इंदौर में डीएफओ सोलंकी ने की आत्महत्या, कारणों का खुलासा नहीं

Sanjay Gupta | Dec 13, 2024, 19:20 IST
Share
DFO Mahendra Singh Solanki suicide
DFO Mahendra Singh Solanki suicide

इंदौर में वन विभाग के अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी ने शुक्रवार की सुसाइड कर लिया। उन्होंने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस ने उनका सरकारी आवास सील करते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है।

इंदौर में पदस्थ डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली। उनका शव फंदे से लटका मिला है। शुक्रवार की शाम उनके सरकारी बंगले में नौकर ने उन्हें देखा तो वह पंखे से फंदा पर लटके हुए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी आवास को सील कर दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

सुबह दफ्तर गए थे डीएफओ

जानकारी के अनुसार डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी का ऑफिस और आवास एक ही परिसर में नवरतन बाग में हैं। सुबह वह दफ्तर पहुंचे थे। इसके बाद दोपहर में आवास पर गए। फिर काफी देर तक बाहर नहीं आए। इस पर नौकर ने अंदर जाकर देखा तो वह पंखे पर लटके हुए पाए गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीएफओ की सुसाइड की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया।

MP में वरिष्ठ BJP नेता ने की आत्महत्या, कमरा बंद कर खुद को मारी गोली

दो महीने बाद होना था रिटायरमेंट

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह सोलंकी रेंजर से भर्ती हुए थे, फिर एसडीओ व अन्य पद पर पदोन्नत होते हुए डीएफओ तक पहुंचे थे। दो महीने बाद ही उनका रिटायरमेंट था। इसके पहले ही यह दुखद घटना हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने आत्महत्या को कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है।

MP में कांग्रेस के सीनियर नेता ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

दवाईयां भी मंगाई थी डीएफओ ने

डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी की सुसाइड जांच में सामने आया है कि उन्हें दोपहर में मीटिंग में जाना था, लेकिन वह तबीयत खराब बोलकर नहीं गए, उन्होंने असिस्टेंट को भेजकर दवाईंया भी मंगाई थी। एडिशनल सीपी अमित सिंह ने बताया कि सुसाइड करीब साढ़े चार बजे हुआ है। वह नौकर को आराम का बोलकर दोपहर साढ़े बारह बजे ऊपर कमरे में गए थे, इसके बाद नीचे नहीं आए।

खरगोन के निवासी थे सोलंकी

महेंद्र सिंह सोलंकी मूल रूप से खरगोन के रहने वाले थे और दो साल से इंदौर में पदस्थ थे। पत्नी गुरुवार को ही खरगोन गई थी। घर में एक बेटा और बेटी भी है, बेटी एमबीबीएस कर रही है। पत्नी शिक्षा विभाग में थी जो रिटायर हो चुकी हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore News
  • इंदौर न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • वन विभाग
  • SUICIDE
  • DFO Mahendra Singh Solanki
  • डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी
  • डीएफओ ने किया सुसाइड
  • डीएफओ आत्महत्या मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच