इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव को 1 लाख की गारंटी पर जमानत, नाना और भरत पटवारी अभी भी लापता

Sanjay Gupta | Jul 10, 2025, 11:40 IST
Share
Indore-Congress-Leader-Sadashiv-Yadav-Granted-Bail-in-Land-Scam-Case
Indore-Congress-Leader-Sadashiv-Yadav-Granted-Bail-in-Land-Scam-Case

इंदौर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव को जमीन घोटाले के आरोप में जिला कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के दोनों भाई...

इंदौर के तेजाजीनगर थाने में जमीन घोटाले के आरोपी बने जिलाध्यक्ष कांग्रेस सदाशिव यादव की अग्रिम जमानत जिला कोर्ट से हो गई है। उनके साथ ही प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस जीतू पटवारी के दोनों भाई नाना और भरत पटवारी भी इस केस में आरोपी हैं, लेकिन फिलहाल दोनों लापता हैं।

इन शर्तों और आधार पर मिली जमानत

यादव पर 1 लाख की गारंटी 15 दिन में पुलिस अधिकारी के समक्ष पेश करना होगी। साथ ही जांच में सहयोग करना होगा। जमानत देने का मुख्य आधार रहा है कि वह कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद पर हैं और भागने की संभावना नहीं है। उनके पुराने अपराध रिकॉर्ड से भी इस तरह के अपराध नहीं होना पाया गया है। उन पर 5 केस हैं तो प्रतिबंधात्मक धारा 188 वाले हैं।
खबर यह भी...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के भाई नाना, भरत पटवारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव पर धोखाधड़ी में केस दर्ज

यादव पर यह हुआ था केस दर्ज

यादव और पटवारी बंधुओं पर 26 मई 2025 को तेजाजीनगर थाने में धारा 318(4), 308(5), 329(3), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज हुआ था। फरियादी नरेंद्र जैन (मेहता) के आरोप थे कि यादव व अन्य ने अवैध कब्जा किया, सरकारी अभिलेखों में जालसाजी की, धमकी दी और संगठित अपराध किया। राजनीतिक व्यक्ति होने के नाते उन्होंने फरियादी को धमकी देकर उनकी जमीन से बेदखल किया। सरकारी दस्तावेज में हेरफेर कर भूमि हड़पने का प्रयास किया। यह जमीन उमरीखेड़ा के सर्वे नंबर 1,2,3,4 की 6.33 एकड़ की है।

खबर यह भी...इंदौर शहराध्यक्ष सुरजीत चड्ढा और जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव की उलटी गिनती शुरू, युवा आएंगे

यादव के अधिवक्ता ने यह रखे कोर्ट में तर्क

इस पर यादव के अधिवक्ता ने कहा कि इस अपराध से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उनका नाम किसी विवादित जमीन में दर्ज नहीं। यह सर्वे नंबर तो ग्वाला कॉलोनी के नाम पर है और इसमें सर्वे नंबर 3 अन्य के नाम पर है। फरियादी ने ही गलत दस्तावेज तैयार किए और पुलिस ने बिना पूरी जांच के केस किया।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

तेजाजीनगर थाना | Mp latest news | Indore News | मध्य प्रदेश न्यूज | नाना पटवारी पर 7 केस | जीतू का भाई भरत पटवारी

Tags:
  • Indore News
  • जीतू पटवारी
  • जीतू का भाई भरत पटवारी
  • नाना पटवारी पर 7 केस
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • Mp latest news
  • तेजाजीनगर थाना
  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज