इंदौर में कॉलेज की तेज दौड़ रही बस ने छात्राओं, बाइक चालक, ऑटो और कार को मारी टक्कर, दो की मौत

Sanjay Gupta | Aug 20, 2025, 19:28 IST
Share
indore-college-bus-crash
indore-college-bus-crash

इंदौर में मेडीकैप्स यूनिवर्सिटी की बस ने तेज रफ्तार में एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसा अंतिम चौराहे पर हुआ, जिसमें एक बाइक सवार और एक छात्रा की जान चली गई।

इंदौर में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। मेडीकैप्स यूनिवर्सिटी की बस ने तेज रफ्तार में दौड़ते हुए एक के बाद एक कई को टक्कर मार दी। इस घटना से दो की मौत हो गई। इसमें एक युवक और एक छात्रा है। घटना शाम करीब साढ़े चार बजे अंतिम चौराहे पर हुई। हादसे में एक छात्रा और एक ऑटो ड्राइवर भी घायल है।

146c951a-1cc
146c951a-1cc

इतने वाहनों को मारी टक्कर

बस ने दो छात्राओं को टक्कर मारी, इसके बाद एक बाइक सवार इसकी चपेट में आ गया और फिर ऑटो और कार को भी टक्कर मार दी। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक एकांश पांड्या उम्र् 33 साल बाइक से जा रहे थे टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी मौत हो गई। इसके बाद बस ने घर की ओर जा रही दो छात्राओं को चपेट में लिया।

ये भी पढ़ें...स्कूल बस की सुरक्षा पर नया नियम, हर स्कूल में ट्रांसपोर्ट अफसर होंगे तैनात

इससे छात्रा मानसी श्रीवास पिता अजय की मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई। इसके बाद बस नहीं रूकी और फिर ऑटो रिक्शा और कार को भी टक्कर मारी। हादसे में ऑटो ड्राइवर भी गंभीर घायल है। छात्रा और ड्राइवर दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें...भोपाल स्कूल बस हादसे के बाद निलंबित आरटीओ को हाईकोर्ट से राहत

छात्रा 12वीं में पढ़ रही थी

बस हादसे में छात्रा मानसी श्रीवास (16) पिता अजय, निवासी हुकुमचंद कॉलोनी की मौत हुई है। मानसी क्लॉथ मार्केट स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। पिता अकाउंटेंट है। वहीं बाइक सवार चालक जिनकी मौत हुई है एकाशं पांड्या उम्र 33 साल सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। यह अपनी मां के लिए दवाई लेने जा रहा था।

ये भी पढ़ें...इंदौर में इंडेक्स अस्पताल आयुष्मान योजना में लूट चुका, PHOENIX हॉस्पिटल में भी खेल, जांच टीम पहुंची

लोगों ने बताया बस की रफ्तार तेज थी

बस पर मेडीकेप्स यूनिवर्सिटी लिखा था। लोगों ने बताया कि घटना के समय बस की रफ्तार काफी तेज थी। हादसे के बाद लोगों ने ही बस को रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • इंदौर
  • यूनिवर्सिटी
  • बस
  • बस हादसे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा