इंदौर चोइथराम मंडी में मिठाई के डिब्बे में रिश्वत का वीडियो बनाने वाले व्यापारी को जान से मारने की धमकी
Vishwanath Singh | Published:
Sourabh492
इंदौर की चोइथराम मंडी की कैंटीन के व्यापारी नंदकिशोर गुप्ता ने मिठाई के डिब्बे में पैसे रखे और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया। उस वीडियो में व्यापारी एक मिठाई के डिब्बे में नोटों की गड्डी रखते हुए भी दिख रहा है।
इंदौर की चोइथराम मंडी के कैंटीन संचालक ने राजेंद्रनगर थाने में शिकायत की है। उसने शिकायत में आरोप लगाए हैं कि मुझे प्रताड़ित किया गया है और झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी गई है। इसके पूर्व कैंटीन संचालक का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह मिठाई के डिब्बे में नोट की गड्डी जमाते हुए दिख रहा था।
इंदौर की चोइथराम मंडी की कैंटीन के व्यापारी नंदकिशोर गुप्ता ने मिठाई के डिब्बे में पैसे रखे और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया। उस वीडियो में व्यापारी एक मिठाई के डिब्बे में नोटो की गड्डी रखते हुए भी दिख रहा है। साथ ही यह भी कहा कि यह पैसे मंडी सचिव को जाते हैं। इस पर सचिव का कहना है कि मैंने उसका अतिक्रमण तोड़ा तो यह वीडियो मुझे फंसाने और बदनाम करने के लिए बनाया गया है।
चोइथराम मंडी के कैंटीन संचालक ने राजेंद्रनगर थाने में जो आवेदन दिया है उसमें कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आवेदन में आरोप लगाया कि मंडी सचिव और उनके साथियों द्वारा उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
व्यापारी नंदकिशोर गुप्ता निवासी अन्नपूर्णा नगर इंदौर ने थाना राजेंद्र नगर में शिकायत दी है। आवेदन में लिखा है कि सचिव और उनके साथियों द्वारा उस पर झूठे प्रकरण दर्ज कराने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं, फोन पर गाली-गलौज और धमकी भरे कॉल भी किए गए हैं।
यह खबर भी पढ़ें...GST वसूली पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त: व्यापारियों पर 23 सौ करोड़ बकाया, वसूली के लिए खाते किए जा रहे फ्रीज
यह खबर भी पढ़ें...75 के पीएम मोदी : एक राजनीतिक नेता से ब्रैंड इंडिया तक की कहानी
कैंटीन संचालक ने 16 सितंबर को पुलिस को दिए आवेदन में अनुरोध किया है कि उसे और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए। साथ ही मंडी सचिव और उनके सहयोगियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
यह खबर भी पढ़ें...राजस्थान में फर्जी डिग्री दे अफसरों ने बढ़वा ली तनख्वाह, अब होगी वसूली
मंडी सचिव नरेश परमार ने बताया कि अकेले में खुद ने वीडियो बनाया और उसको रिश्वत देने के नाम से वायरल कर रहा है। इसमें कितनी सत्यता है यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा। जिसने वीडियो बनाया वह ना तो मंडी का कर्मचारी है और ना ही व्यापारी है। वह केवल अतिक्रमणकर्ता है। उसने अतिक्रमण कर लिया था तो मंडी प्रशासन ने उसे तोड़ दिया। बाद में उसने फिर अतिक्रमण कर लिया। इस पर हमने नोटिस दिया, लेकिन उसने नहीं लिया। अब हम उसे डाक से भिजवा रहे हैं। अब वह दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश करेगा तो हम उसे भी तोड़ देंगे।
यह खबर भी पढ़ें...धार पहुंचे पीएम मोदी, पीएम मित्र पार्क की रखेंगे आधारशिला
यह है पूरा मामला
शिकायत में लगाए गंभीर आरोप
व्यापारी ने दी लिखित शिकायत
यह खबर भी पढ़ें...GST वसूली पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त: व्यापारियों पर 23 सौ करोड़ बकाया, वसूली के लिए खाते किए जा रहे फ्रीज
“आज तुझे जिंदा वापस नहीं जाने दूंगा”
पुलिस से सुरक्षा की मांग
यह खबर भी पढ़ें...राजस्थान में फर्जी डिग्री दे अफसरों ने बढ़वा ली तनख्वाह, अब होगी वसूली
मंडी सचिव बोले, अतिक्रमण तोड़ा इसलिए वीडियो बनाया
यह खबर भी पढ़ें...धार पहुंचे पीएम मोदी, पीएम मित्र पार्क की रखेंगे आधारशिला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari