इंदौर में अक्षय बम के कार्यक्रम के पोस्टरों में पैरों में संविधान, निगमकर्मियों ने सफेट पट्‌टी चिपकाकर ढंका

Vishwanath Singh | Apr 13, 2025, 18:40 IST
Share
The Sootr
The Sootr

मिश्रा और खंडेलवाल ने अपने ट्‌वीट में बताया है कि यह कार्यक्रम डॉ. अक्षय कांति बम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वे पहले कांग्रेस में थे और अब दल बदलकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

इंदौर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित 'संविधान महाकुंभ' कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। असल में रीगल चौराहे पर इस आयोजन को लेकर जो पोस्टर बीजेपी नेता अक्षय बम ने लगाए गए हैं उसमें संविधान शब्द को उनके पैरों के नीचे लिख दिया गया है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा और नेता विवेक खंडेलवाल ने एक्स पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इसकी जानकारी के कुछ देर बाद नगर निगम का आमला मौके पर पहुंचा और फिर उस पोस्टर पर संविधान का महाकुंभ शब्द को सफेद पट्टी चिपकाकर ढंक दिया गया।

ladli behna
ladli behna


हत्या के प्रयास के आरोपी अक्षय बम कर रहे हैं आयोजन

मिश्रा और खंडेलवाल ने अपने ट्‌वीट में बताया है कि यह कार्यक्रम डॉ. अक्षय कांति बम द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वे पहले कांग्रेस में थे और अब दल बदलकर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में लगाए गए पोस्टरों में 'संविधान' शब्द पैरों के नीचे दिखाई दे रहा है, जो संविधान का अपमान है।

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें... इंदौर में सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी के रेसिंग ट्रैक पर तेज रफ्तार BMW ने छात्रों को रौंदा



इन पोस्टरों से न्यायपालिका पर दबाव बनाने का प्रयास

मिश्रा ने यह भी कहा कि हत्या के प्रयास के आरोपी अक्षय बम इस कार्यक्रम के माध्यम से न्यायपालिका पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कारण उन्होंने यह पोस्टर शहर के रीगल तिराहे पर लगाए हैं। सुना है इस महाकुंभ में “संविधान को लेकर आम नागरिकों को शपथ दिलाने का राजनैतिक ड्रामा भी होगा।

the sootr
the sootr
यह खबर भी पढ़ें... BJP विधायक गोलू के बेटे रुद्राक्ष के लिए देवास एसडीएम ने खुलवाए ताले, पुलिस ने मूंद ली आंखें

सैकड़ाें लोगों को दिलाएंगे संविधान की शपथ

यह खबर भी पढ़ें... MP में चल रहे बेशर्म कोचिंग संचालकों और स्कूल माफिया के खेल की दूसरी कड़ी

निगम का अमला पहुंचा पोस्टर ढंकने

मिश्रा और खंडेलवाल के ट्वीट के बाद निगम के अफसरों में हड़कंप मच गया और ताबड़तोड़ पोस्ट को ढंकने के लिए कर्मचारियों को रीगल चौराहे पर भेजा गया। यहां पर पोस्टर विवाद के बाद नगर निगम कर्मचारियों ने 'संविधान' शब्द को सफेद पट्टी से ढक दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि अंतर्मन की भावना किसी न किसी रूप में सामने आ ही जाती है।

the sootr
the sootr


हत्या के प्रयास के आरोपी हैं बम

डॉ. अक्षय कांति बम पर 2007 के एक मामले में हत्या के प्रयास का आरोप है, जिसमें अदालत ने उनके खिलाफ धारा 307 के तहत आरोप तय किए हैं। इस मामले में उनका ट्रायल 29 अप्रैल से शुरू होने वाला है। केके मिश्रा का कहना है कि बम इस कार्यक्रम के माध्यम से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर मेडिकल कॉलेज के एमवाय, मेंटल, सुपर स्पेशलिटी, केंसर, एमटीएच अस्पताल में चादर धुलाई घोटाला

एक और ट्वीट में आभार माना

मिश्रा ने इस घटना के बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि धन्यवाद,आभार जिला और निगम प्रशासन,इंदौर। आप दोनों ने राजनैतिक व्यावसायियों की कुत्सित चालों से "भारतीय संविधान को पैरों तले हो रहे अपमान से संरक्षित किया। अब "हत्या के प्रयास के आरोपितों से बीजेपी नेताओं की प्रभावित होने वाली साख को भी बचा लीजिएगा

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Kailash Vijayvargiya
  • Mohan Yadav
  • KK Mishra
  • Akshay Bam
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा