पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे में इंदौर कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी और राजिक बाबा को भेजा जेल
Sanjay Gupta | May 02, 2025, 18:15 IST
Photograph: (the sootr)
बड़वाली चौकी पर "पाकिस्तान जिंदाबाद" के नारे लगाने के मामले में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी और राजिक बाबा गिरफ्तार हुए। पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा। मामले में अन्य लोगों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है।
INDORE. बड़वाली चौकी पर आतंकवाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे की जगह जिंदाबाद के लगे नारों का खामियाजा कांग्रेस पार्षद (वार्ड 58) अनवर कादरी और व्यापारी एसोसिशएन के राजिक बाबा को भारी पड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी हो गई है और पुलिस ने जेल भेज दिया है। इस मामले में कई और की भूमिका संदिग्ध थी। एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद बीते शुक्रवार 25 अप्रैल को इंदौर शहर के बड़वाली चौकी पर यह पुतले जलाए गए। इसके सामने आए वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे की भी आवाज आई जो बच्चों ने लगाई थी। बाद में टोका गया और फिर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे। इस मामले में पहले विधायक गोलू शुक्ला सदर बाजार थाने में पहुंचे थे और कादरी की गिरफ्तारी की मांग की थी। लेकिन कुछ नहीं हुआ। इसके बाद गुरूवार शाम को हिंदू संगठन ने जमकर हंगामा मचाया और गिरफ्तारी की मांग की।
इस प्रदर्शन में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता कमाल खान भी शामिल थे। साथ ही मोर्चे के रेहान शेख भी शामिल थे। कादरी, राजिक के साथ ही इन सभी के खिलाफ हिंदू संगठन ने कार्रवाई की मांग उठाई।
थाने पर हुए प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं ने टीआई सदर बाजार यशवंत बड़ोले के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। विरोध अधिक देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया था और मौके पर एसीपी विवेक सिंह चौहान और फिर एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा भी पहुंचे थे। संगठन ने टीआई के साथ ही थाने के एसआई जयंतदत्त शर्मा पर भी आरोप लगाए।
यह भी पढ़ें... पाक नागरिकों के देश छोड़ने की समय सीमा बढ़ी, जानें MP समेत किस राज्य में कितने पाकिस्तानी
![fc5d23c5-729]()
वीडियो में है कि एक पुतला बनाया गया है जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद लिखा हुआ है। इतने में नारे शुरू होते हैं और वीडियो में कुछ बच्चों की आवाज आती है जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद कहा जाता है। दो-तीन नारों के बाद उन्हें टोक दिया जाता है और फिर पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगते हैं और पुतला जला दिया जाता है।
यह भी पढ़ें... कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के आतंकवाद पुतला दहन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, थाने में शिकायत
अनवर कादरी जो अपने अपराधों के कारण अनवर डकैत के नाम से जाना जाता है उनके कई आपराधिक रिकॉर्ड है और जिलाबदर की प्रक्रिया भी की गई। इसी तरह राजिब के भी रिकॉर्ड खराब है। जब करबला की जमीन निगम के हक में गई थी तब उन्होंने इसे मुद्दा बनाया था और ओवेसी से मदद मांगी थी, इसका ऑडियो वायरल हुआ था। mp news hindi
हिंदू संगठन के कड़े रूख के बाद हुई गिरफ्तारी
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता भी थे
थाने पर प्रदर्शन में यह हुआ था
यह भी पढ़ें... पाक नागरिकों के देश छोड़ने की समय सीमा बढ़ी, जानें MP समेत किस राज्य में कितने पाकिस्तानी
क्या है प्रदर्शन वाले वीडियो में
fc5d23c5-729
वीडियो में है कि एक पुतला बनाया गया है जिसमें पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद लिखा हुआ है। इतने में नारे शुरू होते हैं और वीडियो में कुछ बच्चों की आवाज आती है जिसमें पाकिस्तान जिंदाबाद कहा जाता है। दो-तीन नारों के बाद उन्हें टोक दिया जाता है और फिर पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगते हैं और पुतला जला दिया जाता है।
यह भी पढ़ें... कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के आतंकवाद पुतला दहन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, थाने में शिकायत
कादरी और राजिक दोनों के रिकॉर्ड खराब
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman