इंदौर में कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया महिलाओं को मारने दौड़े, केस दर्ज

Sanjay Gupta | Oct 30, 2024, 14:52 IST
Share
कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया पर केस
कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया पर केस

इंदौर में वार्ड 22 से कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि वह क्षेत्र की महिलाओं को मारने के लिए दौड़े और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इंदौर में वार्ड 22 से कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर आरोप है कि वह क्षेत्र की महिलाओं को मारने के लिए दौड़े और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। यह वही पार्षद हैं जिन्हें जेल से छूटने पर समर्थक और क्षेत्र की जनता ने दूध से नहलाया था।

हीरानगर थाने में हुआ केस

raju
raju

raju congress
raju congress

हीरानगर पुलिस ने उन पर रेखा पति दिनेश कुमावत निवासी सांईनाथ पैलेस की शिकायत पर बीएनएस धारा 296 व 351(1) के तहत केस दर्ज किया है। घटना 29 अक्टूबर को शाम सात बजे सांईनाथ पैलेस, वीणाननगर सुखलिया इंदौर में हुई।

बागड़ी होंगे शहर अध्यक्ष! जीतू ने किया रास्ता साफ, बजाज का इस्तीफा

यह लिखा है एफआईआर में

एफआईआर में लिखा है कि राजू भदौरिया घटनास्थल पर आए और आईडीए द्वारा अर्जित भूमि के संबंध में लगे बोर्ड को सही करने लगे। हमने देखा तो उन्होंने पूछा कि क्या देख रहे हो? हम सभी ने जवाब दिया कि जो बोर्ड लगा रहे हो वही दखे रहे हैं। इसके बाद भदौरिया ने गालियां देना शुरू कर दिया। कहा कि जितने भी यहां मकान हैं वह मैं आठ दिन में तुड़वा दूंगा। जब कहा कि जो करना है कर लो, तब वह हमें मारने उतारू हुए और जान से मारने की धमकी दी।

चंदू शिंदे को हराया था

इंदौर नगर निगम चुनाव के दौरान भी उन पर केस दर्ज हुए थे, उनका और बीजेपी प्रत्याशी चंदू शिंदे के बीच भारी विवाद हुआ था, तब भदौरिया के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस हुआ और वह जेल गए। जेल से जब जमानत पर छूटे तो समर्थकों ने दूध से नहलवाया था।

श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव की याचिका पर HC नाराज, कहा- समय बर्बाद किया

भदौरिया बोले लोगों की गलती

वहीं भदौरिया का कहना है कि आईडीए की स्कीम 139 में एमआर 2 सड़क बनना है। लोग वहां अवैध कब्जे कर रहे हैं। इसकी शिकायत कर चुका हूं। बीते दिनों आईडीए ने बोर्ड लगवाया था लेकिन लोगों ने तोड़ दिया। इसे वापस लगवा रहा था जिस पर लोगों ने रोकने की कोशिश की, राजनीतिक कारण से यह केस कराया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर में पार्षद राजू भदौरिया पर केस
  • पार्षद राजू भदौरिया मारपीट
  • राजू भदौरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग