कांग्रेस नेता पिंटू जोशी के हार्ट की एक नली ब्लॉक, हालत अब बेहतर, मंत्री विजयवर्गीय पहुंचे अस्पताल

Sanjay Gupta | Published:
Share
congress-leader-pintu-joshi-health-update-indore
congress-leader-pintu-joshi-health-update-indore

कांग्रेस नेता दीपक (पिंटू) जोशी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें इंदौर के शैल्बी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी एंजियोग्राफी की। जांच में उनके हार्ट की एक नली पूरी तरह ब्लॉक पाई गई।

कांग्रेस नेता दीपक (पिंटू) जोशी की एंजियोग्राफी हो गई है। सूत्रों के अनुसार उनके हार्ट की एक नली पूरी ब्लॉक निकली थी। एक स्टेंट डाला गया है और एंजियोप्लास्टी हो गई है।

अभी भी वह वेंटीलेटर पर हैं, लेकिन अब बताया गया है कि खतरे से बाहर हैं और रात तक स्थिति और बेहतर हो जाएगी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे अस्पताल

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी दो दिन पहले अस्वस्थ थे, लेकिन अब वह स्वस्थ हैं। उन्होंने पहले मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शिरकत की और कांग्रेस नेता पिंटू जोशीकी खबर मिलने पर फिर शैल्बी अस्पताल में उनकी हालत जानने के लिए पहुंचे।

यहां उन्होंने डॉक्टरों से बात की और पिंटू का हालचाल जाना। डॉक्टरों ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया है।

b34cbae2-f84
b34cbae2-f84


यह नेता भी पहुंचे अस्पताल

द सूत्रकी खबर के बाद नेताओं को पूरी घटना की जानकारी मिली। इसके बाद अस्पताल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सभी चिंतित हैं। पूर्व शहराध्यक्ष विनय बाकलीवाल के साथ ही शहराधय्क्ष चिंटू चौकसे, संदीप शेखावत, अखिलेश जैन गोपी, दीपक टीनू जैन व अन्य नेता पहुंच चुके हैं। पिंटू के चचेरे भाई और पूर्व विधायक अश्विन जोशी सुबह से ही अस्पताल में हैं।

खबरें ये भी...

कांग्रेस नेता पिंटू जोशी वेंटीलेटर पर, रात में डबल हार्ट अटैक, सीपीआर देकर बचाई जान

इंदौर कांग्रेस में खुली बगावत, जोशी, सत्तू, दीपू, चड्डा, बागड़ी, पिंटू कोई भी पटवारी के आयोजन में नहीं गया

जीतू बोले- जोशी की स्थिति अब स्थिर

वहींकांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिंटू जोशी की हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने X पर लिखा, मेरे साथी, प्रदेश कांग्रेस सचिव श्री पिंटू जोशी जी को हृदयघात हुआ है। वे फिलहाल चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

मेरी सभी डॉक्टरों से चर्चा हुई है उनकी स्थिति अब स्थिर है। मैं बाबा महाकाल से पिंटू जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

रात को आया था पिंटू को डबल अटैक

चेस्ट पेन पर पिंटू (उम्र 42 साल) शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात दो बजे शैल्बी अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहीं पर अटैक आ गया और हार्ट बीट चली गई। इस पर तत्काल डॉक्टरों ने सीपीआर दिया और जान बची।

इसके बाद तत्काल उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया। जानकारी के अनुसार वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उन्हें अभी भी सतर्कता के लिए वेंटीलेटर पर रखा गया है।

डॉक्टरों ने वेंटीलेटर पर ही उनकी एंजियोग्राफी की है। पिंटू कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे स्वर्गीय महेश जोशी के पुत्र हैं।

विजयवर्गीय बोले- 150 सीट जीतेंगे

इसके पहले मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर मीडिया से चर्चा में कैलाश विजयवर्गीय ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस दौरान पहले सीएम से लेकर वर्तमान सीएम डॉ. मोहन यादव तक का मध्य प्रदेश को बनाने में अहम योगदान रहा है।

इन सभी के कारण मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर बन रहा है। मध्य प्रदेश की जनता, युवाओं, मातृशक्ति, बुद्धिजीवियों, किसान, सभी का अहम योगदान है।

सीएम डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बिहार चुनाव 2025 पर कहा कि वहां 150 से ज्यादा भारी जीत हासिल करेंगे। एनडीए वहां सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है।

खबरें ये भी...

इंदौर कांग्रेस के 3 पार्षद, BJP के हुए, सदस्यता खत्म नहीं की, हाईकोर्ट आदेश- दो माह में आवेदन पर फैसला करे सरकार

इंदौर कांग्रेस के नए शहराध्यक्ष चिंटू पर उठी बात, सबसे ज्यादा वोट से हारने का बनाया रिकॉर्ड, BJP बागड़ी के समर्थन में उतरी

Tags:
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश स्थापना दिवस
  • पिंटू जोशी
  • कांग्रेस नेता पिंटू जोशी
  • शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे
  • बिहार चुनाव 2025
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर