ब्रिक्स देशों की कृषि बैठक में इंदौर डिक्लेरेशन पास, शिवराज बोले- अलनीनो का प्रभाव संभव

Sanjay Gupta | Updated:
Share
indore-declaration-brics-meeting-shivraj-singh
Photograph: (the sootr)

ब्रिक्स देशों की कृषि मंत्री स्तर और अधिकारियों की बैठकों का शनिवार 13 जून को समापन हुआ। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी ने मिलकर सहमति से बड़े फैसले लिए। इसे इंदौर डिक्लेरेशन के नाम से जाना जाएगा।

INDORE. ब्रिक्स देशों के कृषि बैठक के बाद कई फैसले सर्वसहमति से लिए गए। इन फैसलों की जानकारी शनिवार को केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में दी। उन्होंने इसे इंदौर डिक्लेरेशन का नाम दिया।

इसमें खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण, जलवायु-सहनीय खेती, कृषि व्यापार और डिजिटल एग्रीकल्चर को नई दिशा देने वाले कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। चौहान ने अपने सहयोगी मंत्रियों रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी तथा वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मीडिया से चर्चा में इनकी जानकारी दी।

किसानों को खाद पर सब्सिडी मिलती रहेगी

वैश्विक संकट, युद्ध और कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण उर्वरकों की लागत बढ़ने और किसानों पर पड़ने वाले असर के सवाल पर चौहान ने स्पष्ट कहा कि भारत सरकार ने यह निर्णय लिया है कि किसानों को सस्ती दर पर ही खाद मिलती रहेगी।

शिवराज सिंह ने कहा कि यूरिया की बोरी 266 रुपए और DAP की बोरी 1350 रुपए की दर से ही उपलब्ध कराई जाती रहेगी। बढ़ी हुई लागत का पूरा अतिरिक्त भार केंद्र सरकार अपने ऊपर ले रही है और संकट की इस स्थिति में किसानों के साथ खड़ा रहना सरकार का धर्म है।

अलनीनो का हो सकता है प्रभाव: सीएम चौहान

अल-नीनो के संभावित प्रभावों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसका असर भारत सहित एशिया-प्रशांत के कई देशों पर पड़ सकता है, लेकिन देश अपनी पूरी तैयारियां कर रहे हैं और चुनौतियों का सामना करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई है।

f92b813f-095
f92b813f-095


चार मुख्य प्राथमिकताएं: किसान, खाद्य सुरक्षा और जलवायु

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में चार प्रमुख प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। खाद्य सुरक्षा (फूड सिक्योरिटी) और पौष्टिक आहार, कृषि व्यापार और सहयोग को बढ़ावा, जलवायु परिवर्तन की चुनौती के बीच रीजेनेरेटिव फार्मिंग, जलवायु अनुकूल और सतत कृषि पद्धतियां, खाद्य प्रणालियों और कृषि क्षेत्र में नवाचार, तकनीक और साझेदारी को मजबूत करना अहम मुद्दे थे।

‘इंदौर डिक्लेरेशन’: किसान-केंद्रित वैश्विक घोषणापत्र

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि व्यापक विचार-विमर्श के बाद जो संयुक्त घोषणा पत्र तैयार हुआ, उसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया और इंदौर में अपनाए जाने के कारण इसे ‘इंदौर डिक्लेरेशन’ के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि इस घोषणा पत्र का केंद्र किसान है- किसान को केंद्र में रखकर खाद्य सुरक्षा, पोषण, आजीविका, कृषि व्यापार, नवाचार, निवेश, क्लाइमेट रेज़िलिएंट खेती और सतत कृषि विकास को आगे बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता इस डिक्लेरेशन में दर्ज की गई है।

चार बड़े कदम उठाए जाएंगे

  1. पहली बड़ी पहल BRICS Network of Centres of Excellence on Agro-Ecology and Regenerative Agriculture की स्थापना है।
  2. दूसरी प्रमुख पहल BRICS Network on Digital Agriculture की स्थापना है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, भू-स्थानिक तकनीक, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा आधारित कृषि समाधानों के क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देगा।
  3. तीसरी महत्वपूर्ण घोषणा Global Forum on Farmers’ Rights in Seed Systems की स्थापना से जुड़ी है, जिसका उद्देश्य किसानों के बीज संबंधी अधिकारों, देशी बीजों की विविधता और पारंपरिक ज्ञान की रक्षा करना है।
  4. चौथी बड़ी पहल BRICS AgriN (Agro Inputs, Genetic Resources and Information Network) की स्थापना है, जो सदस्य देशों के बीच कृषि आदानों, बीजों और अनुवांशिक संसाधनों के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करेगा।
यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के इन बिल्डरों पर गोलियां चलवाने वाला था लॉरेंस विश्वनोई गैंग, नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

इंदौर जंक्शन का होगा री-डेवलपमेंट, ट्रेनें लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से चलेंगी

इंदौर में लूट रही नकली पुलिस, क्राइम ब्रांच अधिकारी के बाद पुलिसकर्मी बनकर 30 लाख की लूट

इंदौर सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत

Tags:
  • इंदौर
  • घोषणा पत्र
  • भारत सरकार
  • सब्सिडी
  • ब्रिक्स
  • खाद
  • केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में 33 जिलों में कर्मचारियों की आक्रोश रैली, पटवारियों पर कार्रवाई और DA बकाया को लेकर चेतावनी
MP में सड़क पर कोविड योद्धा: 7 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव, फिर जिलों में चक्काजाम की तैयारी

By Anshika Singh Chauhan

MP में सड़क पर कोविड योद्धा: 7 दिसंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव, फिर जिलों में चक्काजाम की तैयारी
रिलीज से पहले विवादों में घिरी सनी देओल की सूर्या, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा 950 करोड़ की मानहानि का नोटिस

By Umeshwari Baghel

रिलीज से पहले विवादों में घिरी सनी देओल की सूर्या, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने भेजा 950 करोड़ की मानहानि का नोटिस
राजस्थान में डॉक्टर बनने की परीक्षा में रिजल्ट ने उड़ाए होश, RUHS के 57 में से 36 स्टूडेंट फेल, कॉपी जांच पर उठे सवाल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में डॉक्टर बनने की परीक्षा में रिजल्ट ने उड़ाए होश, RUHS के 57 में से 36 स्टूडेंट फेल, कॉपी जांच पर उठे सवाल
MP के संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका: पहले नियमित नौकरी की उम्मीद जगाई, अब विभाग बोला- ऐसी किसी योजना की जानकारी ही नहीं

By Amresh Kushwaha

MP के संविदा कर्मचारियों को बड़ा झटका: पहले नियमित नौकरी की उम्मीद जगाई, अब विभाग बोला- ऐसी किसी योजना की जानकारी ही नहीं
निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा को बहाल करने की तैयारी, दीपक टंडन की सारी फाइलें ओपन

By Arun Tiwari

निलंबित डीएसपी कल्पना वर्मा को बहाल करने की तैयारी, दीपक टंडन की सारी फाइलें ओपन
पीएम मोदी ने ट्रंप को भेंट की राजस्थान की गोल्डन पिचवई पेंटिंग, जानिए दूसरे देशों के नेताओं को क्या मिला

By Jyoti Mahender Bhardwaj

पीएम मोदी ने ट्रंप को भेंट की राजस्थान की गोल्डन पिचवई पेंटिंग, जानिए दूसरे देशों के नेताओं को क्या मिला