इंदौर में बैडमिंटन खेलते हुए आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर को आया हार्ट अटैक, मौत

Sanjay Gupta | Mar 03, 2025, 17:07 IST
Share
indore death of dr anurag srivastava cardiac arrest
indore death of dr anurag srivastava cardiac arrest

इंदौर के प्रसिद्ध आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव का बैडमिंटन खेलते समय निधन हो गया। मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। परिवार की सहमति से नेत्रदान किया गया है।

इंदौर में जाने-माने आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव (Dr. Anurag Srivastava) का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, वह कुर्सी पर बैठे और फिर होश खो बैठे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाकर जान बचाने की कोशिश की गई उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से इंदौर में स्वास्थ्य क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट

बताया जा रहा है साथी डॉक्टर ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को मौके पर ही सीपीआर भी दिया था लेकिन बचाया नहीं जा सका। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट (Cardiac Arrest) माना जा रहा है। डॉ. श्रीवास्तव की उम्र 64 साल थी। इधर, परिजनों की सहमति के बाद डॉ. श्रीवास्तव का नेत्रदान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... युवाओं में तेजी से बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, MP के आंकड़े चौंकाने वाले, जानें वजह

सयाजी क्लब में हुई घटना

बताया जा रहा है कि उन्हें किसी तरह की हार्ट समस्या नहीं थी। वह बैडमिंटन के अच्छे खिलाड़ी थे। सोमवार को भी वह सयाजी क्लब में खेल रहे थे और दो राउंड खेल चुके थे। इसके बाद ही अचानक उन्हें समस्या हुई और वह सुबह करीब आठ बजे कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद वह बेसुध होकर गिर पड़े। उनके साथी डॉ. विक्रम गुप्ते ने बताया कि डॉ. श्रीवास्तव को तत्काल सीपीआर दिया गया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। फिर तत्काल मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें... भोपाल में हार्ट अटैक से एक युवक की मौत, नहीं थम रहे साइलेंट अटैक के मामले

इसके पहले दवा व्यापारी की भी हुई थी मौत

इंदौर में ही इसके पहले दवा व्यापारी अमित चेलावत की मात्र 45 साल की उम्र में बैडमिंटन खेलते हुए मौत हो गई थी। खेलते समय ही सीने में दर्द हुआ और फिर वह भी कोने में बैठ गए थे, फिर बेहोशी छाई और मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें... शादी में नाचते-नाचते गिरकर बेहोश हुई युवती, हार्ट अटैक से मौत

राहुल द्रविड़ के दोस्त की हार्ट अटैक से मौत, जैन धर्म परंपरा निभाने गोली नहीं खाई

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Cardiac arrest
  • कार्डियक अरेस्ट
  • हार्ट अटैक से मौत
  • डॉक्टर अनुराग श्रीवास्तव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा