इंदौर में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश लेने और मुख्यालय छोड़ने पर लगी रोक

Sanjay Gupta | Apr 25, 2026, 12:00 IST
Share
indore collector
indore collector

इंदौर कलेक्टर ने सभी लोकसेवकों (सरकारी अधिकारी-कर्मचारी) के मुख्यालय यानी इंदौर जिला छोड़ने पर रोक लगा दी है। साथ ही सभी अवकाश भी प्रतिबंधित कर दिए हैं। जनणगना 2027 के चलते यह आदेश हुए हैं।

Indore. इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने आगामी जनगणना 2027 के कार्यों को लेकर एक अहम आदेश जारी किया है। उन्होंने यह आदेश प्रमुख जनगणना अधिकारी के तौर पर जारी किया है।

इसके तहत जिले के सभी लोकसेवकों (न्याय विभाग/पुलिस/होमगार्ड को छोड़कर) के सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित कर दिए हैं। साथ ही जिनके ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer vacation) है (खासकर शिक्षक के) उनके बिना मंजूरी मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी है।

indore collector
indore collector

आदेश में यह गाइडलाइन जारी की

आदेश में है कि किसी भी लोकसेवक को मुख्यालय छोड़ने के पहले अपर कलेक्टर व जिला जनगणना अधिकारी से लिखित मंजूरी लेना होगी। सभी लोकसेवक मुख्यालय पर रहेंगे और जनगणना काम में जनगणना अधिकारी को जरूरत होगी तो आदेश पर उपस्थित होंगे।

बार-बार अवकाश तो सेवानिवृत्ति की फाइल चलेगी

यदि किसी लोकसेवक को बीमारी के कारण अवकाश लेना है तो उन्हें जिला मेडिकल बोर्ड का सर्टिफिकेट देना होगा। लेकिन यदि यह पाया जाता है कि संबंधित लोकसेवक द्वारा बार-बार अवकाश लिया जा रहा है, तो फिर इनके लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें....

इंदौर में अवैध कॉलोनी की शिकायत जांच में निगम ने लोकायुक्त को भेजे 13 भवन अधिकारियों के नाम

MPPSC का नया 'कमांड कंट्रोल रूम : अब पेपर लीक और धांधली पर लगेगी लगाम, इंदौर से होगी हर सेंटर की निगरानी!

इंदौर में 13 साल की दुल्हन, 42 का दूल्हा, फर्जी मार्कशीट से छिपाई उम्र, प्रशासन ने रुकवाई

साइबर ठगी: केवाईसी अपडेट और दोस्ती का झांसा देकर युवतियों और बुजुर्गों को शिकार बना रहे साइबर ठग

इंदौर हाईकोर्ट का आदेश - बार एसोसिएशन में महिला कोषाध्यक्ष, दो महिला पदाधिकारी करें नियुक्त

Tags:
  • इंदौर
  • जनगणना
  • कलेक्टर शिवम वर्मा
  • Summer vacation
  • जनगणना 2027
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा