/sootr/media/media_files/2025/11/03/indore-congress-leader-pintu-joshi-healthy-shift-icu-private-room-2025-11-03-13-32-18.jpg)
INDORE. शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात डबल हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती हुए कांग्रेस नेता दीपक (पिंटू) जोशी अब स्वस्थ हैं। अब वह खतरे से बाहर हैं।
लगातार मॉनीटरिंग के बाद स्थिति सामान्य होने पर अब उन्हें आईसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट करने की तैयारी है। जानकारी के अनुसार सोमवार को डॉक्टर एक बार और चेक करके उन्हें आईसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट करेंगे।
पत्नी से की बात-
पिंटू अब होश में आ गए हैं। हल्का खाना भी शुरू कर दिया है। उनकी पत्नी उनके साथ हैं। वहीं बाहर अस्पताल में पूर्व विधायक और चचेरे भाई अश्विन जोशी और पिंटू के करीबी अखिलेश जैन गोपी मिलने आने वालों से बात कर रहे हैं। बता दें कि अंदर पिंटू से मुलाकात पर रोक है।
डॉक्टरों ने सतर्कता के चलते मिलने-जुलने पर रोक लगा रखी है। उधर, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस जीतू पटवारी, मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित कई नेता उनका हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच चुके हैं।
उस दिन रात को सीपीआर देकर बचाई जान
इंदौर कांग्रेस नेता पिंटू जोशी रात को अपने एक मित्र दिनेश दवे के जन्मदिन के कार्यक्रम में गए थे। फिर वह घर आए तो उन्हें रात साढ़े 12:30-1 बजे चेस्ट पेन हुआ। उन्हें थोड़ा असहज लगने लगा तो तत्काल डॉक्टर उल्लास महाजन और डॉ. अजय पारिख को फोन किया। उन्होंने डॉक्टर से कहा कि उन्हें ठीक नहीं लग रहा है और वह अस्पताल पहुंच रहे हैं।
रात करीब दो बजे वह परिजनों के साथ अस्पताल पहुंच गए। यहां आपात ड्यूटी डॉक्टर उन्हें चेक ही कर रहे थे कि उन्हें एक के बाद एक दो बार अटैक आ गया। साथ ही, हार्ट बीट बंद हो गई।
पिंटू के चचेरे भाई और पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने बताया कि हार्ट ने काम करना बंद कर दिया था। इस पर तत्काल डॉक्टरों ने उन्हें सीपीआर दिया और इलेक्ट्रिक झटके दिए, और फिर हार्ट ने काम करना शुरू किया। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया।
इसके बाद शनिवार को एंजियोग्राफी हुई, इसमें एक नली ब्लॉक निकली, जिसमें स्टेंट डाला गया।
/sootr/media/post_attachments/b1e0ffca-41b.jpg)
ये खबर भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता पिंटू जोशी ने रात को दिखाई ऐसी समझदारी, बची जान, वेंटीलेटर हटा, अभी ICU में
इंदौर न्यूज: कांग्रेस नेता पिंटू जोशी वेंटीलेटर पर, रात में डबल हार्ट अटैक, सीपीआर देकर बचाई जान
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us
/sootr/media/post_attachments/63f06333-640.jpg)