इंदौर में महंगाई पर कांग्रेस का प्रदर्शन, दुकान लगाकर बोले सोना देकर ले जाओ शक्कर

Sanjay Gupta | Aug 27, 2026, 13:24 IST
Share
इंदौर में महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
इंदौर में महंगाई पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

इंदौर में कांग्रेस ने गुरुवार को महंगाई को लेकर बीजेपी को घेरा। इसे लेकर जगह-जगह पर प्रदर्शन हुए। इसमें सांकेतिक दुकानें लगाई गईं और कहा गया कि सोना और अन्य कीमती सामग्री देकर शक्कर ले जाओ।

महंगाई को लेकर अब कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। इसे लेकर गुरुवार, 27 अगस्त को इंदौर में जगह-जगह पर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके लिए सांकेतिक दुकानें खोली गईं। यहां पर कहा गया कि शक्कर इतनी महंगी हो गई है कि अब सोना व अन्य कीमती सामग्री रखकर इसे खरीदना होगा। यही हालत प्याज, पेट्रोल जैसी मूलभूत सामग्रियों की हो रही है।

22 जगहों पर हो रहे प्रदर्शन

शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, अमन बजाज व अन्य नेता बीजेपी को घेर रहे हैं। शहर के 22 ब्लॉकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर यह आंदोलन हो रहा है। यह आंदोलन छावनी, चंदन नगर, बाणगंगा, स्कीम 78, राजबाड़ा व अन्य जगहों पर हो रहे हैं। कांग्रेस ने साल 2013 और अभी के दामों को लेकर लिस्ट भी जारी की है और बताया कि कितनी महंगाई मोदी सरकार के आने के बाद बढ़ी है।

99db355e-08c
99db355e-08c


मंत्री विजयवर्गीय बोल रहे अच्छा है महंगी है शक्कर

मंत्री बोले खूब महंगी हो शक्कर

मिठाई महंगी होने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार, 26 अगस्त को कहा कि आजकल मिठाई खाता कौन है? शक्कर कल 70 रुपए थी, अब 60 हो गई है और कम हो जाएगी। वैसे भी आजकल 90 फीसदी लोग मीठा खाना पसंद नहीं करते हैं।

मैं तो खाता नहीं, विधायक रमेश मेंदोला तो मीठे को छूते या देखते तक नहीं, राजेंद्र जी (एमआईसी मेंबर) भी मिठाई को नहीं देखते हैं। अच्छा है, मैं तो कहता हूं खूब महंगी हो जाए। बच्चों के लिए खाली कंट्रोल में सस्ती मिल जाए। बुजुर्गों को तो देना नहीं, 40 के ऊपर शक्कर खाना डॉक्टर बिल्कुल अच्छा नहीं मानते। एक बार गुड़ खा लो, शक्कर नहीं।

जयवर्धन सिंह बोले थे बीजेपी से परेशान जनता

पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह भी बुधवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने कहा कि महंगाई जिस स्तर पर पहुंच गई है, उस पर कांग्रेस ने पहले ही चेतावनी दी थी। आज जनता के बीच में चर्चा भी है, कि यह वही बीजेपी है जो 12 साल पहले कहती थी कि बहुत हो गई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार।

वहीं, 12 साल बाद देश की जनता अब कह रही है कि मोदी है तो महंगाई है। कल्पना करें कि शक्कर जैसी मूलभूत वस्तु के दाम बढ़ गए हैं। इथेनॉल को लेकर मेरा आरोप है कि यह पूरी तरह से बीजेपी की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण हुआ है। इस कारण हादसे हो रहे हैं, जहां मूल सामग्री की कीमतें बढ़ रही हैं।

2b538b0b-94a
2b538b0b-94a


महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

त्योहारों के सीजन से पहले बढ़ती महंगाई को लेकर इंदौर शहर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विधानसभा-3 यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दानिश खान और ब्लॉक अध्यक्ष विशाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में पंढरीनाथ मंदिर के सामने सड़क पर चूल्हा जलाकर रोटियां सेंकी गईं और चाय बनाकर लोगों को वितरित की गई।

ब्लॉक अध्यक्ष विशाल चतुर्वेदी ने कहा कि शक्कर के भाव 70 रुपए प्रति किलो के पार जाने वाले हैं, वहीं आटा, खाद्य तेल और दालों के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में चूल्हा जलाकर रोटियां सेंकी गईं और फीकी चाय को प्रतीकात्मक रूप से लोगों में वितरित किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खाद्य पदार्थों की बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करके जनता को राहत देने की मांग की। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर से 5 रूट पर चलेंगी 26 ग्रीन ई-बसें, धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान

रक्षाबंधन पर वंदे मातरम् थीम पर बनी सबसे बड़ी राखी पहनेंगे इंदौर के खजराना गणेशजी

इंदौर में IAS अपर आयुक्त तरुण भटनागर की कोर्ट के फर्जी आदेश में वकील ने दिया यह बयान

भोपाल-इंदौर समेत 8 शहरों में मिलावटी घी का खुलासा, ये 25 ब्रांड मिले अमानक



Tags:
  • कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • बीजेपी सरकार
  • जयवर्धन सिंह
  • महंगाई
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची

By Arohi Raj

कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

संगठित अपराध और ड्रोन तस्करी पर DGP का बड़ा बयान, पुलिसिंग में बढ़ी महिला भागीदारी
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना