इंदौर में पहलगाम आतंकी घटना को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया हिंदू-मुस्लिम दंगे की साजिश

Sanjay Gupta | May 16, 2025, 21:43 IST
Share
indore-cm-mohan-yadav-hindu-muslim-riots-plot
Photograph: (the sootr)

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पहलगाम आतंकी हमले को बड़ी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हिंदू-मुस्लिम दंगे भड़काने की कोशिश की थी। देशवासियों ने एकजुट होकर इस षड़यंत्र को नाकाम किया।

INDORE. पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में हुई तिरंगा यात्रा के बाद बड़ा खुलासा किया। इस हमले को उन्होंने सामान्य हमला नहीं बताते हुए इसे पूरे देश को लेकर बड़ी पाकिस्तान की बडी साजिश बताया।

इस हमले से थी बड़े स्तर पर दंगे की साजिश

सीएम ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा षड़यंत्र किया गया था उनके द्वारा आतंकवादियों ने हिंदू धर्म के लोगों पर अटैक कर एक तरह से उसने हिंदू मुस्लिम दंगे की रचना बनाई थी षडयंत्र किया था। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी देशवासियों ने क्या हिंदू, क्या मुसलमान सभी ने एकजुट रहकर इस षडयंत्र का पर्दाफाश किया।

सीएम ने कहा कि पूरा देश कश्मीर से कन्याकुमारी तक कच्छ से कटक तक एजुट है। उल्लेखनीय है कि इस हमले के दौरान आतंकवादियों ने मारने से पहले धर्म पूछा था और उनसे कलमा पढ़ने के लिए कहा था। इसी घटना में मारे गए इंदौर के सुनील नथानियाल के साथ भी आतंकवादियों ने यही किया था, उनका धर्म पूछा और फिर कलमा पढ़ने के लिए कहा और इसके बाद गोली मार दी।

ये भी पढ़ें...

सरकार की मेहरबानी से बुलंदियों पर महर्षि वैदिक विश्वविद्यालय

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, मोहन सरकार ने हटाया छुट्टियों पर लगा बैन

इतनी भीड़ नहीं देखी पहले

सीएम ने बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक निकली तिरंगा यात्रा में उमड़े जनसमूह से उत्साहित होते हुए कहा कि इतनी भीड़ आज तक नहीं देखी, यह ऐतिहासिक रहा है। इसमें सभी धर्म, जाति, समाज, सगंठन, एनसीसी, एनएसएस के बच्चे, धर्मगुरू सभी मौजूद रहे। सभी ने अपनी पूरी टीम लाकर पूरी गरिमा के साथ यह तिरंगा यात्रा निकाली है।

सीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर द्वारा हमारी सेना ने ऐसा सबक सिखाया कि पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा, ऐसी मार दी है कि इतने कम समय में परमाणु संपन्न राष्ट्र के घर में जाकर और परमाणु ठिकानों के पास जाकर हमला किया है। यह होता है पराक्रम, हमारी सेना ने जो दिखाया है। mp news hindi

ये भी पढ़ें...

एमपी में 4700 अतिथि विद्वानों की सेवाएं होगी खत्म! सरकार ने नहीं निभाया वादा

एमपी के शिक्षक और डॉक्टरों के रिटायरमेंट बढ़ेगी उम्र , जल्द होगा बड़ा बदलाव!

Tags:
  • Indore
  • मोहन सरकार
  • मोहन यादव
  • दंगे
  • mp news hindi
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच