इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष के लिए आब्जर्वर ने 8 दावेदारों से की मुलाकात, 6 का पैनल जाएगा

Sanjay Gupta | Jun 17, 2025, 18:31 IST
Share
indore-congress-city-president-8-candidates
Photograph: (the sootr)

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत एमपी में ऑब्जर्वर आ चुके हैं। इंदौर शहर के लिए गुरजीत सिंह ओजला ने दावेदारों से वन टू वन चर्चा की। सह ऑब्जर्वर बाला बच्चन और रवि जोशी भी उपस्थित थे।

INDORE. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कांग्रेस को नए सिरे से सृजित करने के लिए सृजन अभियान चला रहे हैं। इसके तहत मप्र में ऑब्जर्वर आ चुके हैं जो सभी से बात करके जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष के दावेदारों की पैनल बनाएंगे। इंदौर शहर के लिए ऑब्जर्वर अमृतसर के सांसद गुरजीत सिंह ओजला है। ओजला गांधी भवन में एक बार कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से बात कर चुके हैं। अब उन्होंने अंतिम बार दावेदारों से वन टू वन चर्चा की और इटंरव्यू लिया। उनके साथ सह ऑब्जर्वर पूर्व मंत्री बाला बच्चन और पूर्व विधायक रवि जोशी भी थे।

उम्र की 45 साल की सीमा नहीं है, कोई भी आ सकता है

उधर पार्टी ने साफ कर दिया है कि अब उम्र का बंधन नहीं है योग्यता के आगे पद के लिए उम्र नहीं देखेंगे। पहले चर्चा थी कि शहराध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के लिए 45 साल की अधिकतम उम्र है। यानी अब योग्यता और पार्टी के लिए काम करने वाले पर ही नजर है।

इन नेताओं ने जताई शहराध्यक्ष के लिए दावेदारी

  1. - सुरजीत सिंह चड्ढा
  2. - राकेश यादव
  3. - अमन बजाज
  4. - दीपू यादव
  5. - राजू भदौरिया
  6. - अरविदं बागड़ी
  7. - देवेंद्र यादव
  8. - सन्नी राजपाल

30 जून तक ऑब्जर्वर रिपोर्ट देंगे

मप्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि इंदौर में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा की गई थी। इसके तहत इंदौर शहर में अमृतसर सांसद गुरजीत सिंह ओजला एवं ग्रामीण में दानिश अबरार ऑब्जर्वर हैं। 30 जून तक केंद्रीय ऑब्जर्वरो को अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपनी है जिसके बाद शहर एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

ये भी पढ़ें...

मैं कांग्रेस में होते हुए संघ से जुड़ा हूं, सुसनेर से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार का वीडियो वायरल

एमपी यूथ कांग्रेस चुनाव का ऐलान: 20 जून से 19 जुलाई तक चलेगी वोटिंग, 18 उम्मीदवार मैदान में

अवैध रेत खनन के दौरान ग्रामीणों पर हमले का मामला, कांग्रेस ने बनाई जांच टीम

इंदौर कांग्रेस शहराध्यक्ष चुनने के लिए अमृतसर सांसद ओजला नियुक्त, बैठक करने भी आ रहे

सक्रिय नेता और बीजेपी का विरोध करने वाला चाहिए

मोटे तौर पर शहर कांग्रेस के लिए पार्टी सक्रिय नेता के साथ ऐसा मुखर नेता चाहत है जो बीजेपी से डरे बिना कांग्रेस के लिए काम करें। अभी भी कांग्रेस में कई नेताओं पर फूलछाप (यानी बीजेपी समर्थक) की छवि है। ऐसे में पार्टी इनसे किनारा करेगी और उनकी सक्रियता और दबंगता को देखेगी।

चड्ढा वर्तमान में पद में होने से दावेदार है तो, वहीं हाल के समय में जिस तरह से राकेश यादव ने सक्रियता दिखाई और मुखर होकर बीजेपी का विरोध किया है, उससे वह भी आगे आए हैं। उधर यूवा नेतृत्व में अमन बजाज आगे आते हैं, वहीं चिंटू चौकसे करीबी राजू भदौरिया के लिए लगे हैं, प्रदेशाध्य़क्ष जीतू पटवारी की पसंद बागड़ी और दीपू यादव है।

57c6a146-127
57c6a146-127


ओजला ने सभी दावेदारों से की बात

केंद्रीय पर्यवेक्षक गुरजीत सिंह ओजला शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों से मिले एवं उनसे वन टू वन चर्चा की गई। प्रत्येक दावेदार से 20 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा कर संगठन को लेकर सवाल जवाब हुए।

ओजला ने कहा की संगठन सृजन अभियान की मूल भावना कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती के साथ आम जनता तक पहुंचाने एवं राहुल गांधी के विचारों को सार्थकता के साथ पूर्ण करना है। प्रमुख विपक्षी दल की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर होकर जनता के न्याय और अधिकारों की रक्षा करना है।

यह नेता भी इस दौरान रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त किए गए ऑब्जर्वर बाला बच्चन, रवि जोशी,गजेंद्र सिसोदिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता के. के मिश्रा, छोटू शुक्ला, मनोहर धवन, अनवर खान, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौकसे, गिरधर नागर, पिंटू जोशी, सच सलूजा,अनिल यादव, अमित चौरसिया सहित अन्य उपस्थित थे।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

इंदौर कांग्रेस का शहर अध्यक्ष | राहुल गांंधी | कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह एमपी कांग्रेस

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • इंदौर
  • Indore
  • कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह
  • इंदौर कांग्रेस
  • इंदौर कांग्रेस का शहर अध्यक्ष
  • राहुल गांंधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा