इंदौर में दिवाली की रात निगम की जला दी गई JCB, राजवाड़ा में कार भी जली
Sanjay Gupta | Nov 01, 2024, 11:52 IST
aage.
दिवाली की रात इंदौर में कई जगहों पर आग लगने की खबरें सामने आई हैं। शहर के बजरंग नगर इलाके में असामाजिक तत्वों ने नगर निगम की एक जेसीबी में आग लगा दी।
इंदौर में 31 अक्टूबर, दिवाली की रात को दर्जन भर से ज्यादा जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुईं और रात भर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और अमला व्यस्त रहा। असामाजिक तत्व भी बाज नहीं आए। होटल, टेंट हाउस, दुकान व कई अन्य जगहों पर भी आग लगने की खबरें सामने आई हैं।
इंदौर में बजरंग नगर इलाके में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने नगर निगम की जेसीबी में आग लगा दी। बीट के पुलिस जवानों ने आग पर काबू पाया। हीरानगर पुलिस ने बताया कि यह असामाजिक तत्वों का काम है। जवाहर मार्ग पर रात में रजत जैन की कार नंबर MP11TC5969 में आग लग गई। कार में पूरा परिवार था। आग से कार जलकर खाक हो गई। समय पर पूरा परिवार बाहर आ गया था।
![the sootr]()
युवती को जलाने के मामले को लेकर भड़के जीतू पटवारी, तालिबान से की तुलना
जीएनटी मार्केट में आग लगने की सूचना मिली। अम्मार नगर में बादशाह मंडपम टेंट हाउस में आग लग गई। फायर ब्रिगेड़ गाड़ियों ने 40 हजार लीटर से ज्यादा पानी डालकर आग पर काबू पाया। होटल अमर विलास, नयापुरा मजिस्द के पास कारखाना, निपानिया जोशी का मकान, रेलवे गोदाम के यहां जैन प्रॉपर्टी दुकान, रावजी बाजार थाने में जब्ती की एक बाइक में भी आग लग गई।
यहां जला दी गई निगम की जेसीबी
the sootr
युवती को जलाने के मामले को लेकर भड़के जीतू पटवारी, तालिबान से की तुलना
इन जगहों पर भी लगी आग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari