इंदौर में उद्योगपति की बहू से मलेशिया की गैंग ने की 1.60 करोड़ की ठगी
Sanjay Gupta | Dec 09, 2024, 14:03 IST
malasiya gang digital arrest
इंदौर में उद्योगपति की बहू वंदना गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट बनाकर नवंबर में की गई 1.60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पता लगाया है कि यह ठगी मलेशिया में बैठी गैंग ने की है।
इंदौर में उद्योगपति की बहू वंदना गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट बनाकर नवंबर में की गई 1.60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने पता लगाया है कि यह ठगी मलेशिया में बैठी गैंग ने की है। इसके बाद अपने साथ जुड़े लोगों के खाते का उपयोग करके इसमें राशि ट्रांसफर कराई है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गुजरात से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार इस केस में अभी तक सिम देने वाले और खातों में राशि डलवाने वाले कुल 6 लोग गिरफ्तार हुए हैं। यह गुजरात के बड़ौदा, सूरत के साथ ही मप्र के सतना जिले के रहने वाले है। गिरफ्तार आरोपियों में विवेक, अल्ताफ, अभिषेक और प्रतीक शामिल है। क्राइम ब्रांच ने बताया कि वंदना गुप्ता को डिजिटल अरेस्ट कर ट्रांसफर किए गए रुपए आरोपियों के ही खाते में पहुंचे थे।
जिस नंबर से कॉल आया था वह सिम भी आरोपियों के पास पाई गई है।जानकारी के अनुसार वंदना को मलेशिया में बैठे ठगों ने डिजिटल अरेस्ट किया था।
वंदना का शेयर व कमोडिटी का कारोबार है। उन्होंने बताया कि ईडी अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर किसी ने बात की और कहा कि खातों में अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है, इसमें नरेश गोयल को हमने पकड़ा है। आपके खातों का सत्यापन करना है। आरोपियों ने ऑनलाइन केस में फंसाने का बोलकर इस कदर धमकाया कि पीड़िता ने 1 करोड़ की एफडी भी तोड़ दी।
यह लोग हुए गिरफ्तार
जिस नंबर से कॉल आया था वह सिम भी आरोपियों के पास पाई गई है।जानकारी के अनुसार वंदना को मलेशिया में बैठे ठगों ने डिजिटल अरेस्ट किया था।
यह हुआ मामला
इंदौर की महिला कारोबारी वंदना गुप्ता पति राजीव गुप्ता उद्योगपति सुभाष गुप्ता की बहू है। महिला ने सायबर सेल में शिकायत की है और बताया है कि 9 से 11 नवंबर को उसे वीडियो कॉल कर धमकाया गया था। राठी ग्रुप में काम करने वाली गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने वीडियो कॉल करते हुए पहले ईडी और फिर सीबीआई अधिकारी बनकर डराया। मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने के नाम पर बैंक खाते की जानकारी ली और फिर सत्यापन के नाम पर राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कराई।
एफडी तुड़वाकर राशि दी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari