इंदौर में डॉक्टर की हत्या, इलाज कराने आए तीन बदमाशों ने ही मारी गोली

Sanjay Gupta | Dec 28, 2024, 08:10 IST
Share
indore doctor
indore doctor

इंदौर में नकाबपोश बदमाशों ने शुक्रवार रात होम्योपैथी डॉक्टर सुनील साहू की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को तीन नकाबपोश बदमाशों ने अंजाम दिया।

इंदौर में शुक्रवार रात को एक होम्योपैथी डॉक्टर सुनील साहू उम्र 34 साल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन बदमाश उनके क्लिनिक पर पहुंचे, पहले इलाज कराया और फिर राशि लूटने के लिए उनके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी।

इस तरह हुई घटना

कुंदननगर में डॉ, साहू अपने क्लिनिक जीवन धारा में बैठे हुए थे। रात में तीन बदमाश आए और डॉक्टर से सर्दी-जुकाम का इलाज कराया और राशि दी। उन्हें राशि लौटाने के लिए डॉक्टर ने रुपए की गड्डी जेब से निकाली, इसे देख बदमाशों ने गड्डी छीनने की कोशिश की। डॉक्टर के मना करने पर बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।।

सहायक को भी धमकाया

घटना के समय डॉ. साहू का सहायक दीपक चौहान भी वहां मौजूद था। बदमाशों ने उसे भी धमकाया और उसका मोबाइल भी बंद कराया। फिर धक्का देकर पीछे दीवार की ओर खड़े होने के लिए कहा। इसके बाद मौके से फरार हो गए। तीनों बदमाश अज्ञात हैं।

ननि टीम हमले में बजरंग दल पर FIR, राजेंद्रनगर में फिर कार्रवाई की तैयारी

परिवार खाने पर कर रहा था इंतजार

डॉ. साहू की शादी डेढ़ साल पहले सोनाली से हुई थी। घटना के समय उनके ससुर और बेटी खाने के लिए उनका इंतजार कर रहे थे। तभी यह खबर उनके पास आई कि साहू को किसी ने गोली मार दी। साहू को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

और वो उसके घर के सामने जाकर फांसी पर लटक गई

इधर दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या

उधर, इंदौर में ही शुक्रवार को दिन में परदेशीपुरा में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या विनोद राठौर की हुई है और आरोपी उसी का दोस्त प्रमोद यादव है। जानकारी के अनुसार दोनों नशे में थे। साथ में ही चल रहे थे तभी किसी बाद पर विवाद हो गया। इस पर प्रमोद ने विनोद पर चाकू से वार कर दिया। वह गिर गया तो उस पर 25 बार चाकू मारा और फिर गला भी रेत दिया। पुलिस ने घटना के 6 घंटे में आरोपी को पकड़ लिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर समाचार
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर पुलिस अलर्ट
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • डॉक्टर की हत्या
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज