इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष की दौड़ में पटवारी के समर्थन से अरविंद बागड़ी आगे, सर्वे में अमन बजाज

Sanjay Gupta | Aug 09, 2025, 09:47 IST
Share
Indore-Congress-City-President-Arvind-Bagdi-Ahead-With-Patwari-Support-Survey-Shows-Aman-Bajaj
Indore-Congress-City-President-Arvind-Bagdi-Ahead-With-Patwari-Support-Survey-Shows-Aman-Bajaj

मध्य प्रदेश कांग्रेस के शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष की घोषणा इसी महीने होने की संभावना है, संभवतः 15 अगस्त से पहले। इंदौर में कई दावेदार हैं, जिनमें...

मध्य प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की घोषणा इसी महीने होने की संभावना है। संभव है कि इसकी घोषणा 15 अगस्त के पहले कर दी जाए, इसके लिए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे और मध्य प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के बीच 12 अगस्त को अंतिम बैठक होने जा रही है। इसी दिन सभी नाम पर मुहर लग सकती है। बताया जा रहा है कि अधिकांश नाम रिपीट होंगे क्योंकि उन्हें कम समय हुआ है, लेकिन इंदौर के लिए दौड़ दिलचस्प बनी हुई है।

इंदौर से यह तीन नाम चर्चा में

इंदौर से शहर अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदार हैं और ऑब्जर्वर द्वारा जो सर्वे किया गया था, उसके हिसाब से भी बात करें तो पैनल में वर्तमान शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, राजू भदोरिया, अमन बजाज, दीपू यादव, अरविंद बागड़ी जैसे नाम शामिल किए गए थे। हालांकि दावेदारी में और भी कई नाम थे। लेकिन इसमें तीन नाम ही अभी अंतिम चर्चा में हैं।

अरविंद बागड़ी...

अरविंद बागड़ी बीच में एक बार शहर अध्यक्ष बने थे लेकिन फूल छाप कांग्रेसी यानी भाजपा समर्थित होने का आरोप लगा, धरना प्रदर्शन हुए और उन्हें एक दिन बाद ही होल्ड कर दिया गया। लेकिन अब स्थितियां बदली हुई हैं, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी हैं जो उनके खासे समर्थक हैं और पटवारी के कारण अरविंद बागड़ी फिलहाल इस दौड़ में सबसे आगे हैं और तगड़े दावेदार हैं। यदि बागड़ी पर नहीं बनी तो फिर पटवारी फिर दीपू यादव का सपोर्ट करेंगे।

अमन बजाज...

सर्वे की माने तो राहुल गांधी ने जो सर्जन अभियान के तहत सर्वे करवाए थे, उसके अनुसार अमन बजाज दौड़ में आगे हैं। युवा चेहरे हैं और उन्हें चुनाव भी नहीं लड़ना है, लेकिन बात यहीं आ रही है कि सर्वे को माना जाएगा या फिर बड़े नेताओं की बात सुनी जाएगी, कांग्रेस इसी असमंजस में है। पटवारी इनके समर्थन में बिल्कुल नहीं हैं।

सुरजीत चड्ढा...

अब तीसरे नाम की चर्चा करें तो वर्तमान शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा पूरी तरह से अपने राजनीतिक आका पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भरोसे हैं। बीती बार भी जब अरविंद बागड़ी से एक दिन में ही पद वापस ले लिया गया था, उसके बाद अचानक सुरजीत सिंह चड्ढा को यह पद दिया गया था। उन्हें इस पद पर कम समय हुआ है और दिग्विजय सिंह का भी सपोर्ट है, इन्हीं दो वजहों से वो इस दौड़ से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन रिपीट होने की संभावना काफी कम है।

खबर यह भी...इंदौर शहराध्यक्ष सुरजीत चड्ढा और जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव की उलटी गिनती शुरू, युवा आएंगे

बड़े नेता नहीं चाहते सृजन के तहत हो नियुक्ति

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भले ही कांग्रेस पार्टी को सृजन अभियान के तहत मजबूत करने में जुटे हों, लेकिन इसमें पलीता मध्य प्रदेश के बड़े कांग्रेस नेता ही लग रहे हैं। यह कई बार दिल्ली में जाकर यह बात बोल चुके हैं कि हमारे क्षेत्र में हमारी पसंद के हिसाब से जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष बनाया जाए जिससे हमारी पकड़ बनी रहेगी। ऐसे में जीतू पटवारी इंदौर अपने रीजन में अपने पसंद के व्यक्ति को चाहते हैं, तो वहीं उमंग सिंगार अपने धार झाबुआ जैसे क्षेत्र में पकड़ चाहते हैं। कमलनाथ का अपना क्षेत्र है जो छिंदवाड़ा एरिया तक सीमित है। ऐसे में सभी क्षत्रप अपने-अपने क्षेत्र में अपने समर्थक को बिठाना चाहते हैं। कारण है आगे जाकर जब विधानसभा चुनाव के समय टिकट के पैनल की बात हो, तो उनके समर्थक पदाधिकारी उनके लोगों को आगे बढ़ाएं। इस तरह राहुल गांधी के सृजन अभियान के विसर्जन की पूरी आशंका है।

ग्रामीण के लिए राधेश्याम पटेल तय

उधर इंदौर ग्रामीण जिला अध्यक्ष की बात करें तो सदाशिव यादव का जाना तय है। वह लंबे समय से पद पर हैं। वही राधेश्याम पटेल सबसे आगे हैं, उनका नाम तय माना जा रहा है। हालांकि रीना बोरासी का भी नाम चर्चा में है, लेकिन जो एक नियम तय किया गया है कि उन्हीं लोगों को पद पर लाया जाए जिन्हें आगे चुनाव नहीं लड़ना है। ऐसे में रीना बोरासी की दावेदारी कमजोर हो जाती है। क्योंकि वो सांवेर विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं और अभी भी वह अगले चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं।

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

अरविंद बागड़ी इंदौर | इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा | Indore Latest News | Mp latest news

Tags:
  • राहुल गांधी
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • जीतू पटवारी
  • इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा
  • हरीश चौधरी
  • सुरजीत सिंह चड्ढा
  • अरविंद बागड़ी
  • अरविंद बागड़ी इंदौर
  • Mp latest news
  • Indore Latest News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं