मंत्री, महापौर, पुलिस अधिकारियों को गिफ्ट देने वाला सीए तेजस सुतरिया निकला फ्रॉड

Sanjay Gupta | Jan 30, 2025, 13:00 IST
Share
thesootr
thesootr

सीए तेजस सुतरिया स्पिरिचुअल ग्रीन (Spiritual Green) के नाम से एक संस्था चलाता है। इसी के तहत वास्तु आधारित पौधे बनाता है और यह अधिकारियों, मंत्री, हाईप्रोफाइल व्यक्तियों को इसे गिफ्ट में देता है।

क्या मंत्री, क्या महापौर और क्या एडिशनल सीपी, एडिशनल डीसीपी क्राइम, किसी को भी प्रचार के लिए नहीं छोड़ने वाला सीए तेजस सुतरिया फ्रॉड निकला है। ईओडब्ल्यू इंदौर ने उसे और अन्य 12 आरोपियों को 3.98 करोड़ के बैंक लोन घोटाले में आरोपी बनाया है और केस दर्ज किया है।

thesootr
thesootr

पूरी PDF करें डाउनलोड

क्या करता है सीए तेजस सुतरिया

सीए तेजस सुतरिया स्पिरिचुअल ग्रीन (spiritual green) के नाम से एक संस्था चलाता है। इसी के तहत वास्तु आधारित पौधे बनाता है और यह अधिकारियों, मंत्री, हाईप्रोफाइल व्यक्तियों को इसे गिफ्ट में देता है, फिर इनके साथ अपनी फोटो, वीडियो को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करता है। इस तरह यह अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए इन सभी का जमकर उपयोग करता है और फिर इनके साथ अपने संबंधों को जताते हुए बड़े काम निकलवाने की जुगाड़ बैठाता है। इसका सोशल अकाउंट इन फोटो, वीडियो से भरा हुआ है।
इंदौर के युवाओं का रतलाम में हुड़दंग और स्टंटबाजी, पुलिस ने कारें जब्त कर क्रेन से निकाला जुलूस

thesootr
thesootr

thesootr
thesootr

क्या है केस

ईओडब्ल्यू ने बैंक ऑफ बड़ौदा सुखलिया के रीजनल मैनेजर शैलेश कुमार पारख की शिकायत पर यह केस दर्ज किया है। इसमें 420, 467, 478 जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। बैंक ने कुछ फर्मों को 2014-15 के दौरान 3.48 करोड़ का बैंक लोन दिया था, लेकिन उन्होंने यह लोन का दूसरी जगह इस्तेमाल किया। इसमें बैंक के भी चार अधिकारी शामिल थे। फर्म के प्रोपराइटर और बैंक अधिकारियों के साथ ही सीए तेजस पर केस हुआ है। क्योंकि इन फर्म की फर्जी बैलेंस शीट,ऑडिट रिपोर्ट बनाने का काम सीए तेजस ने ही किया था, जिसके कारण यह लोन दिया गया।

इंदौर जिला प्रशासन ने दिए 11 अवैध कॉलोनाइजरों पर FIR के आदेश, 50 करोड़ का माल बेचा

इन पर हुआ है केस

इसमें बैंक के तत्कालीन अधिकारी मुकेश पंड्या की भूमिका थी लेकिन उनका जुलाई 2024 में निधन हो गया। बैंक के अन्य अधिकारी स्वप्निल पुरोहित पति विनोद पुरोहित, शिरीष सातारकर, रुचिका केलोत्रा पर केस दर्ज हुआ है। वहीं फर्म रचना फूडस के प्रकाशचंद्र सैनी, मधुर इंडस्ट्रीज और डीआर इंटरप्राइजेज की रचना सैनी, माकोडा भैरव गारमेंट्स की पारुल जैन, माई च्वाइस के अमित दुबे, महावीर रेडीमेड गारमेंट्स की रीनू जैन, मेसर्स चैतन्या इंटरप्राइजेज रीचपाल सैनी, अरिहंत ट्रेडर्स रजनीतकांत जैन, श्री राधे फूड्स हेमेन्द्र सिंह गहलोत, भावना अप्पारेल्स (Apparels) रविंशकर अहिरवार और सीए तेजस सुतरिया पर केस हुआ है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • CA Tejas Sutaria
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच