तहसीलदार के दबाव खारिज, इंदौर कलेक्टर ने तहसीलदारों में किया कार्य विभाजन, न्यायिक और गैर न्यायिक में बांटा

Sanjay Gupta | Aug 11, 2025, 21:30 IST
Share
indore-collector-rejects
indore-collector-rejects

मध्य प्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदार 6 अगस्त से हड़ताल पर हैं। वे अवकाश पर नहीं हैं, लेकिन काम नहीं कर रहे हैं। इनकी मांग है कि सरकार तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यों को न्यायिक और गैर न्यायिक में बांटने के आदेश को वापस ले।

MP News। मप्र के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने बुधवार 6 अगस्त से हड़ताल पर है और ना ही अवकाश पर, लेकिन काम नहीं कर रहे हैं। इस फैसले से इंदौर सहित पूरे प्रदेश में राजस्व काम ठप हो गए हैं। वहीं काम पर नहीं होने के बाद भी वेतन पूरा लेंगे। इनकी मांग है कि सरकार तहसीलदार, नायब तहसीलदार के कामों को न्यायिक और गैर न्यायिक में बांटने के आदेश को वापस ले।

उधर इंदौर कलेक्टर ने इस सारे दबाव को सिरे से खारिज करते हुए इंदौर के तहसीलदारों के कामों को न्यायिक और गैर न्यायिका में बांटते हुए कार्यविभाजन का आदेश जारी कर दिया।



इंदौर में इस तरह से किया गया कार्य विभाजन

जूनी इंदौर तहसील

राजस्व न्यायलयीन काम के लिए तहसीलदार प्रीति भिसे, नायब तहसीलदार कमलेश कुशवाह और धीरेशप्रसाद सोनी को रखा गया है। वहीं गैर न्यायलयीन काम के लिए गोविंद सिंह ठाकुर को जिम्मा।

सांवेर तहसील

यहां पूनम तोमर को तहसीलदार, विका रघुवंशी को प्रभारी तहसीलदार, शिवशंकर जारोलिया को नायब तहसीलदार बनाया है। राजेश सोनी को गैर न्यायालयीन काम दिया गया।

देपालपुर तहसील

यहां धर्मेंद्र चौहान को तहसीलदार का जिम्मा, अतिरिक्त तहसीलदार के रूप में कुलदीप रसिंह को और नायब तहसीलदार में निधि राजपूत धाकड़ व पूजा सिंह चौहान को रखा गया। गैर न्यायलयीन में नागेंद्र त्रिपाठी को रखा गया है।

महू तहसील

यहां विवेक सोनी को तहसीलदार, राधावल्लभ धाकड़ को अतिरिक्त तहसीलदार, दिलीप दिवेदी और यशदीप रावत को नायब तहसीलदार बनाया गया। वहीं अनिल मेहता को गैर न्यायलयीन काम का जिम्मा दिया गया

हातोद तहसील

यहां राजस्व न्यायलयीन काम के लिए लोकेश आहूजा को तहसीलदार, अनिल पटेल अतिरिक्त तहसीलदार, धर्मेंद्र सिंह चौहान नायब तहसीलदार रहेंगे। वहीं दिलीप वर्मा को गैर न्यायलयीन काम के लिए रखा गया

मल्हारगंज तहसील

नारायण नांदेडा को तहसीलदार. राकेश सस्तिया व औंकार मनाग्रे को अतिरिक्त व नायब तहसीलदार के रूप में और शिवांगी खरे को गैर न्यायलयीन के लिए रखा गया।

भिचौली हप्सी

यहां बलबीर राजपूत को तहसीलदार के रूप में, अजय अहिरवाल को अतिरिक्त तहसीलदार और देवेंद्र कच्छावा को नायब तहसीलदार के तौर पर रखा है। प्रियंका बघेल को गैर न्ययालयीन काम के लिए रखा गया।

कनाडिया तहसील

यहां राजस्व काम के लिए तहसीलदार में शेखर चौधरी, नायब तहसीलदार में शिखा सोनी है। न्यायालयीन काम में संगीता गोलिया को जिम्मेदारी दी गई

राउ तहसील में

यहां याचना दीक्षित को राजस्व काम के लिए तहसीलदार, सत्येंद्र गुर्जर को अतिरिक्त तहसीलदार और अशोक परमार को नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया। वहीं गैर न्यायलयीन काम के लिए योगेश मेश्राम को जिम्मेदारी दी गई।

खुड़ैल तहसील

यहां राजस्व काम के लिए तहसीलदार तौर पर अंकिता वाजपेयी को और नायब तहसीदार में दयाराम निगम को प्रभार दिया गया। गैर न्यायालयीन काम में चौखालाल टांक को प्रभार दिया गया।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को अभी उज्जैन भेजें या दिसंबर में, सोच में सरकार, प्रियंक, प्रतिभा और शिवम प्रबल दावेदार

डोंगल, वाहन जमा कर चुके हैं अधिकारी

बुधवार 6 अगस्त को इंदौर के तहसीलदार, नायब तहसीलदारों ने एक साथ जाकर राजस्व कामों के लिए मिले डोंगल और वाहन जमा कर दिए थे। इस दौरान प्रांताध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा था कि हम ना हड़ताल पर है और ना ही सामूहिक अवकाश पर, लेकिन हमारी जो मांग है उसे लेकर काम से विरत रहेंगे।

चौहान ने कहा था कि हमारी मांग है कि जो शासन ने निर्णय लिया है कि गैर न्यायिक और न्यायिक काम का विभाजन उसका विरोध है। यह विरोध लोकतांत्रिक रूप से किया जा रहा है। यह विभाजन गलत किया है इससे विभाजन से हमारे संवर्ग के आधे लोगों को उनके मूल राजस्व काम से अलग किया जा रहा है। इसका ही विरोध है।

इंदौर कलेक्टर के निशाने पर अब सहकारी संस्थाओं के भूमाफिया, संस्था सदस्यों के साथ सभी विभागों की ली बैठक

जब तक योजना वापस नहीं, काम नहीं करेंगे

चौहान ने कहा कि जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाती हम लोगों का यह फैसला जारी रहेगा। प्रांत स्तर पर जिला स्तर पर हर जगह हमने अपनी बात पहुंची दै और पहले ही मांगों को लेकर पत्र दिया था और बता दिया था कि 6अगस्त से इस फैसले का विरोध करेंगे और काम से विरत रहेंगे।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह का आदेश, अगले 2 महीने के लिए पर्यटक स्थल जाने पर प्रतिबंध

80 फीसदी काम तहसील से ही जुड़े

उल्लेखनीय है कि कलेक्टोरेट में मुख्य काम राजस्व का होता है और 80 फीसदी काम तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के पास ही होते हैं। इनके काम से हटने से हर दिन सैंकड़ों आवेदक परेशान हो रहे हैं। सारे राजस्व काम रुक चुके हैं। खासकर जिन उम्मीदवारों को विविध सर्टिफिकेट बनवाने हैं वह भी परेशान हो रहे हैं, कई परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी पास आ रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • इंदौर कलेक्टर
  • तहसीलदार
  • आशीष सिंह
  • नायब तहसीलदार
जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा

By Ramanand Tiwari

जबलपुर में भाजपा की बड़ी पदयात्रा, सीएम मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल दिखाएंगे ताकत, एक लाख लोगों के जुटने का दावा
प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास

By Amresh Kushwaha

प्रखरश्री दीदी ने जज की परीक्षा पास कर छोड़ा सांसारिक मोह; पहले पूरा किया माता-पिता का सपना, अब चुना संन्यास
एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता

By Ramanand Tiwari

एमपी में एप्को पर आर्थिक संकट के सवाल, 8 करोड़ का अनुदान रुका तो कर्मचारियों के भविष्य पर बढ़ी चिंता
पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक

By Mukesh Sharma

पत्नी की निजी जानकारी के लिए RTI का इस्तेमाल गलत, राजस्थान हाई कोर्ट ने बरकरार रखा तलाक
मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में IAS के 68 पद खाली, 4 अफसरों को दिल्ली जाने से रोका; आखिर कब पूरी होगी अधिकारियों की कमी?
मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में RTI के हजारों आवेदन अटके, 10 हजार 350 लोगों को अब तक नहीं मिली जानकारी, सरकारी जवाबदेही पर सवाल
महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज

By VINAY VERMA

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, करोड़ों के सट्टे और हवाला नेटवर्क की जांच तेज