इंदौर शहराध्यक्ष सुरजीत चड्ढा और जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव की उलटी गिनती शुरू, युवा आएंगे

Sanjay Gupta | May 26, 2025, 13:32 IST
Share
indore-congress-youth-leadership-change-2025
indore-congress-youth-leadership-change-2025

मध्य प्रदेश कांग्रेस में महत्वपूर्ण बदलाव आने वाले हैं, खासकर इंदौर में जहां शहराध्यक्ष सुरजीत चड्ढा और जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव की विदाई तय मानी जा रही है।

मप्र कांग्रेस में जिलाध्यक्ष, शहराध्यक्ष पदों पर नियुक्ति से प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का दखल खत्म हो गया है। अब यह नियुक्ति राहुल गांधी के गुजरात मॉडल पर मप्र में भी होगी। इसके लिए सृजन अभियान के तहत आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने मप्र के लिए 50 ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर दी है। कुल मिलाकर इंदौर शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव दोनों के लिए उलटी गिनती शुरू हो गई है।

सृजन अभियान से हर जिले में जाएगा ऑब्जर्वर

सृजन अभियान के तहत कांग्रेस बूथ से लेकर जिलास्तर तक संगठन को पुनर्गठित करेगी। इसके लिए एआईसीसी ने ही ऑब्जर्वर सीधे दिल्ली से नियुक्त किए हैं। इनके साथ पीसीसी (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) तीन ऑब्जर्वर नियुक्त करेगी। हर ऑब्जर्वर को एक जिला दिया जाएगा। वह उस जिले में जाकर वहां के राजनीतिक हालात, जातिगत समीकरण, नेताओं की किनके साथ पटरी बैठ रही है, यह सभी समीकरण को परखेगी। इसके आधार पर शहराध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के लिए तीन से पांच नेताओं का पैनल बनेगा। इनका इंटरव्यू दिल्ली स्तर पर होगा और फिर वहीं से नियुक्ति आदेश होंगे।

चड्ढा और यादव की क्यों होगी विदाई

सदाशिव यादव तो जिलाध्यक्ष पद पर लंबे समय से थे और उनकी विदाई पहले से ही तय थी। बीच में नए की नियुक्ति होने जा रही थी लेकिन बाद में सृजन अभियान लॉन्च होने के चलते इसे रोक दिया गया। वहीं अब राहुल गांधी की प्राथमिकता 50 साल से कम उम्र के जिलाध्यक्ष और शहराध्यक्ष है। इसे देखते हुए नियुक्ति होना है, ऐसे में चड्ढा की भी विदाई तय है। चड्ढा के कार्यकाल में कांग्रेस को जीत नसीब नहीं हुई, हां यह जरूर रहा है कि कांग्रेस में अंदरूनी स्तर पर कोई बड़ा बखेड़ा सामने नहीं आया और चड्ढा कई स्तर पर आंदोलन करते और थाने पर लड़ते हुए दिखे हैं, लेकिन उम्र उनके आड़े आ रही है।
खबर यह भी...DAVV इंदौर के कुलपति ने कराई कांग्रेस से निकाले गए चौरड़िया, सोलंकी और सोहेल पर FIR

दावेदार में फिर चिंटू, पिंटू, दीपू, विपिन और अमन आएंगे आगे

ऐसे में बात युवाओं की करें तो इंदौर कांग्रेस के पास गिने-चुने नेता ही मौजूद हैं। यदि कांग्रेस अगले विधानसभा को लक्ष्य लेकर चलती तो वह नेता प्रतिपक्ष निगम चिंटू चौकसे पर विचार कर सकती है, क्योंकि निगम कार्यकाल दो साल में खत्म हो जाएगा। वहीं अगले निगम चुनाव समय पर सरकार कराएगी ऐसी कोई संभावना नहीं दिखती। वहीं पिंटू जोशी भी युवा नेतृत्व के रूप में चेहरा हैं, जीतू पटवारी तो उन्हें बनाएंगे नहीं लेकिन दिल्ली से यदि होता है तो वह प्रमुख दावेदार बन सकते हैं। वहीं दीपू यादव भी एक नाम है, जो इंदौर एक से लंबे समय से सक्रिय हैं। इसी के साथ लंबे समय से दावेदारी जता रहे अमन बजाज का नाम है। उधर विपिन वानखेड़े भी इसमें दावेदारी में हैं। हालांकि वह आगर-मालवा की एससी सीट से चुनाव लड़ते हैं। इंदौर शहर में कोई एससी सीट नहीं है, हालांकि ग्रामीण में सांवेर सीट है, यह भी संभव है कि विपिन भविष्य को देखते हुए जिलाध्यक्ष के लिए आगे हो जाएं।

NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Indore Congress | MP Congress | Rahul Gandhi | MP News इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा

Tags:
  • MP News
  • Rahul Gandhi
  • MP Congress
  • एआईसीसी
  • जीतू पटवारी
  • Indore Congress
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा
  • सुरजीत सिंह चड्ढा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि