इंदौर कलेक्टोरेट में एक नायब तहसीलदार के लिए दो SDM भिड़े, कलेक्टर ने रद्द किया ट्रांसफर

Sanjay Gupta | Apr 15, 2025, 17:45 IST
Share
nayab-tehsildar-transfer-dispute-sdm
Photograph: (the sootr)

इंदौर कलेक्टोरेट में एक नायब तहसीलदार के ट्रांसफर को लेकर दो एसडीएम के बीच विवाद हुआ, जो कलेक्टर तक पहुंचा। कलेक्टर आशीष सिंह ने 11 अप्रैल को चार नायब तहसीलदारों के ट्रांसफर का आदेश दिया था, लेकिन विवाद के बाद उनका ट्रांसफर रद्द कर दिया गया।

INDORE. ऐसा कम ही होता है, जब किसी अधीनस्थ अधिकारी के ट्रांसफर होने पर सीनियर अधिकारी उसे रद्द करने में जुट जाए। ऐसा ही वाक्या हुआ है इंदौर कलेक्टोरेट में। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने 11 अप्रैल को चार नायब तहसीलदार, तहसीलदारों की तहसीलों में बदलाव का आदेश जारी किया। इसके बाद दो एसडीएम इस अधिकारी के लिए उलझ गए और बात कलेक्टर तक पहुंची। इसके बाद उनका बदलाव निरस्त किया गया।

इनके हुए थे ट्रांसफर

1- अजय अहिरवाल प्रभारी तहसीलदार को भिचौली हप्सी पदस्थ किया गया
2- देवेंद्र कच्छावा नायब तहसीलदार को भिचौली हप्सी से कनाडिया किया गया
3- अशोक परमार नायब तहसीलदार को कनाडिया से राऊ किया गया
4- धीरेश पर्साद सोनी प्रभारी नायब तहसीलदार को राऊ से टप्पा मानपुर किया गया

इनके लिए हुई लड़ाई

इसमें लड़ाई देवेंद्र कच्छावा नायब तहसीलदार के लिए हुई। इन्हें जैसे ही कलेक्टर ने भिचौली हप्सी से कनाडिया ट्रांसफर किया, एसडीएम भिचौली अजय शुक्ला तत्काल कलेक्टर आशीष सिंह के पास पहुंच गए और कहा कि उनके एरिया के लिए वह जरूरी अधिकारी है और अच्छा काम कर रहे हैं, तो कृपया उन्हें ट्रांसफर नहीं किया जाए। इस पर एसडीएम कनाडिया ओमनारायण बड़कुल ने भी आपत्ति ले ली और कच्छावा की मांग की और कहा कि उन्हें वह अधिकारी चाहिए, उनके क्षेत्र में काफी काम है, इसलिए ट्रांसफर नहीं रोका जाए।

यह भी पढ़ें... इंदौर हुकुमचंद मिल की जमीन पर लगे 5000 पेड़ संकट में, हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट में यह कटेंगे

9d9341e8-ee3
9d9341e8-ee3


कार्यविभाजन का आदेश

फिर कलेक्टर ने यह लिया फैसला

इसके बाद कलेक्टर ने आखिरकार एसडीएम शुक्ला की बात मानी और साथ ही एसडीएम कनाडिया ब़डकुल को भी राहत देने का रास्ता निकाला। कलेक्टर ने सिंह ने कच्छावा को तो भिचौली हप्सी में रखा और कनाडिया ट्रांसफर रद्द कर दिया, वहीं कनाडिया के लिए उन्होंने भिचौली हप्सी की नायब तहसीलदार शिखा सोनी को कनाडिया में पदस्थ कर दिया।

यह भी पढ़ें... एमपी से तीन राज्यों को जोड़ेगा नया ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

43beb685-fed
43beb685-fed


कलेक्टर ने दिए आदेश, एकतरफा भारमुक्त हो सभी

उधर इन अधिकारियों द्वारा अपने नए कामकाज नहीं संभालने के बाद नाराज होकर कलेक्टर सिंह ने मंगलवार 15 अप्रैल को सभी को भारमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए। कलेक्टर ने आदेश देते हुए कहा कि जिनके भी कार्यक्षेत्र में बदलाव के आदेश हुए थे वह तत्काल एकतरफा भारमुक्त किए जाते हैं और वह 15 अप्रैल से नए कार्य़ को ही संभालेंगे।

यह भी पढ़ें... इंदौर का गैंगस्टर हेमंत यादव कोर्ट में होगा सरेंडर, शराब कारोबारी की कनपटी पर लगाई थी पिस्टल

21904038-7a1
21904038-7a1


बाबुओं के काम भी बदले

कलेक्टर ने इसके साथ ही इंदौर में 22 तृतीय श्रेणी कर्मचारियों के कामों में भी बदलाव किया है और अन्य जगह पदस्थ किया है। कुछ के कामों में इजाफा किया है। इससे कई तहसील प्रभावित होने के साथ ही अपर कलेक्टर, व विविध शाखा प्रभारी अधिकारी प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें... खंडवा में जनसुनवाई के दौरान पार्ट-टाइम कर्मचारियों का अनोखा विरोध, 3 साल के ज्ञापनों की माला लेकर पहुंचे



एमपी न्यूज हिंदी | Indore Collector | Collector Indore Ashish Singh

Tags:
  • इंदौर
  • Indore Collector
  • इंदौर कलेक्टर
  • एसडीएम
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • नायब तहसीलदार
  • इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह
  • Collector Indore Ashish Singh
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!

By Anshika Singh Chauhan

वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?

By

राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी

By Ashish Bhardwaj

पत्नी की हत्या के आरोप में 13 साल जेल में रहा पति, राजस्थान हाईकोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब

By Atul Dwivedi

एमपी में हर महीने एक मेडिकल कॉलेज का वादा, लेकिन तैयारी कितनी? मंत्री-अफसरों से नहीं मिला जवाब