इंदौर में बच्चे, बुजुर्ग को टक्कर मारने वाले DCP नेमप्लेट वाली कार की जांच शुरू
Sanjay Gupta | Sept 07, 2026, 12:00 IST
टक्कर मारने वाले DCP नेमप्लेट वाली कार की जांच शुरू संजय गुप्ता
इंदौर में ट्रैफिक को लेकर सख्ती दिखाने वाली ट्रैफिक पुलिस को DCP नेमप्लेट लगी हुई कार से चुनौती मिली है। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस जागी है और जांच शुरू की गई है।
इंदौर में डीसीपी नेमप्लेट लगी कार का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। रोज आम वाहन चालकों पर सख्ती करने और अब तो सीधे FIR करने वाली पुलिस डीसीपी की लहराती और टक्कर मारकर चलने वाली कार को लेकर अब जांच शुरू कर रही है। जांच अधिकारी पीड़ितों के बयान और शिकायत का इंतजार कर रहे हैं।
ट्रैफिक डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने कहा कि वीडियो सामने आया है और घटना की जानकारी मिली है। इसकी जांच सौंप दी गई है। मौके के वीडियो, फुटेज वगैरह लेकर देखा जा रहा है। पीड़ित और वाहन चालकों की अभी शिकायत नहीं आई है।
जांच का जिम्मा आरआई दीपक पाटिल को दिया गया है। पाटिल ने कहा कि घटना संभावित 01 सितंबर की हो सकती है जब कार डीसीपी साहब को छोड़कर लौट रही थी। गाड़ी के गनमैन, ड्राइवर को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
डीसीपी की नेमप्लेट लगी स्कॉर्पियो कार नंबर MP 03 A 8674 को लेकर सामने आया है कि यह कार डीसीपी जोन 4 सुनील मेहता को आवंटित थी। वह एक सितंबर को वीआरएस लेकर रिटायर हो चुके हैं। घटना के समय कार में दो पुलिसकर्मियों के मौजूद होने की बात कही जा रही है। राहगीरों का कहना है कि कार असामान्य तरीके से दौड़ रही थी। टक्कर मारने के बाद कार DRP लाइन में जाकर खड़ी कर दी गई।
राहगीर के मुताबिक घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की है। डीसीपी लिखी कार क्लर्क कॉलोनी की तरफ से आ रही थी। कार ने पहले सड़क पर साइकिल से जा रहे एक बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा सड़क पर गिर गया। लेकिन कार नहीं रुकी और आगे बढ़ गई। लहराते हुए उसने फिर एक्टिवा सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे वह बुजुर्ग गिर गया।
कार को कुछ लोगों ने रोकने की सोची लेकिन फिर डीसीपी लिखा हुआ देख पीछे हट गए। इसके बाद कार परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कलश चौराहे से होते हुए भंडारी ब्रिज की ओर निकल गई। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है, वह कार को लेकर पता करा रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में लहराते हुए दौड़ी DCP की कार, दो को टक्कर मारकर निकली
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर बड़ा पेंच, 32 जोन की तैयारी, स्थल पर अब भी सवाल
इंदौर में 11-12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट, EV से हाइड्रोजन तक बनेगा रोडमैप
इंदौर में सियासी बवाल, विजयवर्गीय बोले सर्कस देखने जाते है लोग, पूर्व मंत्री का पलटवार
ट्रैफिक डीसीपी यह बोले
जांच का जिम्मा आरआई दीपक पाटिल को दिया गया है। पाटिल ने कहा कि घटना संभावित 01 सितंबर की हो सकती है जब कार डीसीपी साहब को छोड़कर लौट रही थी। गाड़ी के गनमैन, ड्राइवर को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
d602b582-3ab
रिटायर IPS के पास थी कार
e2677499-4b5
इस तरह दो को मारी टक्कर
कार को कुछ लोगों ने रोकने की सोची लेकिन फिर डीसीपी लिखा हुआ देख पीछे हट गए। इसके बाद कार परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के कलश चौराहे से होते हुए भंडारी ब्रिज की ओर निकल गई। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है, वह कार को लेकर पता करा रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर में लहराते हुए दौड़ी DCP की कार, दो को टक्कर मारकर निकली
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर बड़ा पेंच, 32 जोन की तैयारी, स्थल पर अब भी सवाल
इंदौर में 11-12 सितंबर को यात्री परिवहन विजन समिट, EV से हाइड्रोजन तक बनेगा रोडमैप
इंदौर में सियासी बवाल, विजयवर्गीय बोले सर्कस देखने जाते है लोग, पूर्व मंत्री का पलटवार
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj