MP में वरिष्ठ BJP नेता ने की आत्महत्या, कमरा बंद कर खुद को मारी गोली

Vikram Jain | Dec 13, 2024, 15:23 IST
Share
MP Chhindwara BJP leader Kanhairam Raghuvanshi commits suicide
MP Chhindwara BJP leader Kanhairam Raghuvanshi commits suicide

छिंदवाड़ा में वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी ने सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बीजेपी नेता के सुसाइड करने की खबर फैलते ही शहर में सनसनी फैल गई।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बीजेपी के सीनियर नेता और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े 10 बजे हुई है। बीजेपी नेता रघुवंशी अपने श्रीगणेश कॉलोनी स्थित बंगले में थे। उन्होंने अपने कमरे का गेट बंद कर बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, कन्हईराम रघुवंशी ने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हो पाया है। बीजेपी नेता की आत्महत्या की खबर फैलते ही पूरे शहर में सनसनी फैल गई। वहीं छिंदवाड़ा बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गई है।

सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता कन्हईराम रघुवंशी (BJP leader Kanhairam Raghuvanshi) ने शुक्रवार को खुद को कमरे में बंद कर लिया था। इस दौरान उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर घर में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग उनके कमरे की दौड़ पड़े, इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा कि कन्हईराम का शव पड़ा है, सिर के खून की धार बह रही है। सुसाइड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा है, साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।

कारोबारी दंपती ने किया सुसाइड, बच्चों ने राहुल गांधी को दी थी गुल्लक

10 साल तक रहे थे नगर पालिका अध्यक्ष

70 वर्षीय कन्हई राम रघुवंशी भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता थे, रघुवंशी बड़े पदों पर रहे चुके हैं। वह वर्तमान में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य थे। बीजेपी ने उन्हें विधानसभा चुनाव 2023 में जिला संयोजक बनाया था। वह 10 साल तक छिंदवाड़ा नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके थे। वह बीजेपी जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। बताया जाता है कि निर्विवाद छवि वाले रघुवंशी पार्टी में नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद थे। कन्हई राम को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर के करीबी भी थे।

MP में कांग्रेस के सीनियर नेता ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

कमरे से सुसाइड नोट बरामद

मामले में एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि घटना को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस को जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मेरी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

बीजेपी नेता ने सुसाइड क्यों किया इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। सुसाइड की खबर फैलते ही बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ता समेत जान–पहचान वालों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही रिश्तेदार भी घर पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • छिंदवाड़ा न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • खुद को मारी गोली
  • SUICIDE
  • सुसाइड
  • chhindwara news
  • छिंदवाड़ा बीजेपी
  • बीजेपी नेता कन्हईराम रघुवंशी
  • बीजेपी ने की आत्महत्या
  • BJP leader Kanhairam Raghuvanshi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई