जा रही थीं और कैफे द नेबरहुड की तरफ जा रही थीं। तभी बाइक पर सवार एक आरोपी अकील ने उन्हें छेड़ा। अकील सफेद शर्ट और काली टोपी पहने हुए था। बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर की दो साल नौ माह की बेटी को दुर्लभ बीमारी, इलाज के लिए लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

यह चिंता की बात - कलेक्टर

कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि यह चिंता की बात है। बस संचालकों को पहले भी हिदायत दी गई थी कि इस तरह की शिकायतें आती हैं। वे ड्राइवर-क्लीनर का सत्यापन कराएं और नशे में न मिलें। यह गंभीर घटना है। सभी बातें पहले भी बताई गई थीं। इस पर कार्रवाई होगी।

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश | इंदौर स्कीम 171 के 32 साल से ida से पीड़ित पहुंचे कलेक्टर के पास, भूमाफिया डागरिया, सुराना की भी शिकायतें

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • हंस ट्रैवल्स
  • वर्मा ट्रैवल्स
  • नेशनल शूटर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर