इंदौर में DAVV के प्रोफेसर पर युवतियों की फोटो लेने का आरोप, मारपीट के बाद थाने पहुंचे, जेल भेजा

Vishwanath Singh | Published:
Share
Sourabh563 (3)
Sourabh563 (3)

भंवरकुआं थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार घटना बुधवार को डीएवीवी परिसर स्थित आईसीएच रेस्टोरेंट में हुई। यहां स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स के गेस्ट फैकल्टी दिनेश पांचाल बैठे थे।

इंदौर केदेवी अहिल्या विश्वविद्यालय (DAVV) के तक्षशिला परिसर में स्थित एक रेस्टोरेंट में गेस्ट प्रोफेसर पर युवतियों की फोटो लेने का आरोप लगा। घटना के बाद मौके पर मौजूद युवाओं ने प्रोफेसर की पिटाई कर उन्हें पुलिस थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

ICH में हुआ विवाद

भंवरकुआं थाना प्रभारी राजकुमार यादव के अनुसार घटना बुधवार को डीएवीवी परिसर स्थित आईसीएच रेस्टोरेंट में हुई। यहां स्कूल ऑफ मैथमेटिक्स के गेस्ट फैकल्टी दिनेश पांचाल बैठे थे। उसी समय पास में बैठी कुछ युवतियों को शंका हुई कि प्रोफेसर उनकी फोटो खींच रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें...ये है राजस्थान की कलयुगी मां! लिव-इन के लिए बेटी को आनासागर में धकेला

मोबाइल से फोटो लेने का आरोप

युवतियों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। वहां मौजूद कुछ युवाओं ने प्रोफेसर से हाथापाई की और उन्हें पकड़कर सीधे थाने ले आए। पुलिस ने प्रोफेसर का मोबाइल चेक किया, लेकिन उसमें कोई आपत्तिजनक फोटो नहीं मिली। इसके बावजूद शांति भंग की आशंका में पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

यह खबर भी पढ़ें...MP Police PET: घुटने की इंजरी से बचना है, तो दौड़ने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने प्रोफेसर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस संबंध में स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स के विभागाध्यक्ष प्रो. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्रोफेसर पर लगे आरोपों की वास्तविकता की जांच की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें...रणथंभौर में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया, राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

यह खबर भी पढ़ें...रायपुर में NHM कर्मचारियों का जेल भरो आंदोलन: 10 हजार कर्मचारी देंगे गिरफ्तारी, कांग्रेस बोली सरकार धोखेबाज

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • कोर्ट
  • स्कूल
  • भंवरकुआं थाना
  • देवी अहिल्या विश्वविद्यालय
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल